*भाजपा सरकार में माफियाओं की लॉकअप की आती है फोटो: शलभ*
देवरिया।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार शहर से गांव तक के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार कार्य का सहारा दे रही है।युवाओं और महिलाओं को बेहतर शिक्षा मिले, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, रोजगार के बेहतर अवसर मिलें इसके लिये मोदी और योगी सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है।
उक्त बातें नगर पालिका के वार्ड संख्या 7 रजला के काली मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा आयोजित युवा व महिला संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा।उन्होंने कहा कि सपा की सरकार थी प्रदेश में तो युवा बेरोजगार और महिलायें गुंडे-माफियाओं के अत्याचार से पीड़ित थी।पूरे प्रदेश में चारों तरफ लूट,भ्र्ष्टाचार,अराजकता,गुंडई व्याप्त था।उस समय उत्तर प्रदेश में सपा की नही माफियाराज की सरकार थी।लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद माफियाओं,गुंडो के खिलाफ चुन-चुन कर कार्यवाही हुयी।पहले माफियाओं की बंदूक के साथ फोटो आती थी अब पुलिस के लॉकअप की आती है।
कार्यक्रम प्रभारी,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष सुधांशू रंजन मिश्र ने सभी अतिथियों को माला पहना तथा आयोजक मनोज निषाद ने सभी को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
संवाद कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र,नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय,निकाय चुनाव संयोजक नित्यानंद पाण्डेय,भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,भाजयुमो कार्यालय प्रभारी अंकित मणि त्रिपाठी ने भी अपनी बात रखी।
इस दौरान चंद्रशेखर विश्वकर्मा,अशोक यादव,विवेक यादव भोलू,पवन तिवारी,संदीप निषाद,सूर्य प्रकाश पटेल,अश्वनी मणि बजरंगी,विवेक दूबे,अविनाश श्रीवास्तव आदि रहे।














Mar 20 2023, 18:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k