महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के मेयर पद प्रत्याशी ने विभिन्न भागों में किया सघन जनसंपर्क, मांगा समर्थन
![]()
गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नगर प्रमुख प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने कलेक्ट्री कचहरी एवं दीवानी न्यायालय परिसर में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन मांगा।
दोनों न्यायालयों के अधिवक्ताओं में एक सुर में कहा कि हम कांग्रेस के साथ हैं, हमारा समर्थन इस बार कांग्रेस को। इसी क्रम में वार्ड सं0-5 के मुहल्लों में भी जनसंपर्क किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांग्रेस के पक्ष में अपनी एकजुटता दिखायी।
इस दौरान प्रदेश सचिव सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिलीप कुमार निषाद एवं आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य/चेयरमैन बार काउन्सिलिंग उ0प्र0 मधुसूदन त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
मेयर प्रत्याशी नवीन सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ता बुद्धिजीवी वर्ग से आता है। यह बुद्धिजीवी वर्ग भी वर्तमान सत्ताधरियों से अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। यह सरकार अधिवक्ता विरोधी सरकार है। अधिवक्ता भी कांग्रेस को अपना पुराना घर मानते आ रहे हैं। अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि इस बार अधिवक्ता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगा।
कार्यक्रम में सर्वश्री आल इंडिया कांग्रेस कमेटी सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, सुरेश चौधरी, दिनेशचन्द श्रीवास्तव, के0बी0 दूबे, अनिल दूबे, पद्माकरदत्त तिवारी, अभिमन्यू पाण्डेय, राजेश तिवारी, एडवोकेट आत्माधर द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, एडवोकेट नलिन सिन्हा, कालंजय राम त्रिपाठी, डॉ0 पी0एन0 भट्ट, अंशुमान पाठक, ज्ञान पाण्डेय, अनूप मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, सुहेल अंसारी, प्रभात चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।



















Apr 24 2023, 21:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k