India

Mar 26 2023, 16:13

अखिलेश यादव ने अतीक अहमद को यूपी लाने पर दिया बड़ा बयान, कहा, सीएम योगी ने बता दिया होगा कि उन्हें (पुलिस) गाड़ी कहां पलटनी है

 उमेश पाल हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद है, जो कि गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब उसे साबरमती जेल से उत्तर प्रदेश लाएगी। इसके लिए पुलिस की एक टीम गुजरात गई है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अतीक अहमद को यूपी लाए जाने पर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने कहा है कि सीएम योगी ने बता बता दिया होगा कि उन्हें (पुलिस) गाड़ी कहां पलटनी है।

India

Mar 26 2023, 16:12

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन पर समर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़िए, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखी यह बात

 भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में अभिनेत्री का शव मिला है। वह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री थीं।

समर सिंह ने किया पोस्ट

अभिनेत्री के निधन के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने अकांक्षा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर निशब्द रेस्ट लिखा।

आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। इसी पैशन को फॉलो करने के लिए वह फिल्मी दुनिया में आई थीं।

रिलीज हुआ आखिरी गाना

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

किसके साथ रिश्ते में थीं आकांक्षा

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।

इन म्यूजिक वीडियो में कर चुकी हैं काम

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

आखिरी पोस्ट

आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

India

Mar 26 2023, 15:59

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही शॉकिंग खबर आ रही है। दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। 

कमरे में मिला शव

बताया जा रहा है कि बीती रात (25 मार्च) आकांक्षा शूट के बाद एक होटल में गई थीं और वहीं पर सुसाइड कर लिया। आंकाक्षा दुबे का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लग नहीं रहा है कि वह ऐसा कदम उठाने वाली हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

आखिरी पोस्ट हुआ वायरल

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 25 मार्च, शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख जा सकता है कि आकांक्षा एक गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं और अपने मोबाइल से वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं। आकांक्षा दुबे ने इस पोस्ट के साथ लिखा है, 'बस कोशिश करें।' इस वीडियो में आकांक्षा दुबे को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता था कि अगले दिन 26 मार्च को एक्ट्रेस आत्महत्या कर लेंगी। आकांक्षा दुबे के पोस्ट पर उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

प्रोजेक्ट की शूटिंग

लोग एक के बाद एक मिल रहे इन सदमों से उबर भी नहीं पाए कि अब आकांक्षा दुबे की अचानक सुसाइड की खबर ने हर किसी को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे ने बनारस के सारनाथ होटल में खुदकुशी की। वह बनारस में ही अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने ऐसा क्यों किया ये तो अभी तक पता नहीं चला है।

India

Mar 26 2023, 14:51

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद को लेने साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, लाया जाएगा प्रयागराज


डेस्क: अतीक अहमद को गुजरात से यूपी लाने के लिए यूपी पुलिस साबरमती जेल पहुंची है। यूपी पुलिस प्रोडक्शन वारंट लेकर साबरमती जेल पहुंची है। गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद उमेश पाल हत्या मामले में फिलहाल यूपी पुलिस व एसटीएफ के रडार पर है। खबर है कि अतीक अहमद को अब रोड के जरिए यूपी लाया जाएगा। अतीक को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

प्रयागराज लाया जाएगा अतीक अहमद

यूपी पुलिस कुछ ही देर में रोड के जरिए अतीक अहमद को लेकर निकलेगी। जानकारी के मुताबिक अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से निकालकर प्रयागराज लाया जा सकता है। दरअसल उमेश पाल हत्याकांड मामले में दोनों पर ही आरोप है। साथ ही अतीक के पूरे परिवार समेत कई अन्य करीबियों पर भी उमेश पाल की हत्या करने व उसमें शामिल होने समेत कई अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं इसी केस में अतीक अहमद के बेटे और पत्नी फरार चल रहे हैं।

क्या है मामला?

