*कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 1 मार्च को*
अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बताया कि जनपद में स्थापित कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा में 01 मार्च को कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनपद के कृषकों को प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाजों के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त मेले के अतिरिक्त मेले के माध्यम से कृषकों को विभिन्न फसलों की नवीनतम प्रजातियों, कृषि, तकनीकी उपलब्धियों, कृषि यंत्रों, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, कृषि वविविधीकरण, फसल, सब्जी, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में विभिन्न विभागों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कराते हुए कृषकों के साथ आम जनमानस को भी सूचित करना सुनिश्चित करेंगे।



Feb 27 2023, 15:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0