रिटायर्ड आई.पी.एस अधिकारी राजीव रंजन सिंह के पहल पर जमशेदपुर निवासी रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी ने बनाई एक संस्था


Image 2Image 3

यह संस्था देगी समाज के कमजोर वर्गों को लीगल एडवाइस

जमशेदपुर झारखण्ड के रिटायर्ड आई.पी.एस अधिकारी राजीव रंजन सिंह द्वारा एक सामाजिक पहल करते हुए झारखण्ड के ऐसे सेवानिर्वित पुलिस अधिकारी जो जमशेदपुर में अपने परिवार के साथ स्थाई रूप से रह रहे है, 

उनके साथ बैठक की और पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा गया था की आप सभी जमशेदपुर में विभिन्य पदों पर कार्य किए हुए है बहुत सारे डी.एस.पी के पद पर भी काम किये हुए है तो आप सब घर में बैठने के बजाए परिवार के साथ साथ समाज के उथान के लिए भी अपना योगदान दे। 

बैठक में लगभग 50 अधिकारियों ने सहमति जताई थी ।

अब उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व डी.आई.जी राजीव रंजन सिंह द्वारा जमशेदपुर के वैसे लोग जो आर्थिक रूप से समर्थ नहीं है और मुकदमो के कारण कोर्ट के चक्कर में फंस जाते है, और उन्हें सही जानकारी और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है । कई लोग परेशान होकर थाने की चक्कर काटते है। ऐसे लोगो के लिए राजीव रंजन सिंह के द्वारा झारखण्ड में पहली बार एक लीगल सेल खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें स्वेक्षा से निम्नलिखित पूर्व पुलिस पदाधिकारी अपना योगदान देने तैयार हुए है।

1.Retd. DY. SP.F.K.N Kujur 2.Retd. Dy.SP Rakesh Mohan Sinha 3.Retd. Dy SP.B.k Chaturvedi 4. Retd.DY.SP Madan Mohan Singh 5.Retd. Dy.SP.Jitender Dubey 6. Retd Inspector. J.K Thakur7. Retd.Inspector Jaipal Sirkaयह लीगल सेल फिलहाल राजीव रंजन सिंह के अपने कार्यलय से कार्यरत होगी, जिसमें पुलिस अधिकारी प्रत्येक दिन अपना 2 घंटा समय देंगे समाज के लिए और लोगो को सही रास्ता और जानकारी देंगे | 

इस लीगल सेल में शहर के कुछ अधिवक्ता जो स्वेक्षा से सेवा देना चाहते है, वे लोग भी अपनी सहमति दिए है । उनका सहयोग हफ्ता में 1 दिन लिया जाएगा | ताकि जो मामले में न्यायलय से मदद की ज़रूरत हो, इसमें उनसे मार्गदर्शन लिया जा सके और अधिक से अधिक लोगो को लाभ पहुँचाया जा सके ।वरीय पुलिस अधीक्षक को भी रिटायर्ड पुलिस अधिकारियो के तरफ से एक अनुरोध पत्र दिया जायेगा और स्थायी एक जगह की मांग की जाएगी, जहाँ में यह लीगल सेल का विधिवत संचालन किया जाएगा | यह सभी रिटायर्ड पुलिस अफसरों के द्वारा समाज में कुछ अपना योगदान देने की पहल है। आइये हम सब साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगो तक यह बात पहुँचाया जाए | ताकि लोगो को लीगल सेल का लाभ मिल सके ।

लीगल सेल से मदद के लिए इस नंबर 8235387773 परप्रत्येक दिन 11 बजे से 01 बजे दोपहर के बीच संपर्क किया जा सकता है ।

सांसद विद्युत वरण महतो आगामी 30 अप्रैल को पीएम मोदी के मन की बात को सुनेंगे माहुलबना ग्राम स्थित बूथ संख्या 138 पर


Image 2Image 3

जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो आगामी 30 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके मन की बात के 100 वें संस्करण के अवसर पर पटमदा मंडल अंतर्गत माहुलबना ग्राम स्थित बूथ संख्या 138 पर पर सुनेंगे।

 इस हेतु विस्तृत तैयारी एवं जनसंपर्क किया जा रहा है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे।मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया । 

इस दौरान ग्रामीणों को बीच में इसके पोस्टर को लोगों के बीच में जारी किया गया।

 आज इस अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, पटमदा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपू शर्मा एवं भीम महतो के साथ-साथ मोहलबना ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

जमशेदपुर:उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी,गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल


Image 2Image 3

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में बदमाशों ने शुक्रवार को एक युवक इरशाद हुसैन को गोली मार दी। गोली इरशाद हुसैन के सीने में मारी गई है। 

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी।‌ 

इरशाद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार अस्पताल पहुंचे। इरशाद के परिजनों से मामले के बारे में जानकारी ली। बताते हैं कि इरशाद हुसैन इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। वह अपने घर की तरफ जा रहा था। 

तभी बदमाश तमंचा लेकर घूम रहे थे और इरशाद हुसैन को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीएम मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण को लेकर जमशेदपुर में अधिक से अधिक लोगों तक इस प्रसारण को पहुंचाने की चल रही है तैयारी


Image 2Image 3

जमशेदपुर: आगामी 30 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें संस्करण का प्रसारण होगा, इसको लेकर जिला भाजपा ने शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया. 

