सफाई व नाला उड़ाही कार्य में मनमानी में फंसी एजेंसी के समर्थन में नगर आयुक्त व पार्षदगण के पत्र ने बढ़ा दी है एजेंसी पर कार्रवाई में महापौर की परेशानी


बेतिया: नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा है कि बीते साल उनको अवैधानिक तरीके से हटाने के बाद साफ सफाई और अन्यान्य स्तर पर नगर निगम प्रशासन की बिगड़ी हालत में सुधार में कदम कदम पर पेंच उजागर हो रही है। विगत 31 मई को संपन्न नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में सफाई एजेंसी पाथेय के द्वारा सौंपे गए एक अनर्गल प्रतिवेदन पर पार्षदगण के साथ कुछ अन्य माननीय सदस्य के द्वारा भी बवेला खड़ा किया गया था। 

महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा मेरे पद पर नहीं रहने के दौरान चयनित उक्त सफाई एजेंसी से उठाव वाले कचरे के वजन के आधार पर भुगतान का अनुबंध के विपरीत मानवबल की संख्या के आधार पर उक्त तथ्यहीन रिपोर्ट को आधार बनाकर बोर्ड की बहुमूल्य बैठक में घंटों बावेला मचाया गया। इतना से मन नहीं भरा तो सदन के ही अनेक सदस्यगण ने बिना किसी के हस्ताक्षर वाले उक्त कथित रिपोर्ट को आधार बनाकर नगर निगम में लाखों के कथित घोटाला उजागर करने के नाम पर भी खूब सुर्खियां बटोरी गईं।

 महापौर ने कहा कि उक्त मनगढ़ंत रिपोर्ट के ऊपर मेरे द्वारा 48 घंटे में स्पष्टीकरण देने का आदेश नगर आयुक्त के माध्यम से सफाई एजेंसी को दिया गया। उसके पूरे नौ दिन बाद नगर आयुक्त के माध्यम से मुझे लिखित रिपोर्ट सौंपी गई है। 

जिसमें सफाई एजेंसी के द्वारा मेरे पांच सवालों का तथ्यगत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के बजाय उक्त कथित रिपोर्ट को एक ड्राफ करार देते कुल 84 पन्ने में नगर निगम के साफ सफाई का विस्तृत ब्योरा सौंपा गया है। श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि उक्त स्पष्टीकरण के साथ हमारे नगर निगम के ढाई दर्जन से भी ज्यादा माननीय पार्षदगण और वार्ड जमादार की अलग अलग तिथियों की तस्वीर सहित रिपोर्ट है। 

प्रायः सबने साफ सफाई की लिखित रूप में सहमति दी है। उसमें नगर निगम की सफाई पर सवाल उठाने और लाखों का घोटाला ठहराने वाले अनेक माननीय पार्षदगण भी शामिल हैं। 

यह भी कम बड़ी बात नहीं है कि खुद नगर आयुक्त श्री शंभू कुमार ने भी अपने मंतव्य में सफाई एजेंसी के कार्य के कार्यकलाप की लिखित सराहना की है। ऐसे में मेरे लिए यह अब बहुत जरूरी हो गया है कि अपने बोर्ड के माननीय सदस्यगण का सफाई एजेंसी पर कार्रवाई के बारे में स्पष्ट मंतव्य प्राप्त किया जाय। 

मैंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि सभी माननीय पार्षदगण को सफाई एजेंसी पाथेय के द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण की प्रति सबको उपलब्ध कराते हुए सबसे अलग अलग और लिखित मंतव्य एक हफ्ते के अंदर ही उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाय। ताकि स्पष्टीकरण से साथ संलग्न पत्र का सत्यापन होने के साथ सफाई एजेंसी के विरुद्ध मेरे समझ से जरूरी कार्रवाई के निर्णय पर माननीय पार्षदगण का मंतव्य प्राप्त हो सके।

दो लोगों के विरुद्ध विधुत ऊर्जा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज


बगहा। विद्युत ऊर्जा चोरी मामलें में विधुत आपूर्ति प्रशाखा चौतरवा के कनिय विधुत अभियंता अखिलेश कुमार ने विधुत ऊर्जा चोरी मामले में दो लोगों के विरुद्ध चौतरवा थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।

दर्ज एफआईआर में कनिय विधुत अभियंता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि विधुत अधीक्षण अभियंता एसटीएफ के निर्देश के आलोक में विधुत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी।

कनिय विधुत अभियंता के नेतृत्व में संपन्न छापेमारी अभियान में विधुतकर्मी सुधीर तिवारी व वीरेंद्र गिरि मौजूद रहे। 

