महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव में बनाई जीत की रणनीति
गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम केन्द्रीय चुनाव कार्यालय जी.डी.ए. टावर, गोलघर, गोरखपुर पर बैठक कर चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया।
इस दौरान संचालन समिति के सदस्यों को चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गयी।
महापौर एवं पार्षद चुनाव के सुचारू रूप से संचालन हेतु महानगर कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया।
हरिकेश बहादुर सिंह-पूर्व सांसद, लालचन्द निषाद-पूर्व विधायक, हरिद्वार पाण्डेय-पूर्व विधायक, डॉ0 सैय्यद जमाल-पूर्व जिलाध्यक्ष, रामजनम यादव-पूर्व जिलाध्यक्ष, दिनेश चन्द श्रीवास्तव-पूर्व महानगर अध्यक्ष, तलत अजीज-वरिष्ठ नेता, शरदेन्दु कुमार पाण्डेय-पूर्व महानगर अध्यक्ष, डॉ0 एस0पी0 त्रिपाठी-वरिष्ठ नेता, दिलीप निषाद-प्रदेश सचिव पी0सी0सी0, बृजनरायन शर्मा, मधुसूदन त्रिपाठी (एडवोकेट), श्रीकृष्ण बिहारी दूबे (एडवोकेट), आर.डी0 चतुर्वेदी, अरूण अग्रहरी, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी उर्फ कदम तिवारी, संजीव सिंह सोनू, रामाश्रय त्रिपाठी (एडवोकेट), राकेश यादव, शहला अहरारी, अहमद फराज, राजेश तिवारी, भानु प्रताप सिंह, डॉ0 सुरहिता करीम, राकेशराम त्रिपाठी, महेन्द्र मोहन तिवारी, प्रेमलता चतुर्वेदी, विनोद जोजफ, आलोक शुक्ला, सोनिया शुक्ला, अभिजीत पाठक, मनीष गौतम, बेनी माधव शुक्ला, सबीहा सब्जपोश, जैमिनी पाण्डेय, प्रहलाद कुशवाहा, ज्ञान पाण्डेय, सुमित पाण्डेय, अंशुमान पाठक, योगेश प्रताप सिंह, जावेद जमा अंसारी, सुशान्त शर्मा, बादल चतुर्वेदी, अनिल दूबे, विख्यात भट्ठ, अंकित पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, परवेज खान, अशरफ अली आदि को सौंपी गयी जिम्मेदारी।

Apr 21 2023, 18:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k