बता दें इसके श्रवण हेतु देश भर मे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जमशेदपुर सहित पूर्वी सिंघभूम जिले भर मे 400 अलग अलग स्थानों पर इसके श्रवण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं, शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय मे जिले के सांसद विधुत वरण महतो की उपस्थिति मे पोस्टर विमोचन किया गया, 

उन्होने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात मे कई ऐसी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की हैं जो देश की ज्वलंत समस्या थी और आज उसपर काफ़ी हद तक सफलता भी पाई गई हैं, उन्होने तमाम जिले वासियों से इस 100 वें संस्करण के श्रवण की अपील भी की.

जमशेदपुर:आपसी रंजिश में फायरिंग की घटना,एक घायल


कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी थाना अंतर्गत एमएस ढाबा में आपसी विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मारकर घायल कर दिया है ।

Image 2Image 3

हालांकि आनन-फानन में इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया स्थिति नाजुक होने पर टीएमएच रेफर कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि कुछ लोग ढाबा में खाना खा रहे थे खाना खाने के बाद देर रात किसी बात को लेकर आपस में तू-तू मैं-मैं शुरू हुआ और एक युवक को उसके दोस्त ने गोली मारकर घायल कर दिया है ।फिलहाल पुलिस ढाबा को बंद कर पूरे इलाके में छापेमारी कर रही हैं ।

जमशेदपुर: साकची और इसके आसपास के इलाकों रामलीला मैदान, काशीडीह में सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडरों को दी जाएगी दुकान लेने के लिए जगह

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने आज कहा कि इसके लिए टाटा स्टील से बात चल रही है।

Image 2Image 3

टाटा स्टील द्वारा जमीन दिए जाने के बाद इन वेंडरों को बसा दिया जाएगा,ताकि सड़कें साफ हो सकें और अतिक्रमण की दिक्कत खत्म हो। यातायात सुगम हो।

विशेष अधिकारी संजय कुमार ने कार्यालय सभागार में अपने कर्मचारियों के साथ एक बैठक भी की। इस बैठक में जेएनएसी के काम की समीक्षा की गई। चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। सरकार से जो नए दिशानिर्देश आए हैं, उनका पालन कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।

साथ ही जनता और जनप्रतिनिधियों के जो पत्र आए हैं, उनके निस्तारण की भी जानकारी ली गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 30 अप्रैल को होने वाले 100 वें संसकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में है काफी उत्साह

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 100 वां संस्करण 30 अप्रैल, रविवार को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को सफल बनाने को लेकर भाजपा सभी स्तरों पर पूरी तैयारी कर रही है।

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वें 'मन की बात' में जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं के संग आमजनों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया। गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय परिसर के दीवार पर बनाये गए वॉल पेंटिग का भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्ष ने विधिवत लोकार्पण किया।

इस मौके पर जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करेंगे।

आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित होने वाले मन की बात की ये सेंचुरी, राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक देशवासियों के प्रयासों को समर्पित है। बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के प्रत्येक बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन के लाइव प्रसारण की रूपरेखा बनाई जा रही है।

पार्टी का यह प्रयास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 100वें मन की बात में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो, और सभी को राष्ट्र निर्माण में साथ आकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

इसी को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों की जागरूकता व जानकारी हेतु आकर्षक वॉल पेंटिंग का लोकार्पण किया गया है। गुंजन यादव ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य कई माध्यमों से भाजपा कार्यकर्ता रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण का प्रचार-प्रसार कर आम नागरिकों को जुड़ने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है, जमशेदपुर महानगर में ऐतिहासिक रूप से इसके प्रसारण की तैयारी की जा रही है।

जमशेदपुर: एक स्कूल बस की चपेट में आने से बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र से कुछ दूर टाटा स्टील के मेन गेट के पास एक स्कूल बस की चपेट में आने से बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत हो गई।

Image 2Image 3

जुगसलाई नया बाजार स्थित रामटेकरी निवासी विकास प्रसाद अपने बेटे ललित प्रसाद ,जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है ,उसको स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। इसी बीच जुगसलाई थाना से पहले टाटा स्टील मेन गेट के पास स्कूल बस ने उनको जोरदार टक्कर मारी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़े और पिता एवं पुत्र दोनों लहूलुहान हो गए।

