अर्जुन मुंडा के रांची आवास में आधा दर्जन से अधिक मुर्गियां मरी,बर्ड फ्लू की पुष्टि


Image 2Image 3

जेल चौक के 1 किलोमीटर के दायरे में सभी मुर्गियां मारी जाएंगी

रांची:बोकारो के बाद राजधानी रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जेल चौक के पास स्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवासीय परिसर में आधा दर्जन से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है,मरी मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जिसके बाद पशुपालन निदेशक ने जेल चौक के 1 किलोमीटर के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्म मुर्गियों का सर्वे करने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया है।

 इस दायरे में आने वाली सभी मुर्गियों को मारा जायेगा, 10 किलोमीटर क्षेत्र सर्विलांस घोषित कर दिया गया है,डेली मार्केट,लालपुर बाजार, मोराबादी में स्थित पोल्ट्री फार्म सहित रिंग रोड तक के क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई जाएगी, इन क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फार्म में मुर्गी का सैंपल लिया जाएगा होली में मांस मछली की मांग बढ़ जाती है इसे देखते हुए पशुपालन निदेशालय ने जिले के बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है ताकि दूसरे राज्य या जिलों से एक भी मुर्गी रांची में प्रवेश ना करें, इस मामले पर डीसी रांची शनिवार को बैठक करेंगे ताकि बर्ड फ्लू को बढ़ने से रोका जा सके।

अपराधियों ने मामा भांजा को घर घुस कर मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


Image 2Image 3

 गुमला :चैनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार की रात घर घुसकर मामा-भांजे को गोली मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना चैनपुर थाना क्षेत्र लंगड़ा मोड़ की है। अपराधियों ने शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों के गोली से समीर खान का 19 साल का बेटा इबरार खान और गुमला के टोटो निवासी ललन खान का 17 साल का पुत्र राहिल खान घायल हो गए। रिश्ते में दोनों मामा-भांजा है।

वहीं, गोली मारने के बाद अपराधी भाग गए। घर में गोलीबारी से कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में दोनों घायलों को लेकर इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया दिया।

परिवार वालों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया दिया। सदर अस्पताल में देर रात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

घायल राहिल खान की मां आज ही मायके आई है। रात में सभी एक साथ बैठे थे। मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और दोनों को निशाना बनाकर गोली चला दी और फरार हो गए। राहिल खान को पेट में और भाई इबरार खान के हाथ में गोली लगी है।

इंस्पेक्टर बैजू उरांव ने कहा कि लंगड़ा मोड़ में गोलीबारी की घटना हुई। अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

रांची: कांग्रेस के 3 विधायक पर दर्ज एक कांग्रेसी विधायक के जीरो एफआईआर को हाईकोर्ट ने किया निरस्त


झारखंड के विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को कांग्रेस विधायक अनूप सिंह द्वारा दर्ज जीरो एफआईआर में मिली रांची हाई कोर्ट से राहत ।

Image 2Image 3

जस्टिस एस चंद्रशेखर की अदालत ने अरगोड़ा थाने में दर्ज जीरो प्राथमिकी को निरस्त कर दिया है। 24 फरवरी को बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को अदालत ने विधायकों को पक्ष में फैसला सुनाया है।

अनूप सिंह द्वारा की गई केस कर दी गयी कोलकाता ट्रांसफर

तीनों विधायकों के कोलकाता में गिरफ्तार होने के बाद कांग्रेस विधायक अनूप कुमार सिंह ने सरकार गिराने की साजिश में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाना में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी कोलकाता पुलिस को स्थानांतरित कर दी थी।

अरगोड़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी और उसे कोलकाता भेजे जाने को नियमों के खिलाफ बताते हुए तीनों विधायकों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अदालत से प्राथमिकी रद करने का आग्रह किया गया था।

सुनवाई के दौरान तीनों विधायकों ने अरगोड़ा में दर्ज जीरो एफआईआर को कोलकाता पुलिस को स्थानांतरित करने को गलत बताया था। विधायकों की ओर से कहा गया कि प्राथमिकी का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है।

