*देवरिया नगर पालिका प्रभारी का हुआ जोरदार स्वागत*
देवरिया।भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर पालिका के प्रभारी रहे शिवप्रताप शुक्ला के हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने के बाद खाली चल रहे प्रभारी पद पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गोरखपुर क्षेत्र के मंत्री,पूर्वजिलाध्यक्ष गोरखपुर जनार्दन तिवारी को नियुक्त किया है।
देवरिया नगर पालिका का प्रभारी बनने के बाद जनार्दन तिवारी के प्रथम देवरिया आगमन पर भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर फूल-माला से स्वागत किया।कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत नगर पालिका प्रभारी जनार्दन तिवारी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार गांव और शहरों के विकास के बहुत काम किया है।सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुच रहा है।
मोदी और योगी के काम को लेकर लोगों के मन मे भाजपा के प्रति विश्वसनीयता बहुत मजबूत हुयी है।इसलिये लोगों ने निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाने का संकल्प ले लिया है।निकाय चुनाव में सपा,बसपा,कांग्रेस का सूपड़ा उत्तर प्रदेश से साफ हो जायेगा।भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत,परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से देवरिया नगर पालिका के साथ- साथ सभी निकायों में विजय प्राप्त करने जा रही है।देवरिया में विपक्ष का नामो-निशान नही बचेगा।
स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय,पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पालिका संयोजक नित्यानंद पाण्डेय,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,अजय उपाध्याय,मण्डल प्रभारी रमेश सिंह,प्रमोद सिंह सिरसिया,सत्यप्रकाश पाण्डेय,दिलीप सिंह,हेमन्त पाण्डेय,राहुल सिंह,यशवंत शाही,अमित सिंह,राजन मल्ल,सतेन्द्र सिंह,नितेश सिंह आदि रहें।












Jun 01 2023, 18:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k