इस घटना में पुत्र ललित गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना आज सवेरे की है। वही बेल्डह चर्च स्कूल की प्राचार्य ने कहा कि ललित प्रसाद एक अच्छा और होनहार बच्चा था, बड़ा ही शांत चित्त का लड़का था। उसकी मौत से पूरा स्कूल दुखी है और सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम हेमंत सोरेन विधायक रामदास सोरेन के आवास पर आयोजित प्रीतिभोज में हुए शामिल

Image 2Image 3

जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन के पुत्र के विवाह समारोह वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए के गठबंधन के तमाम विधायक एवं नेता सहित जमशेदपुर के घोड़ा बांदा विधायक रामदास सोरेन के आवास पर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल हुए।

 वही वर के पिता विधायक रामदास सोरेन इस समारोह के लेकर काफी उत्साहित नजर आए और लोगों की आए मेहमानों को आवभगत करने में लगे रहे वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री पूरे रिसेप्शन में घूम घूम कर लोगों से मिले और लोगो ने सेल्फी ली ।

जमशेदपुर डीआईजी करेंगे शास्त्रीनगर उपद्रव का पर्यवेक्षण, रघुवर दास भाजपाइयों से मिलने पहुंचे केंद्रीय कारा, डीजीपी से की बात


Image 2Image 3

जमशेदपुर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह से टेलीफोन पर बातचीत की तथा उनसे कहा कि शास्त्रीनगर उपद्रव के मामले में कई निर्दोष व्यक्तियों को नामदर्ज आरोपी बनाया गया है। 

 वरीय पुलिस पदाधिकारी से इस मामले की जांच कराकर निर्दोष लोगों का नाम हटाया जाये। श्री दास के आग्रह को मानते हुए डीजीपी ने कोल्हान के डीआईजी से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

  इससे पूर्व श्री दास ने शास्त्रीनगर उपद्रव के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में भेजे गये भाजपाजनों से केंद्रीय कारा, घाघीडीह में मुलाकात की। उन्होंने जानना चाहा कि किस परिस्थिति में लाया गया है? कुछ ने जहां यह बताया कि उन्हें ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर पकड़ा गया तो विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि उपद्रव के खिलाफ अधिकारी को ज्ञापन देने गये थे तो उन्हें पकड़ कर बंद कर दिया गया। सर्वाधिक लोगों ने कहा कि उन्हें किस जुर्म में पकड़ा गया है, उन्हें पता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इन्हें आश्वस्त किया कि वह उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर न्यायसंगत रास्ता निकालेंगे।

  श्री दास ने शास्त्रीनगर उपद्रव को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन चाहता तो यह घटना चिंगारी से आग नहीं बनती। दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साम्प्रदायिकता के जिस रथ पर सवार होकर तुष्टीकरण की मंजिल तक पहुंचना चाहते हैं, उसमें ऐसी घटनायें होगी हीं। सत्ता के नशे में इन्हें पता ही नहीं कि ये क्या कर रहे हैं । इसी सुनियोजित साजिश का परिणाम है यह शास्त्रीनगर उपद्रव। इसके लिए पहले एक धार्मिक झंडे में प्रतिबंधित मांस बांधे गये। इस हरकत से ध्वजपुजकों के तन-बदन में आग लग गयी। आनन-फानन में बैठक बुलायी गयी। उधर कांग्रेस और झामुमो के लोगों की इफ्तार पार्टी गणेश पूजा मैदान कदमा में चल रही थी। इस पार्टी के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी थी। इस पार्टी में शामिल लोगों को जब ध्वजपुजकों की बैठक की जानकारी मिली तो वे वहां दल बल के साथ पहुंच गये। बैठक कर रहे लोगों पर पत्थर बसाये गये। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। बात यहीं तक नहीं रुकी वहां तैनात पुलिस वालों पर भी पथराव किया गया। और फिर क्या-क्या हुआ, सब को पता है।

  इस पूरे घटनाक्रम में जिला प्रशासन नींद में विभोर नजर आयी। एक छोटी सी चिंगारी जब आग बन गयी तो प्रशासन ने अपनी कमियों पर पर्दादारी शुरू की। किसी को यहां से गिरफ्तार किया गया, किसी को वहां से। दस सदस्यीय विश्व हिन्दू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल इस घटना के खिलाफ ज्ञापन देने गया तो उन्हें ही धर दबोचा गया। इस हैरतअंगेज घटना ने लौहनगरी को अंधेर नगरी बना दिया है।

  पूर्व मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि डीआईजी अपने पर्यवेक्षण प्रतिवेदन में निर्दोषों को आरोप मुक्त करेंगे।