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी बताया है कि विधुत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध अभियान में झारमहुई गांव में छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी। इस दौरान उक्त गांव के मेराज अहमद व आजाद अहमद के द्वारा विधुत ऊर्जा चोरी की जा रही थी। चौतरवा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कामेंश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जूट गई है।

वाल्मीकिनगर में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली जब्त, ट्रैक्टर ट्राली मालिक गिरफ्तार।


वाल्मीकि नगर थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के दरदरी गांव के समीप पहाड़ी नदी से अबैध बालू आईसर ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर ले जाने के फिराक में थे।

वाल्मीकि नगर पुलिस ने मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्राली के मालिक गृजेश मुसहर ग्राम नौरंगिया को वाल्मीकि नगर पुलिस ने अवैध बालू लदे आईसर ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर दोनो को वाल्मीकि नगर थाना लाया।

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में जिला खनन विभाग बेतिया को प्रतिवेदन-पत्र भेज दिया गया है। वही इस मामले में वाल्मीकि नगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बगहा में साइबर थाना का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

बगहा,पुलिस जिला बगहा में शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने फीता काटकर शुभारंभ किया है। मौके पर पुलिस एसपी ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में साइबर क्राइम थाना खोलने की घोषणा बिहार सरकार द्वारा की गई थी।

इससे पहले रेंज स्तर पर साइबर थाने बनाये गए थे। इसी कड़ी में अब जिला मुख्यालय पर भी साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन पश्चात एसपी ने भवन का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मचारियों को रख-रखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। 

उन्होंने बताया कि साइबर थानाध्यक्ष बगहा राम सिदेश्वर आजाद समेत पुलिस अधिकारी व पुलिस बल शामिल हैं जो अब यहां 24 घंटे तैनात रहेंगे। उल्लेखनीय है कि साइबर थाने में जिले के साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे संबंधित मामले दर्ज कर उनकी जांच की जायेगी। एसपी द्वारा साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक को साइबर क्राइम थाने का प्रबंधक नियुक्त किया गया है। साथ ही लोगो की सुविधा को देखते हुए उनका कॉन्टैक्ट नंबर भी थाने में उपलब्ध कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर पुलिस की सर्विस को और बेहतर करने के प्रयास लगातार जारी है।  

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से सांझा ना करें।इस मौके एसडीएम ड़ॉ अनुपमा सिह एसडीपीओ विभाष कुमार ए एसपी देवेश कुमार मिश्र इंस्पेक्टर आनद सिह अर्जुन कुमार नित्यानंद चौहान थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा नितेश कुमार शंभु माझी धर्मवीर कुमार भारती आदि पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहें।

आगामी लोकसभा चुनाव में गर्माहट शुरू, रेल राज्यमंत्री पहुंचे वाल्मीकिनगर

वाल्मीकिनगर ।आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ गई है। वाल्मिकी नगर में भी इसकी गर्माहट शुरू हो गयी है।इसी क्रम में भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार की रात्रि वाल्मीकिनगर पहुंचे।

रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे मोदी सरकार के 09 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान के तहत जन जन तक उनकी उपलब्धियों को पहुंचा रहे हैं।वाल्मीकिनगर पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे वीटीआर के घने जंगल में प्राचीन काल से अवस्थित विभिन्न मठ मंदिरो का दर्शन कर पूजन किया। 

बताते चलें की 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी अभी से जुट गयी है। सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के अभियान के तहत वाल्मीकिनगर पहुंचे है। इस अवसर उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा भारतीय मूल्यों, आदर्शों के प्रति समर्पित आमजन व कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

आमजन के हित में किए गए कार्यों का श्रेय भी पार्टी को मिलना चाहिए, इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा सभी सांसद,राज्यसभा सांसद,विधायकों को जिम्मेवारी दी गई है की 9 वर्षों के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाए।इसी के तहत मुझे चार लोक सभा क्षेत्र की जिम्मेवारी दी गई है।

इस दौड़े के दौरान मैं वाल्मीकिनगर पहुंचा हैं।उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल में भारत की धमक पूरा विश्व देख रहा है। यह देशहित में प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व और परिश्रम का परिणाम है। हालत यह है कि अब संकट के समय दुनिया, भारत और पीएम मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देखती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल में इनका पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट आदि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।विकास के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान किया है। उनका कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित है।

इस मौके पर इस मौके पर बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे के साथ बगहा विधायक राम सिंह जिला अध्यक्ष भुपनरायण तिवारी डाक्टर कृष्ण मोहन राय व भाजपा नेता व पूर्व परिवहन मंत्री राजेश सिंह मिडिया प्रभारी हदया दुबे जिला बगहा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह सहित बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगामी लोकसभा चुनाव में गर्माहट शुरू, जनता की मूड मांपने पहुंचे रेल राज्यमंत्री


