सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन राजसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने किया
![]()
बगहा ।मधुबनी प्रखंड़ के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पकरीहवा दोनाहा के परिसर में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजेश सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
खेल में 200 और 400 मीटर के लड़कियों का दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ। उक्त आशय की जानकारी बगहा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितु जयसवाल ने दी है, उन्होंने आगे बताया कि खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पत्र एवं कॉपी देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। खेल में मुख्य रेफरी सुनील कुमार वर्मा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह एवौ संचालन चन्द्रभूषण सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अचिंत्य कुमार लल्ला, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, प्रखंड खेल पदाधिकारी दशरथ पोद्दार, शंभू सिंह, अनिल जयसवाल, दिनेश गुप्ता, रविंदर यादव, हरी लाल पटेल, मुखिया रामाशंकर राम, बीडीसी
अशोक गुप्ता, उमेश यादव, रामधनी पासवान, उप प्रमुख रामदुलार चौहान, सरपंच मदन यादव, उमेश यादव, रणजीत सिंह, पवन दुबे संजय मिश्रा, संजीव सिंह धनंजय पांडे आदि लोग उपस्थित रहें।
Apr 29 2023, 21:28