पिछले महीने 24 फरवरी को प्रयागराज जिले के धूमनगंज इलाके में राजू पाल हत्याकांड मामले के इकलौते गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान 2 सुरक्षाकर्मियों को भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को अजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। हालांकि इस घटना के बाद दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया लेकिन अतीक के बेटे और अतीक की पत्नी अबतक पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

India

Mar 26 2023, 14:11

कांग्रेस की संकल्प सत्याग्रह को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बोला हमला


डेस्क: दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने देशभर में आज संकल्प सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस की संकल्प सत्याग्रह को लेकर अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्याग्रह के मार्ग पर चलने की जो प्रेरणा बापू ने दी, लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते।

"देश की निंदा करने वाला सत्याग्रह नहीं कर सकता"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि मौन जीवों की बात तो दूर मनुष्य के प्रति भी जिनकी संवेदना न हो वह सत्याग्रह नहीं कर सकते। देश को भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसे तमाम वादों में बांटने वाले भी सत्याग्रह नहीं कर सकते। अपने देश की निंदा करने वाला सत्याग्रह नहीं कर सकता।

"जिनके मन में भारत के जवानों के प्रति सम्मान नहीं"

सीएम योगी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि भारत को कठघरे में खड़ा करने वाला व्यक्ति कभी सत्याग्रह नहीं कर सकता। भारत के जवानों के प्रति जिनके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव नहीं, वो सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उनके समर्थन में रविवार को दिल्ली के राजघाट पर एकदिवसीय ‘संकल्प सत्याग्रह’ शुरू किया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल हुए।

India

Mar 26 2023, 13:59

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद इस भाजपा नेता का ट्वीट हो रहा वायरल, कांग्रेस नेताओं ने पूछा, अब कराई मानहानि का मामला दर्ज


राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद एक भाजपा नेता का ट्वीट वायरल हो रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने सवाल किया कि क्या गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। बता दें कि खुशबु ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर लिया था। फिलहाल वो राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं।

गुजरात के सूरत कोर्ट द्वारा साल 2019 के मानहानि केस में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद से कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल 2019 में कर्नाटक की एक जनसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे है’, जिसके बाद एक बीजेपी कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं अब अभिनेता से नेता बनी खुशबू सुंदर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट से मिला जानकारी के मुताबिक साल 2018 में, जब खुशबू सुंदर कांग्रेस में थीं, तो उन्होंने ट्वीट किया था कि यहां मोदी, वहां मोदी, जहां देखो वहां मोदी…लेकिन ये क्या…हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है…तो बात को समझो..मोदी मतलब भ्रष्टाचार? भ्रष्टाचार से मोदी का मतलब…नीरव+ललित+नमो = भ्रष्टाचार. वहीं अब इस ट्वीट को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने शेयर किया।

कांग्रेस के नेताओं ने सवाल किया कि क्या गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे। बता दें कि खुशबु ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर लिया था. फिलहाल वो राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं। कांग्रेस ने लोकसभा से राहुल गांधी सदस्यता रद्द करने के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जबकि सूरत कोर्ट के आदेश को वह हाईकोर्ट में चुनौती देगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट में, राहुल गांधी के वकील ने बचाव किया था कि टिप्पणी जानबूझकर नहीं की गई थी और इससे शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी मानहानि नहीं हुई। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी पटना में राहुल गांधी के खिलाफ इसी तरह का मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इन्होंने भी राहुल गांधी की टिप्पणी से आहत होने की बात कही थी।

वहीं खुशबू सुंदर ने अपने पुराने ट्वीट पर न तो कोई कमेंट किया है और न ही इसे डिलीट किया है। लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर, बीजेपी नेता ने कहा कि उन्होंने तो कुछ दिन पहले कहा था कि वह दुर्भाग्य से सांसद हैं। उनकी बातें सच हुई हैं। खुशबू ने ट्वीट किया कि तत्कालीन मनमोहन सिंह 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक अध्यादेश लाना चाहते थे। लेकिन ने इसे टुकड़ों में फाड़ दिया. विडंबना यह है कि उनकी अयोग्यता उसी फैसले से आती है।

India

Mar 26 2023, 13:57

कर्नाटक दौरे में गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का सामने आया मामला, एडीजीपी ने कहा, कोई चूक नहीं हुई

