भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह अचानक पहुंची स्कूल,बच्चों से सुनी कविता और टॉफी खिलाकर किया प्रोत्साहित
धनबाद: झरिया।एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह झरिया धर्मशाला रोड स्थित एक विद्यालय में छोटे बच्चों के पढ़ने की आवाज सुनी जिसके उपरांत श्रीमती रागिनी सिंह इस विद्यालय में पहुंची एवं बच्चो से मिली उनके द्वारा पढ़े जा रहे कविताओं को सुन खुश हुइ और बच्चो को पढ़ाई के प्रति उत्साहित देखकर उन्हे टॉफी खिलाई।
वहीं बच्चो ने अभिवादन् स्वरूप उन्हे धन्यवाद कह कर आभार प्रकट किया । भाजपा के युवा कार्यकर्ता सौरभ शर्मा ने बताया कि इस विद्यालय का नाम आदर्श माध्यमिक विद्यालय है जो 1932 से वहां स्थापित है और तब से लगातार झरिया के छोटे बच्चो को शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है वर्तमान में इस विद्यालय को वहा की अध्यापिका श्रीमती संजू सिंह संभाल रही है वही श्रीमती सिंह ने उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए स्कूल में होने वाले कार्यों में रुचि दिखाते हुए हर संभव सहायता करने की बात कही।
May 28 2023, 19:25