विधायकों को 49.37 लाख रुपये के साथ कि‍या गया था गिरफ्तार

इसमें सरकार को गिराने के लिए तीनों विधायकों पर पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि सूचक को ऐसी उम्मीद है कि सभी सरकार गिराने के लिए प्रयास कर रहे थे और उनसे भी इसमें शामिल होने को कहा गया था, लेकिन इसके समर्थन में कोई केस नहीं किया गया।

एक योजना के तहत रांची में जीरो प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे कोलकाता स्थानांतरित किया गया। तीनों विधायकों को कोलकाता में पैसों के साथ पकड़ा गया था। ऐसे में रांची में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोलकाता स्थानांतरित करना नियम सम्मत नहीं है।

झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों को कोलकाता पुलिस ने 30 जुलाई 22 को हावड़ा के पांचला में 49.37 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और यह मामला फिलहाल कोलकाता के न्यायालय में लंबित है। तीनों विधायकों को कलकत्ता हाई कोर्ट ने जमानत प्रदान की है।

टाटी सिलवे थाना क्षेत्र में दो अपराधी ने जमीन कारोबारी को गोली मारकर कर दी हत्या,पहले भी उसके भाई की भी हुई थी हत्या

Image 2Image 3

रांची:- टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के र महिलोंग सेंटोरियम में एक जमीन कारोबारी को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके सिर में गोली मारी गयी।इस घटना के बाद अपराधी वहां से भागने में सफल रहे।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आरा गेट निवासी अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव (45) के रूप में कई गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली मारनेवाले दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे। घटनास्थल पर मृतक और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी बीच अपराधियों ने उसके सिर पर दो गोली मारी और फरार हो गए।

जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी मूमल राजपुरोहित, टाटीसिलवे थाना प्रभारी महेंन्द्र करमाली, नामकुम थाना प्रभारी सुनील तिवारी घटनास्थल पहुंचे और समीप लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस जमीन के मामले की जांच कर रही है।

 घटनाक्रम

शुक्रवार को करीब संध्या छह बजे कल्लू अपने छोटे रांची-पुरुलिया मार्ग स्थित भाई धर्मा यादव के साथ मार्केट में एक भोजनालय से चाऊमीन मांगाकर बगल के बाबा जेनरल स्टोर में खा रहा था। इसी दौरान दो अपराधी स्कूटी से पहुंचे। दोनों हेलमेट पहने थे। 

अपराधियों ने पिस्टल निकालकर कारोबारी पर दो गोली चला दी। एक गोली आंख और दूसरी सिर में लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से कल्लू को पहले द्वारिका अस्पताल ले गए। बाद में स्वजन सेंटेविटा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पहले भी उसके भाई की कर दी गयी थी हत्या

इसी तरह कल्लू के भाई की भी हत्या कर दी गई थी। कल्लू के घर के पास 20 नवबर 2013 को उसके भाई लाले यादव गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

देवघर एयरपोर्ट से 29 मार्च से रांची और पटना के लिए शुरू हो रही फ्लाइट, यात्रियों को को मिलेगी सुविधा।


Image 2Image 3

देवघर से पटना या रांची जाने के लिए हवाई सेवा 26 और 27 मार्च 2023 से होगी शुरू, देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए इंडिगो अपनी फ्लाइट सर्विस शुरू करने जा रही है। इन दोनों जगहो के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। महज एक घन्टे में देवघर से पटना या देवघर से रांची पहुंच सकेंगे।

 देवघर से पटना जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट (6E-7944) देवघर एयरपोर्ट से सुबह 11.15 में उड़ान भरकर एक घन्टे में दोपहर 12.15 में पटना जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पहुंचेगी। वही देवघर से रांची जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट। (6E-7965) देवघर एयरपोर्ट से दोपहर बाद 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरकर महज 55 मिनट में शाम पांच बजकर 40 मिनट पर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। 

पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट (6E-7945) दोपहर 12.35 में उड़ान भरकर 1.35 में देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट (6E-7964) रांची एयरपोर्ट से दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरकर एक घन्टे में देवघर एयरपोर्ट पर 4 बजकर 25 मिनट पर यात्रियों को लेकर पहुंचेगी।