कर्नाटक दौरे में गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के दावणगेरे में पीएम मोदी के रोडशो के दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास आने की कोशिश कर रहा था। कर्नाटक कानून व्यवस्था के एडीजीपी आलोक कुमार ने कहा कि आज दावणगेरे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। यह एक असफल प्रयास था। उस शख्स को तुरंत मैंने और एसपीजी ने सुरक्षित दूरी पर पकड़ लिया था। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना हुई है। दरअसल, पीएम की रैली से पहले रोड शो का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक शख्स को पीएम की तरफ दौड़ लगाते हुए देखा गया। गनीमत रही कि सुरक्षा में लगे जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। तीन महीने के अंदर दूसरी बार पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था।

India

Mar 26 2023, 13:33

इन टीवी शोज की कहानी में नहीं बचा दम! बोर हुए दर्शक, मेकर्स से की बंद करने की मांग

टेलीविजन की दुनिया में हर दिन कई शोज ऑनएयर होते हैं। पर कुछ ही शोज होते हैं, जो लोगों के दिलों में अपनी जगह बना पाते हैं. दर्शकों का प्यार मिलता है, तो सीरियल की कहानी आगे बढ़ती है।

लेकिन कई दफा ऐसा भी होता है कि सीरियल की कहानी को इतना खींचा जाता है कि वो बोर करने लगते हैं। दर्शक भी परेशान होकर इन्हें बंद करने की मांग करने लगते हैं। जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से शोज शामिल है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस का ये सीरियल 2009 में शुरू हुआ था। शो को टीवी पर ऑनएयर हुए 14 साल हो गए। ये रिश्ता क्या कहलाता जब शुरू हुआ था, तो इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया। पर अब दर्शक आए दिन इसे टीवी पर ऑफएयर करने की मांग करते दिखते हैं।

अनुपमा

2020 में शुरू हुए शो को फैंस का बेशुमार मिला। कम वक्त में अनुपमा ने लोगों का दिल जीत लिया। पर अब शो की कहानी में वो बात नहीं है, जो दो साल पहले थी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो है। पिछले 15 साल इस शो ने टीवी पर अपनी खास पहचान बनाई हुई है बच्चा-बच्चा इस शो का फैन बना है। पर कहीं ना कहीं तारक मेहता में भी अब वो चार्म नहीं बचा है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2

बड़े अच्छे लगते हैं के बाद एकता कपूर 2021 में इसका दूसरा सीजन लेकर आईं। दर्शकों को उम्मीद थी कि पहले सीजन की तरह बड़े अच्छे लगते हैं 2 का दूसरा सीजन भी हिट होगा, लेकिन ऐसा ना हो सका।

कुमकुम भाग्य

कुमकुम भाग्य 2014 में ऑनएयर हुआ था। शो ऑनएयर होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। अब भी सीरियल की बात होती है, लेकिन वजह ट्रोलिंग होती है।

गुम है किसी के प्यार में

अनुपमा के साथ ही 2020 में गुम है किसी के प्यार में ऑनएयर हुआ है। इस शो की कहानी भी दमदार थी और दर्शकों को काफी पसंद आई। पर अब सीरियल का हाल क्या है, ये फैंस जानते ही हैं।

किन वजहों से हो रही है पॉपुलर सीरियल्स को बंद करने की मांग?

बोरिंग कहानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा हो या ये रिश्ता क्या कहलाता, सभी टीवी के पॉपुलर शोज हैं. जिन्हें दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया है। पर लगता है कि अब शोज की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए जबरदस्ती ट्रैक को खींचा जा रहा है। जो कि दर्शकों को बोर कर रहा है। सीरियल्स के कुछ सीन्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि इसमें कोई लॉजिक ही नहीं है।

लीड स्टार्स ने छोड़ा शो

दूसरी और बड़ी वजह है कि इन शोज को आगे बढ़ाने के लिए लीप लिया जाता है। जिस कारण सीरियल के लीड एक्टर्स इसे छोड़कर चले जाते हैं। कई बार दर्शक अपने फेवरेट एक्टर की जगह दूसरे एक्टर को देखकर, उस किरदार को अपना नहीं पाते हैं और इससे शो की टीआरपी पर काफी फर्क पड़ता है।

ट्रोलिंग

-तीसरा कारण ट्रोलिंग है. मॉर्डन जमाने में लोगों को अपनी बात कहने के लिए किसी खास प्लेटफॉर्म की जरुरत नहीं होती है। इसके लिए सोशल मीडिया ही काफी है। सोशल मीडिया पर लोग आए दिन इन सीरियल्स को लेकर अपने दिल की बात कहते हैं। कहानी से बोर होकर वो इस बंद करने की मांग करते हैं। कई बार फैंस सीरियल्स की कहानी में नया बदलाव लाने की सलाह भी देते हैं, लेकिन मेकर्स शायद ही इन बातों पर ध्यान दिया है।