वाल्मीकिनगर ।आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ गई है। वाल्मिकी नगर में भी इसकी गर्माहट शुरू हो गयी है।इसी क्रम में भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार की रात्रि वाल्मीकिनगर पहुंचे।

रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे मोदी सरकार के 09 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क महाभियान के तहत जन जन तक उनकी उपलब्धियों को पहुंचा रहे हैं।वाल्मीकिनगर पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे वीटीआर के घने जंगल में प्राचीन काल से अवस्थित विभिन्न मठ मंदिरो का दर्शन कर पूजन किया। 

बताते चलें की 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी अभी से जुट गयी है। सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के अभियान के तहत वाल्मीकिनगर पहुंचे है। इस अवसर उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा भारतीय मूल्यों, आदर्शों के प्रति समर्पित आमजन व कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आमजन के हित में किए गए कार्यों का श्रेय भी पार्टी को मिलना चाहिए, इसके लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा सभी सांसद,राज्यसभा सांसद,विधायकों को जिम्मेवारी दी गई है की 9 वर्षों के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जाए।इसी के तहत मुझे चार लोक सभा क्षेत्र की जिम्मेवारी दी गई है।इस दौड़े के दौरान मैं वाल्मीकिनगर पहुंचा हैं।उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल में भारत की धमक पूरा विश्व देख रहा है। यह देशहित में प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व और परिश्रम का परिणाम है। हालत यह है कि अब संकट के समय दुनिया, भारत और पीएम मोदी की ओर आशा भरी निगाहों से देखती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल में इनका पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट आदि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हो रहा है।विकास के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान किया है। उनका कार्यकाल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित है।

इस मौके पर इस मौके पर बिहार बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे के साथ बगहा विधायक राम सिंह जिला अध्यक्ष भुपनरायण तिवारी डाक्टर कृष्ण मोहन राय व भाजपा नेता व पूर्व परिवहन मंत्री राजेश सिंह मिडिया प्रभारी हदया दुबे जिला बगहा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह सहित बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शान्तनु ठाकुर का बेतिया में आगमन हुआ

केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शान्तनु ठाकुर के बेतिया आगमन पर शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के निवास पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया

बेतिया,केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शान्तनु ठाकुर के बेतिया आगमन पर शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेनू देवी के निवास पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शान्तनु ठाकुर, पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल एवं प्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने पुराने कार्यकर्ताओं का परिचय लेते हुए। केंद्र सरकार की योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए इससे जन-जन को अवगत कराने का अनुरोध किया।

इस मौके पर भाजपा नेता शैलेंद्र मिश्र, आनंद सिंह, विजय रंजन ठाकुर, अमित कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार, संतोष कुमार, अधिवक्ता राजबल्लभ राव व शिवकुमार, भीष्म प्रसाद, छोटे सिंह, राजकुमार, जुगल किशोर सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भूमि संबंधित समस्याओं के निष्पादन में अमीनों की महत्वपूर्ण भूमिका, अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण : जिलाधिकारी।


नवनियुक्त 52 अमीनों का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 जून से प्रारंभ होकर 16 जून तक संचालित किया जायेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने अमीनों से कहा कि आप सभी योग्य है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभ लें। अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। एक-एक बिन्दु को बेहतर तरीके से समझें। प्रशिक्षण के दौरान संकोच नहीं करें, जो बातें समझ में नहीं आएगी, उसे प्रशिक्षकों के समक्ष उठायें, प्रशिक्षक आपको भलीभांति समझायेंगे।

उन्होंने कहा कि भूमि संबंधित समस्याओं के निष्पादन में अमीनों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। अब आप सरकार के महत्वपूर्ण अंग हो गये हैं। प्रशिक्षण उपरांत विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें। भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करेंगे। नियमानुकूल कार्य करेंगे। वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेंगे। किसी भी प्रलोभन में नहीं पड़ना है। कार्य के दौरान लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी द्वारा नवनियुक्त सभी अमीनों को बधाई और शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही कहा गया कि भूमि विवाद (मापी, सीमांकन आदि) के निपटारे में जिला प्रशासन को काफी मदद मिलेगी। लोगों को आपसे उम्मीदें है। जिला प्रशासन आप सभी से अपेक्षा रखता है कि प्रशिक्षण के उपरांत भूमि विवादों का विधिवत समाधान करेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार एवं अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह द्वारा भी अमीनों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें राजस्व संबंधित विभिन्न पहलूओं की जानकारी दी गयी।

आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा अमीनों को राजस्व विभाग एवं सर्वेक्षण का संक्षिप्त इतिहास एवं कैडेस्ट्रॉल सर्वे, रिभिजन सर्वे, चकबंदी की सामान्य जानकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित अधिनियमों एवं नियमावली की संक्षिप्त जानकारी, जिलास्तरीय राजस्व प्रशासन का स्वरूप की जानकारी दी गयी। 

इसी तरह अगले प्रशिक्षण दिवस को बीटी एक्ट 1885 की संक्षिप्त जानकारी, भू-मापी की पृष्ट भूमि, महत्व, परम्परागत एवं आधुनिक तकनीक का परिचय, भू-मापी एवं राजस्व संबंधी शब्दावली, मापी प्रक्रिया से संबंधित गणित, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम 2011 एवं नियमावली 2012, मानचित्र में प्रयोग होने वाले संकेत चिन्हों की जानकारी, बिहार भूमि दाखिल खारिज अधिनियम 2011 एवं नियमावली 2012, गैरमजरूआ आम/मालिक/कैसरे हिन्द, भू-दान से संबंधित भूमि की जानकारी, भू-मापी के आधुनिक तकनीक का उपयोग, भूमि बंदोबस्त अतिक्रमण आदि के प्रस्ताव में नक्शा बनाने की प्रक्रिया, भू-अर्जन अधिनियम 2013 एवं अमीन की भूमिका, भू-मापी में फील्डबुक का संधारण, भूमि बंदोबस्ती, वासगीत पर्चा की जानकारी, लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 एवं अमीन की भूमिका, राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर एवं ऑनलाईन सेवाएं, बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम की जानकारी एवं अमीन की भूमिका, अंचल का कार्य प्रणाली, रिर्पोटिंग एवं अमीन की भूमिका, राजस्व संबंधी अधिनियम आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही राजस्व संबंधी अधिनिम एवं नियमावली की जांच परीक्षा ली जायेगी तथा मूल्यांकन एवं फीडबैक भी लिया जायेगा।

52 अमीनों का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

 

बेतिया, 09 जून। नवनियुक्त 52 अमीनों का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 जून से प्रारंभ होकर 16 जून तक संचालित किया जायेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने अमीनों से कहा कि आप सभी योग्य है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, पटना द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभ लें। अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। एक-एक बिन्दु को बेहतर तरीके से समझें। प्रशिक्षण के दौरान संकोच नहीं करें, जो बातें समझ में नहीं आएगी, उसे प्रशिक्षकों के समक्ष उठायें, प्रशिक्षक आपको भलीभांति समझायेंगे।

उन्होंने कहा कि भूमि संबंधित समस्याओं के निष्पादन में अमीनों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। अब आप सरकार के महत्वपूर्ण अंग हो गये हैं। प्रशिक्षण उपरांत विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें। भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करेंगे। नियमानुकूल कार्य करेंगे। वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेंगे। किसी भी प्रलोभन में नहीं पड़ना है। कार्य के दौरान लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार एवं अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह द्वारा भी अमीनों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें राजस्व संबंधित विभिन्न पहलूओं की जानकारी दी गयी।

आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा अमीनों को राजस्व विभाग एवं सर्वेक्षण का संक्षिप्त इतिहास एवं कैडेस्ट्रॉल सर्वे, रिभिजन सर्वे, चकबंदी की सामान्य जानकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित अधिनियमों एवं नियमावली की संक्षिप्त जानकारी, जिलास्तरीय राजस्व प्रशासन का स्वरूप की जानकारी दी गयी। इसी तरह अगले प्रशिक्षण दिवस को बीटी एक्ट 1885 की संक्षिप्त जानकारी, भू-मापी की पृष्ट भूमि, महत्व, परम्परागत एवं आधुनिक तकनीक का परिचय, भू-मापी एवं राजस्व संबंधी शब्दावली, मापी प्रक्रिया से संबंधित गणित, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अधिनियम 2011 एवं नियमावली 2012, मानचित्र में प्रयोग होने वाले संकेत चिन्हों की जानकारी, बिहार भूमि दाखिल खारिज अधिनियम 2011 एवं नियमावली 2012, गैरमजरूआ आम/मालिक/कैसरे हिन्द, भू-दान से संबंधित भूमि की जानकारी, भू-मापी के आधुनिक तकनीक का उपयोग, भूमि बंदोबस्त अतिक्रमण आदि के प्रस्ताव में नक्शा बनाने की प्रक्रिया, भू-अर्जन अधिनियम 2013 एवं अमीन की भूमिका, भू-मापी में फील्डबुक का संधारण, भूमि बंदोबस्ती, वासगीत पर्चा की जानकारी, लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 एवं अमीन की भूमिका, राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर एवं ऑनलाईन सेवाएं, बिहार भूमि विवाद निराकरण अधिनियम की जानकारी एवं अमीन की भूमिका, अंचल का कार्य प्रणाली, रिर्पोटिंग एवं अमीन की भूमिका, राजस्व संबंधी अधिनियम आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही राजस्व संबंधी अधिनिम एवं नियमावली की जांच परीक्षा ली जायेगी तथा मूल्यांकन एवं फीडबैक भी लिया जायेगा।