ईडी ने एक छापामारी में झारखंड में इज़हार अंसारी के घर से किया तीन करोड़ रुपये बरामद


Image 2Image 3

इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं,ये खान घोटाला में शामिल लोगों के करीबी बताये जाते हैं

रांची।झारखंड में एक और छापामारी में बड़ा खुलासा किया है ईडी ने आज सुबह से हीं झारखंड राज्य खनिज विकास निगम (जेएसएमडीसी) के पूर्व प्रोजक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार और इजहार अंसारी के 14 ठिकानों पर दविश दी।इसमें रांची के साथ-साथ पलामू, रामगढ़ और हजारीबाग जिला समेत उनके 14 ठिकाने हैं । इस दौरान ईडी ने हजारीबाग स्थित इज़हार अंसारी के आवास से तीन करोड़ रुपये बरामदगी की है। 

सुबह 8:00 बजे से हैं ईडी के अधिकारी छापेमारी कर रही है। अशोक कुमार पर तो 76 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप भी लग चुका है। यह पूर्व खान सचिव के श्रीनिवासन और पूजा सिंघल के करीबी बताए जाते हैं, जो मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार हुई थी और वर्तमान में जमानत पर हैं।

गौरतलब है कि जेएसएमडीसी के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थीं पूजा सिंघल। फिर आवंटित कोयले की होती थी तस्करी। इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं। ईडी की यह छापेमारी दरअसल यह जानने का एक प्रयास मात्र है कि 6 मई को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए के घर से जो 17 करोड़ रुपये बरामद हुए थे, वह पैसे दरअसल आए कहां से थे और इन्‍हें खर्च कहां किया जाना था। 

मालूम हो कि ईडी की यह कार्रवाई जेएसएमडसी से आवंटित हार्ड कोक तस्करी से जुड़ी है। ईडी का मकसद यह पता लगाना है कि मनरेगा घोटाले में झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की काली कमाई के स्‍त्रोत कौन-कौन से है।

हेमंत सरकार के बजट पर रघुवर का तंज कहा–बजट आमदनी और खर्च का केवल ब्यौरा नहीं होता है


Image 2Image 3

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने हेमंत सरकार के बजट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बजट आमदनी और खर्च का केवल ब्यौरा नहीं होता है, बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करने का साध्य और साधन होता है। विकास की कसौटी पर यदि हेमंत सरकार के बजट को कसा जाए, तो यह खरा नहीं उतरता है। 

जब आमदनी और खर्च में विषमता बढ़ रही है तो, इससे सामाजिक समानता को बढ़ावा मिलता नहीं दिख रहा है। पिछले 2022-23 के बजट पर हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि जो पैसा गरीब जनता के लिए था, वह खर्च क्यों नहीं हुआ? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? सरकार उन पर क्या कार्रवाई कर रही है?

 अक्षम नेतृत्व और अक्षम सरकार के द्वारा 2023-24 का दिशाहीन बजट पेश किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। 

बजट में रोजगार पर सरकार द्वारा कोई प्रावधान नहीं करना, उनकी नियत पर सवाल उठाता है। राज्य में स्वास्थ्य की स्थिति क्या है, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। लोग अपनी मांगों के लिए सड़कों पर है। सरकार अपने किए वादे को पूरे नहीं कर रही है। यह बजट सरकार का जनता के साथ भद्दा मजाक है। सरकार अभी तक तय नहीं कर पा रही है कि आवश्यकताएं और प्राथमिकताएं क्या है? किस रास्ते रास्ते पर चलना है? यही कारण है कि हमारी एनडीए सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। आशाओं के सब्जबाग और झूठे वादों की झड़ी लगाने की इस सरकार की उपलब्धियां है। 

एक कहावत है दिशाहीन पथिक अंधेरे में लाठी भांजता है। उसी प्रकार सरकार भी दिशाहीन होकर अंधेरे में लाठी भांज रही है।

झारखंड विधानसभा बजट सत्र:1 लाख 16 हजार 418 करोड़ का बजट हुआ पेश,जाने बजट में क्या है खास...?

