देश-प्रदेश को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः जयवीर सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश का युवा वर्ग ही पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। देश के युवा छात्र-छात्रायें भारत का भविष्य संवारने में अपना श्रेष्ठतम योगदान देने में कोई कोर कसर बाकी न रखें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में युवाओं को तकनीकी जानकारी से लैस कर उन्हें विकास कार्यों में जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीजीआईएस-2023 के तहत 33 लाख 50 हजार करोड़ का निवेश के तहत युवाओं को रोजगार की असीमित संभावनाओं का द्वार खुलेगा।
![]()
पर्यटन मंत्री मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय इग्नू वृन्दावन लखनऊ में नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय युवा संसद को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह सारी संस्थायें सम्मान का हकदार हैं जो युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही हैं। आज का भारत नया भारत है। इस भारत में समाज के सभी वर्गों की आकांक्षओं को पूरा करने का सामर्थ्य है। भारत की बदली तस्वीर को देखते हुए पूरी दुनिया का विश्वास भारत के प्रति बढ़ा है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था से आकृष्ट होकर पूरी दुनिया के निवेशक भारत की ओर रूख कर रहे हैं। इसमें उप्र की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि उप्र ग्रोथ इंजन के रूप में लीड कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के कारण विश्व के व्यापारी चीन से अपना कारोबार समेटकर हिन्दुस्तान की तरफ बढ़ रहे हैं। हाल में ही सम्पन्न यूपीजीआईएस इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र युवाओं को अवसर देकर देश निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्रेरणा के लिए दिया जाता है कि बच्चे आगे बढ़े एवं अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सके।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि एक समय था जब उप्र को बीमारू राज्य कहा जाता था। विगत छः वर्षों में उप्र अपनी छवि से बाहर निकलकर ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा है। देश के जीडीपी में उप्र का 08 प्रतिशत योगदान है। दुनिया के निवेशक उप्र में कारोबार के लिए आगे आ रहे हैं, क्योंकि यहां कानून व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाई गई है। प्रचुर मात्रा में संसाधन के साथ राज्य सरकार की निवेश परक नीतियॉ हैं। यह सब मिलकर उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने की क्षमता रखती हैं।
उन्होंने कहा कि यूपीजीआईएस के लिए शुरूआत में 10 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यूपीजीआईएस के समाप्त होने पर 33 लाख 50 हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मंत्री जी ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित कैच द रेन अभियान का शुभारम्भ पोस्टर प्रदर्शित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधानपरिषद सदस्य अंगद सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी विकास सिंह के अलावा नेहरू युवा केन्द्र, क्षेत्रीय केन्द्र इग्नू, जन शिक्षण संस्थान, एएस डिफेंस एकेडमी, आकार आईएएस फाउण्डेशन आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
![]()














Feb 28 2023, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k