*बीमार हुए निराश्रित कई गोवंशों की मौत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका, एक बछड़े की बचाई गई जान*
लखनऊ- नगर निगम की सीमा में स्थित खुरदही बाजार में शनिवार को आधा दर्जन निराश्रित गोवंश बीमारी के हालत में पाए गए। जानकारी पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और डॉक्टरों की टीम सहित नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। इलाज के बाद एक बछड़े को ही बचाया जा सका।
![]()
ग्रामीण क्षेत्र से नगर निगम में शामिल हुए खुरदही बाजार से माढ़रमऊ की तरफ जाने वाले रास्ते पर शनिवार को आधा दर्जन गोवंश मरणासन्न अवस्था में पाए गए। गोवंशो की बीमारी की खबर बाजार में फैली तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजू शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा नगर निगम को घटना की जानकारी दी। सुशांत सिटी कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र गिरि और एचसीएल चौकी प्रभारी दीपक पाण्डेय तुरंत मौके पर पहुंच गए। अर्जुनगंज से पशु चिकत्सक को बुलवाया गया। टीम ने गोवंशो का इलाज किया लेकिन एक बछड़े के अलावा अन्य को बचाया नहीं जा सका।
भाजपा नेता राजू शुक्ला के अनुसार मृत मवेशियों के शवों को नगर निगम की टीम उठा कर ले गई। इलाज से स्वस्थ हुए बछड़े को भी कान्हा उपवन भेजने के लिए नगर निगम की टीम ले गई। राजू शुक्ला ने बताया कि निराश्रित गोवंश इधर उधर घूमते रहते हैं। कई बार नगर निगम को बताया गया लेकिन उनको पकड़ने की कोशिश नहीं हुई। लोगों ने आशंका व्यक्त किया है की दावतों का फेंका गया बचा हुआ खाना खाने से गोवंश फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बताया गया की अभी भी कई गोवंश बाजार के आसपास घूमते दिखाई दे रहे हैं।










Mar 11 2023, 18:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k