उप चुनाव मे मजिस्ट्रेट की कडी निगरानी,पुलिस के पहरे में मतदान
अमेठी। जिले की बिकास खण्ड संग्रामपुर की ग्राम पंचायत मडौली मे प्रधान पद के उप चुनाव गुरुवार को प्रातः 8बजे से शाम 05बजे चला।
मतदान मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्रीश चन्द्र मिश्र की निगरानी मे मतदान शांतिपूर्ण रहा।सुरक्षा का कडा पहरा पुलिस उप निरीक्षक संजय राय के साथ रामगंज,पीपरपुर,अमेठी, संग्रामपुर थाने 35आरक्षी,डेढ सेक्शन पीएसी के सुरक्षा बल चप्पे चप्पे मुस्तैद रहे।
मतदाता सूची मे 1198 लोग मताधिकार के लिए थे। जिसमे दस लोग मतदाता सूची मे नाम बढोत्तरी मे शामिल रहे। पहली बेला मे मानिकपुर बूथ पर महिलाओ ने मतदान किये। दूसरी मडौली बूथ पर भीड कतार मे लगी। पोलिंग ऐजेण्ट भी निगरानी मे डटे रहे। प्रधान पद के उम्मीदवार रूपम देवी,सावित्री देवी के बीच अमने -सामने टक्कर रही।
मानिकपुर बूथ पर मतदान करके जा रही महिलाओ से रूझान पूछा। तो कहा कि मैने वोट दे दिया। अब तो भगवान जाने,कौन जीतेगा। जेकरी भाग्य होये वही जीते,।
बूथ पर थानाध्यक्ष संग्रामपुर निर्मल सिंह कहते है। कि शान्तिपूर्ण मतदान हो प्रयास यही है। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि दस बजे तक बीस फीसदी मतदान हुआ।
मतदान केन्द्र पर शान्ति है। देर शाम तक मतदान चला।मतदान केन्द्र पर सेनेटाइजर की टीम कोविड-19 को देखते हुए लगी रही। साठ फीसदी मतदान होने की ख़बर है।












Mar 02 2023, 17:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k