बेतिया में साइबर थाना का डीआईजी और एसपी ने किया फीता काटकर उद्घाटन

बेतिया साइबर थाना के थानाध्यक्ष बने डीएसपी मुख्यालय आलोक कुमार तो अपर थानाध्यक्ष बने पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र माधव

विशिष्ट अतिथि के रूप में बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय रहें उपस्थित

साइबर थाना के स्टेशन डायरी में डीआईजी समेत डीएम व एसपी ने लिखकर किया शुभारंभ

साइबर थाना से अब साइबर अपराध की होगी वैज्ञानिक अनुसंधान और साइबर अपराधियों पर कसा जाएगा नकेल

बेतिया, पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत नगर थाना परिसर में नवनिर्मित भवन में “बेतिया साइबर थाना” का उद्घाटन चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत एवं एसपी अमरकेश डी ने शुक्रवार को फीता काटकर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम चम्पारण से जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय भी थाना के उद्घाटन में उपस्थित रहें। आधुनिक समय में बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर पूरे प्रदेश के जिले में साइबर थाना खोला जा रहा है। जिसका उद्देश्य साइबर अपराधों की गहनता और वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा जल्द से जल्द अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना है।

इंटरनेट के जमाने में कब, कौन, किस तरह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस जाएगा, यह बताना बहुत ही मुश्किल है, क्योंकि ना सिर्फ अशिक्षित बल्कि शिक्षित लोग भी इसके शिकार बन जाते हैं। जिस तरह से साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हुई, उससे सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन तक परेशान हो रहें हैं। हालांकि आधे दशक के लगभग से यह अपनी जड़ें पूरे देश प्रदेश में मजबूत कर रखा है, जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य में साइबर अपराधी आसानी से अपने सुरक्षित स्थानों से साइबर अपराध व ठगी की घटना को अंजाम देते हैं। उसी को अंकुश लगाने को लेकर सरकार ने सभी जिलों में साइबर अपराधों के लिए अलग थाना खोलने का निर्णय लिया। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में बेतिया साइबर थाना का उद्घाटन प्रस्तावित एससी एसटी थाना व महिला के नवनिर्मित भवन में चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी जयंतकांत और बेतिया एसपी अमरकेश डी द्वारा किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय भी थाना के उद्घाटन के साक्षी बनें। बेतिया साइबर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में डीएसपी मुख्यालय आलोक कुमार को पदस्थापित किया गया तो अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता के रूप में पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र माधव को पदस्थापित किया गया।

वहीं साइबर थाना में एक अवर निरीक्षक, दो मुंशी और सशस्त्र रिजर्व पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। साइबर थाना का शुभारंभ करते हुए डीआईजी जयंतकांत, जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और एसपी अमरकेश डी ने सर्वप्रथम थाना के स्टेशन डायरी में लिखकर थाना का शुभारंभ किया। जिसमें जिलाधिकारी पश्चिम चम्पारण के द्वारा सभी को शुभकामनाएं लिखकर नई जिम्मेदारी को अच्छे से पूर्ण करने का संदेश लिखा गया। वहीं डीआईजी जयंतकांत ने उपस्थित अधिकारियों और जिलेवासियों को बधाई दिया कि उनके जिले में साइबर अपराधियों और अपराध की अलग से निगरानी रखने और कार्यवाही करने का थाना खुला है। जहाँ वो अपने साथ किसी तरह की साइबर ठगी व अपराध की शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उसकी जांच वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत त्वरित गति से कराया जाएगा।

वहीं थाना परिसर में डीआईजी जयंतकांत, जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और एसपी अमरकेश डी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। बेतिया साइबर थाना के उद्घाटन में डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, एसडीपीओ महताब आलम, साइबर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र माधव, नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर, सार्जेंट मेजर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, कालीबाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार, महिला थाना की अवर निरीक्षक सुधा कुमारी, अवर निरीक्षक मुमताज आलम, अवर निरीक्षक अशोक कुमार आदि कई पुलिस अधिकारियों के साथ दर्जनों पुलिस बल मौजूद रहें।