Image 2Image 3

रांची: झारखंड विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023- 24 का राज्य का बजट पेश किया जा रहा है। यह बजट 1 लाख 16 हजार 418 का है। बजट से पहले वित्तं मंत्री रामेश्वर उरांव ने धरती आबा को नमन किया। बजट को लेकर लोगों के अहम सुझावों का भी जिक्र किया।राज्य की आर्थिक विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

13 लाख किसानों के खाते में सरकार ने योजना के तहत 416 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई है। किसानो को राहत देना ऋण मुक्त करना लक्ष्य रखा गया है। किसानों के आर्थिक विकास के लिए नई योजना लाई जा रही है साथ ही सरकार मोटे अनाज के उत्पादन पर भी जोर दे रही है। खाद का इस्तेमाल कम से कम हो इसका प्रयास भी सरकार कर रही है।

सरकार पशुधन विकास योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जा रही है। गिरिडीह और जमशेदपुर में डेयरी प्लांट लगाया जाएगा।

बजट पेश करने के दौरान अब तक की स्थिति विकास दर का जिक्र भी रामेश्वर उरांव ने किया। योजना की राशि में तीन गुना वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। तीन सालों में राज्य की स्थिति मजबूत हुई है। राजस्व आय में सरकार ने वृद्धि की है।

इस बार के बजट में हर वर्ग पर जोर दिया गया।पॉलिटिकल एक्सपर्ट की मानें तो इस बार का वजट साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश किया जा सकता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर है । इसके लिए लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट अलॉट किए जाएंगे। वहीं 10 से अधिक घोषणाएं भी की जा सकती हैं। बीते साल की तुलना में इस साल का बजट 10 फीसदी अधिक होगा।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव चौथी बार विधानसभा में बजट पेश करे रहे हैं । यह भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकार्ड पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास था। उन्होंने पिछली सरकार में लगातार 5 बार बजट पेश किया था। बताया जा रहा है कि इस बार के बजट में स्वरोजगार ऐसा क्षेत्र होगा, जिसे ज्यादा पैसे दिए जा सकते हैं। स्वरोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाी राशि में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्वरोजगार को बढ़ाने पर सरकार जोर देगी।

विधानसभा में इससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) में राज्य की विकास दर, देश की विकास दर से ज्यादा रहेगी। मुद्रास्फीति की वजह से अगस्त 2021 से दिसंबर 2022 तक की अवधि में ईंधन, प्रकाश, कपड़े और जूते आदि की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई। राज्य गठन के बाद से 2021-22 तक की अवधि में बजट आकार करीब 13 गुना बढ़ा। राज्य में गरीबी का प्रतिशत गिर कर 36.6 तक पहुंची। प्रति व्यक्ति आय बढ़ कर 86060 रुपये हो गयी। राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ कर 126353.2 करोड़ रुपये हो गया।

अखिलेश सिंह गिरोह के कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने कमर में रस्सी बांधकर शहर में घुमाया

झारखंड के डॉन अखिलेश सिंह का दाहिना हाथ कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह को पुलिस ने पिछले दिनों वैष्णो देवी जाने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया।

Image 2Image 3

उधर कड़िया सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस जमशेदपुर लाई है ।वही सीटीएसपी ने कुख्यात अपराधी कन्हैया सिंह को कमर मे रस्सी बांध पूरे शहर में घुमाया ताकि आम लोगों के नजर में जो ख्यात अपराधी अखिलेश सिंह और कन्हैया सिंह का डर है वह खत्म हो सके ।

त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा की वापसी तय,रामगढ़ उपचुनाव परिणाम को लेकर भाजपा मुख्यालय में जश्न

Image 2Image 3

रांची: रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में होली और दीवाली का माहौल नजर आया। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी।

मौके पर उपस्थित भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब जाग गई है और इसका परिणाम है रामगढ़ उपचुनाव का रिजल्ट, वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली से प्रभावित जनता ने अपना जनादेश दिया है और यह जनादेश 2024 में भी कायम रहेगा।

वहीं मौके पर अमर कुमार बाउरी, विधायक चंदनकियारी ने कहा कि इस जीत से जेएमएम, कांग्रेस, राजद वाली गठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। आने वाले सभी चुनाव में जनता इस गठबंधन वाली सरकार को आइना दिखाने का काम करेगी।