India

Mar 26 2023, 13:10

देश में एक बार फिर कोविड-19 और मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले बढ़ रहे, 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की तैयारी

देश में एक बार फिर कोविड-19 और मौसमी इन्फ्लुएंजा के मामले बढ़ने लगे हैं। इस बीच सरकार अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 और 11 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की योजना बना रही है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी जिलों के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की स्वास्थ्य इकाइयां इस मॉकड्रिल में भाग लेंगे। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि 27 मार्च को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में मॉक ड्रिल के सटीक विवरण के बारे में राज्यों को जानकारी दी जाएगी।

इन राज्यों में कोरोना के अधिकांश मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और ICMR के महानिदेशक डॉ राजीव बहल द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि फरवरी के मध्य से देश में COVID-19 मामलों में क्रमिक लेकिन निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इस समय, देश में अधिकांश कोरोना मामले केरल (26.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (21.7 प्रतिशत), गुजरात (13.9 प्रतिशत), कर्नाटक (8.6 प्रतिशत) और तमिलनाडु (6.3 प्रतिशत) जैसे कुछ राज्यों द्वारा रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

टेस्टिंग को बढ़ावा देने का भी दिया निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी एक संयुक्त एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट आई है। साथ ही यह भी पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों की तुलना में वर्तमान में परीक्षण स्तर अपर्याप्त हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है।

मॉकड्रिल में शामिल हों सभी जिलों की स्वास्थ्य इकाइयां

इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल में सभी राज्यों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है। अप्रैल की 10 और 11 तारीख को होने वाली मॉकड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। 

 

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह

इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परामर्श के मुताबिक लोगों को कोविड के लिए तय सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही इसमें बार-बार साबुन से हाथ धोने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की सलाह दी गई है। 

आज बीते 146 दिन में सबसे ज्यादा केस मिले

गौरतलब है कि देश में शनिवार को कोरोना के 1,590 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ा बीते 146 दिन में सबसे ज्यादा हैं। आज मिले कोरोना के नए मामलों के बाद कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गयी है। वहीं, देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,47,02,257 हो गयी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों संख्या बढ़कर 5,30,824 हो गई है। शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत हो गई है।

इन्फ्लुएंजा और श्वसन बीमारी के मामलों पर भी नजर रखने का निर्देश 

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) मामलों और उसके कारणों पर भी कड़ी नजर रखने के लिए कहा है। इस समय देश में इन्फ्लुएंजा के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौसमी महामारी के साथ कोविड-19 के सह-संक्रमण के प्रबंधन के लिए पहले ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि वे क्लिनिकल केस मैनेजमेंट में मदद करने के लिए राज्य के भीतर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को इन दिशानिर्देशों का प्रसार करें।

India

Mar 26 2023, 11:01

सोशल मीडिया पर छाया योगी सरकार 6 साल यूपी खुशहाल का मंत्र

लखनऊ। योगी सरकार ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ लगातार 6 साल तक उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। सोशल मीडिया पर भी यूपी में योगी सरकार के अबतक के कार्यकाल को लेकर हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल सुबह से ही टॉप ट्रेंड में बना रहा।

इस दौरान 85.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक ये हैशटैग पहुंचा। वहीं 21 हजार से ज्यादा बार इस हैशटैग के जरिए लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसके अलावा लगभग 45 हजार बार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई, कमेंट और रीट्वीट के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार किया। 

बता दें कि दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर देश ही नहीं विदेशों में बसे भारतीय यूजर्स ने योगी आदित्यनाथ को भारत का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री करार दिया था। बीते 6 साल में यूपी ने जिस तरह बीमारू प्रदेश के परसेप्शन को बदलते हुए बेहतरीन प्रदेश के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। इसके अलावा माफिया और गुंडाराज की छवि से बाहर निकलकर आज महोत्सव, निवेश, एक्सप्रेसवे, कानून व्यवस्था और कनेक्टिविटी के लिए पहचाना जा रहा है। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं।