India

Apr 17 2024, 15:43

144 करोड़ तक पहुंची भारत की आबादी, 77 साल में दोगुनी होने के अनुमान, यूएन की रिपोर्ट में खुलासा

#unfpareportpopulationofindia

भारत की लेटेस्ट जनसंख्या को लेकर यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) की रिपोर्ट आई गई है। यूएनएफपीए यानी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि भारत की आबादी 144 करोड़ पहुंच गई है। बता दें कि भारत ने इस साल के शुरुआत में सबसे ज्यादा 142.5 करोड़ आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ा था। 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश की कुल आबादी 121 करोड़ दर्ज की गई थी।

किस आयु के कितने लोग?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कुल आबादी का 24% हिस्सा 0-14 साल के लोगों का है। जबकि 10-19 आयु वर्ग वाले 17 प्रतिशत है। भारत की जनसंख्या में 10-24 आयु वर्ग वाले 68 प्रतिशत, जबकि 65 और उससे अधिक उम्र वाले सात प्रतिशत लोग शामिल हैं। पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 71 और महिलाओं की 74 वर्ष है।

प्रसव के दौरान होने वाली मौतों में गिरावट

रिपोर्ट की माने तो भारत में प्रसव के दौरान होने वाली मौतों में गिरावट देखने को मिली है। पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ के रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि 640 जिलों में प्रसव के दौरान होने वाली मौतों के अनुपात में 100,000 जीवित जन्मों में 70 से भी कम है। वहीं 114 जिलों में यह अनुपात 210 से ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया, "दिव्यांग महिलाओं और लड़कियों, शरणार्थियों, जतीय अल्पसंख्यकों, समलैंगिग समुदाय के लोगों, एचआईवी से पीड़ित और वंचित जातियों को सबसे ज्यादा यौन और प्रजनन स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ता है।

सेक्सुअल हेल्थ में भारत 30 साल में सबसे बेहतर

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में सेक्सुअल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ 30 सालों के सबसे बेहतर स्तर पर है।यही कारण है कि डिलीवरी के दौरान होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है। दुनिया में हो रही ऐसी मौतों में भारत का हिस्सा 8% है। वहीं 2006-2023 के बीच हुए कुल विवाहों में 23% बाल विवाह है। जिनमें लड़के और लड़की की उम्र 21 और 18 साल से कम थी।

Jharkhand

Apr 09 2024, 08:56

आज ही के दिन 1667 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का दिया था आदेश

नयी दिल्ली :आज के प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत और विश्व में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नो में किया गया है

1667-मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।

1756-बंगाल के नवाब अली बर्दी खान का 80 साल की आयु में निधन।

1860-पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।

1893-हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म।

1933-कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री प्रतिमा देवी का जन्म।

1948 -भारतीय फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।

1965-कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।

1981-प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन।

1988-ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।

1989-एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।

1998-सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।

1999-नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।

2002-बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।

2003-स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।

2004-ईराक में संघर्ष तेज़ अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।

2004-पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।

2005-ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।

2006-यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।

2008-उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।

2009-प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन।

2010-जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने संबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।

2011-सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

2013-फ्रांसिसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी।

Ranchi

Apr 06 2024, 18:42

21 अप्रैल को जेएमएम का रांची में होगा ‘उलगुलान महारैली' पार्टी की बैठक में पहली बार शामिल हुई कल्पना

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में ‘उलगुलान महारैली' के साथ करेगा। 

जेएमएम के इस महारैली को सफल बनाने के लिए जेएमएम के केंद्रीय कार्यालय में जिला के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमे 7 जिला के पदाधिकारी शामिल हुए। वही इस बैठक में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी समलित हुई।

 वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत जी अभी जेल के अंदर है, आपकी ताकत से ही वह मजबूती के साथ संघर्ष कर रहे हैं। यही ताकत रैली और चुनाव में भी दिखनी चाहिए। यहां से दिल्ली तक इसकी आवाज पहुंचनी चाहिए ताकि बता दे कि झारखंड झुकेगा नही,,,

जेएमएम के द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली आयोजन किया जा रहा है जिसमे पूरे राज्य से जेएमएम के विधायक से लेकर कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।

 वही इस रैली में देश भर के इंडिया गठबंधन के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके माध्यम से इंडिया गठबंधन के लोग, होने वाले लोकसभा के लिए एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।

Raibareli

Mar 15 2024, 11:52

युवती को युवती से हुआ प्यार, लुधियाना से भगा लाई, अब रचाएंगी शादी

रायबरेली। एक युवती को युवती से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवती दूसरी युवती को लुधियाना से भगाकर घर ले आई। अब दोनों शादी रचाएंगी। जिले के पहले समलैंगिक विवाह के मामले से जहां परिजन कुछ बोल नहीं रहे हैं, वहीं इस प्रकरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसा होने से उनके गांव की बदनामी हो रही है। इसका प्रभाव अन्य लड़कियों पर पड़ेगा।

दरअसल, भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती करीब छह महीने पहले नौकरी के सिलसिले में लुधियाना गई थी। युवती लुधियाना की कताई फैक्टरी में काम करने लगी। इस दौरान लुधियाना की रहने वाली एक युवती से वह प्यार कर बैठी। दोनों के बीच प्यार गहरा हुआ तो उन्होंने शादी करने की ठान ली। यही वजह है कि यहां से गई युवती दूसरी युवती को भगाकर अपने घर ले आई और परिजनों से दोनों की शादी करने की बात कही। परिजन भी इस पर राजी हो गए।

बताया जा रहा है कि 15 मार्च को दोनों युवतियां शहर के एक आश्रम में विवाह करेंगी। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। यह बात गांववालों को पता चली तो उनमें नाराजगी व्याप्त हो गई। ग्रामीण दबी जुबान से कहते हैं कि इस शादी का विरोध होना चाहिए। इस शादी से उनके गांव व समाज में अलग संदेश जाएगा। उधर, थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि उन्हेंं प्रकरण की जानकारी नहीं है।

sultanpur

Feb 22 2024, 15:01

*साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा व समाज सेवी सौरभ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान*
सुलतानपुर,धराधाम इंटरनेशनल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रॉयल हेरिटेज होटल अयोध्या में पाठ्य पुस्तक लेखक, कवि, साहित्यकार सर्वेश कान्त वर्मा सरल और सौरभ मिश्र विनम्र को राष्ट्र गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ सौरभ पाण्डेय मानद कुलपति एवं प्रमुख धराधाम इंटरनेशनल ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूजा निगम मिसेज क्वीन आफ एशिया यूनीवर्स मंचासीन रही। विदित हो कि सर्वेशकान्त वर्मा सरल रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज सुल्तानपुर हिन्दी शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। ये स्वयं ही शिक्षण कार्य में इतनी रुचि लेते हैं जो कालेज समय के बाद भी एक घंटे मुफ्त शिक्षा दिया करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप कई ऐसे छात्र हैं जो हिंदी बिषय में बहुत अच्छे मार्ट हासिल किए हैं। छात्र इनका आदर भी करते हैं। इनकी लिखी हिंदी की पाठ्य पुस्तकें यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में नगीन प्रकाशन के माध्यम से पढ़ाई जा रही हैं। समाज सेवा क्षेत्र में सौरभ मिश्र अध्यक्ष कटका क्लब सुलतानपुर ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।जो आये दिन समाज हित में कार्य करते हैं। इन दोनों प्रतिभाओं को उनके बिषय क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए विदित हो कि सर्वेशकान्त वर्मा उत्कृष्ट योगदान देने राष्ट्र गौरव सम्मान सम्मान से समलंकृत किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रही 15 प्रतिभाओं को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर भूपेंद्र नाथ वर्मा प्रबंधक रामरती इंटर कॉलेज, कांति सिंह, राज बहादुर राना, शीतला प्रसाद पांडेय, रमेश चंद्र नंदवंशी, राजकुमार मिश्र, पवन माधव यादव, नफीसा खातून, अशुकावि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, बृजेश वर्मा, डॉ राम प्यारे प्रजापति, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश जैसी प्रतिभाओं ने बधाई और शुभकामनाएं दिया।

Muzaffarpur

Feb 20 2024, 18:34

रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में 1239 युवक युवतियों रोजगार एवं प्रशिक्षण के लाभ लेने हेतु अपना निबंधन कराया

जीविका के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

आज दिनांक 20 फरबरी 2024 स्थानीय मध्य विद्यालय अनंत कमतौल, प्रखंड -कुढनी जिला मुज़फ्फरपुर में प्रखंड परियोजना क्रियान्वन इकाई कुढनी के माध्यम से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजन किया गया l

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, रितेश कुमार क्षमता संबर्धन एवं संस्था निर्माण , उज्जवल कुमार प्रबंधक मानव संसाधन ,शोभा साव प्रबंधक स्वास्थ एवं पोषण , सोमनाथ रोजगार प्रबंधक , मनीत कुमार प्रखंड परियोजना प्रबन्धक(प्रभार) कुढनी, मीरा महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ , कस्तूरबा महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, आज़ाद महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, शक्ति महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, ज्ञान महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ, नारी शक्ति महिला जीविका संकुल स्तरीय संघ की अद्यक्ष एवं सचिव निर्मला देवी, रेनू देवी , सरिता देवी , माधुरी देवी ,प्रतिमा देवी ,मंजू देवी , शांति देवी, सुनीता देवी इत्यादि ने समल्लित रूप से दीप प्रज्वलित करके किया l इसके पूर्व सोमनाथ जिला रोजगार प्रबंधक ने अपने स्वागत अभिभाषण में मुख्या अतिथि जीविका जिला प्रबंधक महोदया का स्वागत अभिवादन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिय धन्यवाद ज्ञापन किया l साथ ही उन्होंने मेले में रोजगार एवं प्रशिक्षण देने वाले विभिन्न नियुक्त संस्थाओं एवं प्रशिक्षण संस्थाओं विस्तृत जानकारी दिया ,उन्होंने बताया की जीविका परियोजना अपने स्थापन काल से ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे परिवारों के आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण एवं जिवोकोपर्जन उपलब्ध करने के लिय प्रायसरत रही है इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रक के युवक युवतियों निशुल्क रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के उद्येश्य से आज रोजगार सह मार्गदर्शन मेलामार्ग आयोजन किया गया l

जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा ने एवं सम्बंधित संकुल स्तरीय प्रतिनिधियों बधाई दिया की उन्होंने सफलतापूर्वक इतने बड़े कर्यक्रम का आयोजन किया l उन्होंने मेले युवक युवतियों एवं अभिभाक से कार्यक्रम से लाभ उठाने का अहवान किया l मेले में जिला कर्यक्रम से आये हुए क्षमता संबर्धन एवं संस्था निर्माण रितेश कुमार ने भी युवायो से मेले का लाभ उठाने का अनुरोध किया l उज्जवल कुमार प्रबंधक मानव संसाधन , शोभा साव प्रबंधक स्वास्थ एवं पोषण अपने वक्तब से युवायो को लभान्वित किया l मानित कुमार प्रखंड परियोजना प्रबन्धक(प्रभार) कुढनी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कर्यक्रम का समापन किया । मौके पर क्ष्रेत्रीय समन्वयक घनश्याम कुमार , क्ष्रेत्रीय समन्वयक प्रगति आनंद ,लेखापाल प्रज्ञा प्रिया , सामुदायिक समन्वयक अमृता कुमारी, उषा कुमारी, डॉली देवी, रिभा कुमारी, संजू कुमारी, नेहा कुमारी, रीना कुमारी, माधवी कुमारी , चंद्रकेत कुमार , कार्यालय सहायक विजय कुमार पंडित,सपना कुमारी एवं राकेश कुमार तथा विकास कुमार l एवं कुढनी प्रखंड के काविल एवं होनहार सभी कैडर उपस्थित रहे l

Fatehpur1

Feb 14 2024, 16:55

समधी को दी लाखों की रकम वापस मांगने पर बहु ने लिखवाया झूठा मुकदमा: सुरेन्द्र

अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ,फतेहपुर। पति पर समलैंगिकता और दहेज़ प्रथा का आरोप लगाकर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा लिखाने के मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया हैं। पति ने पत्नी के आरोपों को फर्जी व निराधार बताया हैं। व्यापार के लिए दी गई रकम को वापस माँगने के चलते पत्नी पर झूठा मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाया हैं। मामले की शिकायत भी एसपी से की गई हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर निवासी सुरेंद्र जायसवाल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुत्र मनीष की शादी खागा निवासी एक युवती से की थी। शादी के बाद उनके समधी ओमकार नाथ ने मनीष को बैट्री का व्यापार कराने के लिए दबाव बनाया।

उन्होंने उनके खाते में 30 लाख रुपया व्यापार के लिए ट्रांसफर किया। रकम से समधी ने खुद व्यापार खोल लिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें ना तो बैट्री की डीलरशिप मिली और न ही रकम वापस की गई। रकम के लिए दबाव बनाया तो समधी ने 5 मई 2022 को पांच लाख रुपया वापस कर दिया। शेष रकम दो माह में वापस करने का वादा किया। 11 जनवरी 2024 को अपनी शेष रकम वापस मांगी तो समधी 16 जनवरी को अपने अज्ञात साथियों के साथ घर में आकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। दोबारा रकम मांगने पर परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

पुलिस से शिकायत करने पर समधी ने 3 लाख रुपया 29 जनवरी को और शेष रकम माह फरवरी में वापस करने का सुलहनामा दिया। लेकिन समधी ने रकम वापस नहीं की। बल्कि बहु ने झूठे आरोप लगाकर बेटे और परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की हैं। पीड़ित ने मामले की जाँच कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हैं।

KODERMA NEWS

Feb 12 2024, 17:26

श्री राम संकीर्तन मंडल का 2 दिवसीय बसन्त महोत्सव कल से कई भजन मण्डलियों व स्कूली बच्चे देंगे अपनी प्रस्तूति
कोडरमा
झूमरी तिलैया नगर की धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडल का 32 बा उत्सव सह 2 दिवसीय बंसत महोत्सव 14 व 15 फरवरी को खुदरा पट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर विभिन्न देवी देवताओं का दरवार सजाया जाएगा मंडल अध्यक्ष मुंन्ना भदानी सचिब अरविंद चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुमन यादव उर्फ विक्की यादव दीप प्रज्वलित कर करेंगे इसके बाद जय सियाराम सत्संग समिति ,शिव मंदिर महिला समिति व्लाक रोड ,सामन्तो काली महिला मंडल , श्याम मित्र मंडल ,श्याम शरण मे आजा रे ,ओम संकीर्तन मंडल के विभिन्न गायकों के द्वारा संगीतमय भजन प्रस्तुत किया जाएगा संध्या 7.30 बजे अथिति के रूप में कोडरमा विधायक नीरा यादव कार्यक्रम में समल्लित होंगी संध्या 6 बजे से डी आर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह , बचपन स्कूल ,मोहन आधारशिला ज्ञानपीठ एडी बंगला के बच्चों कर द्वारा आरती एवं धार्मिक आधारित भजनों पर नृत्य व झांकी प्रस्तूति की प्रस्तूति की जाएगी वही दूसरी ओर काशवी वैभव के द्वारा नारी शिक्षा पर संबोधन तथा गिटार वादक कृष्णा जयसवाल व अनु कपसीमे में द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा कार्यक्रम में अथिति के रूप में सदर वीडिओ सुमन गुप्ता बाजार समिति सचिब अभिषेक आंनद , नगर परिषद प्रसाशक हर्षबर्धन सिटी मैनेजर डॉ अरविंद मोदी उपस्थित रहेंगे 15 फरवरी को सूबह 9 बजे पूजा अर्चना के साथ अखंड ज्योति के साथ भजनों का कार्यक्रम का शुभारंभ होगा कार्यक्रम में कपसीमे परिवार के सदस्य ज्योत कार्यक्रम में यजमान के शामिल होंगे इसके बाद भजन गायक नबीन पांड्या के अलाबा आयोजक मंडल व अन्य मंडलियां अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे वही इस कार्यक्रम में अथिति के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता उपस्थित रहेंगी कार्यक्रम का समापन अबीर गुलाल की होली और भव्य गजरा अर्पण के साथ होगा !

Feb 06 2024, 15:07

सऊदी अरब के साथ दोस्‍ती करेंगी हूती व‍िद्रोही, क्या एकजुट हो रहीं इस्लामिक ताकतें?

#yemen_houthi_rebels_ready_to_make_peace_with_saudi_arabia

यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोही सउदी अरब से दोस्ती के लिए तैयार हो गए हैं। यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा है कि वह सऊदी अरब के साथ शांति चाहते हैं और इसकी कोशिशों के लिए तैयार हैं। बता दें कि हूती विद्रोही और सऊदी अरब के बीच दुश्मनी रही है।सऊदी अरब यमन के हूती विद्रोहियों को आतंकवादी मानता रहा है।

हूती ग्रुप के उप विदेश मंत्री हुसैन अल-एजी ने सऊदी अरब की यमन पर हमलों के लिए अमेरिका और यूके के साथ नहीं जाने के लिए भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सऊदी अरब के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हैं और उनके साथ शांति वार्ता करने के लिए उत्सुक है। अल एजी ने सऊदी के साथ शांति स्थापित ना होने देने के लिए अमेरिका पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा, अमेरिका किसी समझौते तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा डाल रहा है। अमेरिका और उससे जुड़े यमनी समूहों की तरफ से पेश की जा रही चुनौतियों के बावजूद यमन रियाद के साथ शांति के लिए तैयार है। अमेरिका पर सख्त रुख दिखाते हुए हूती नेता ने कहा, अमेरिका और ब्रिटेन ने 12 जनवरी से यमन में 300 से ज्यादा हमले किए हैं। इन हमलों के लिए अमेरिका को भारी कीमत" चुकानी होगी। अमेरिका हम पर हमला कर रहा है और हमारे वह प्रतिशोध से बच नहीं पाएगा। हम अपने देश के खिलाफ आक्रामकता पर कभी भी चुप नहीं रहेंगे। ना ही हमलों से डरकर हम इसका गाजा और फिलिस्तीन के प्रति अपने रुख को बदलेंगे।

हूती कौन हैं?

यमन के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को हूती कहा जाता है। ये जैदी शिया समूह से ताल्लुक रखते हैं, जो शियाओं में भी अल्पसंख्यक समूह माना जाता है।इनका उदय 80 के दशक में हुआ। यह यमन के उत्तरी क्षेत्र में शिया मुस्लिमों की लड़ाई लड़ रहा सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन का नाम हूती संगठन सन् 2004 में यमन की तत्कालीन सरकार के खिलाफ विद्रोह करने वाले हुसैन अल हूती के नाम पर रखा गया। 

हूती विद्रोह क्या है? 

बता दें कि 1990 के दशक में यमन में सऊदी अरब के बढ़ते वित्तीय एवं धार्मिक प्रभाव की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप हूती आंदोलन प्रारंभ हुआ। हूती उत्तरी यमन में सुन्नी इस्लाम की सलाफी विचारधारा के विस्तार के विरोध में हैं। इसी के फलस्वरूप आज से करीब 20 वर्ष पूर्व 2004 में यमन के उत्तरी भाग में इसने गृहयुद्ध का रूप ले लिया।यह गृहयुद्ध यमन में सत्तानशीं सुन्नी सरकार के खिलाफ था। बहुत से लोग इसे ‘सदाह युद्ध’ कहकर भी पुकारते हैं। इसके बाद सन् 2011 से पूर्व जब यमन में सुन्नी नेता अब्दुल्ला सालेह की सरकार थी, तब बड़े पैमाने पर शियाओं के दमन की घटनाएं हुईं। ऐसे में शियाओं में सुन्नी समुदाय के तानाशाह नेता के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा और वे विद्रोह पर उतर आए।

ईरान की मदद से हो रहा शांति समझौता

2015 में सऊदी अरब ने कई खाड़ी देशों से गठबंधन कर यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे। इनमें सऊदी अरब को संयुक्त अरब अमीरात से भी मदद मिली, लेकिन बाद में वह अलग हो गया। इसके जवाब में हूती विद्रोही भी सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहे हैं। इन हमलों में सऊदी अरब को काफी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका शुरू में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी का साथ दिया था, लेकिन बाइडेन प्रशासन ने अपनी नीति बदल ली और सऊदी को अकेला छोड़ दिया।माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों के साथ बातचीत ईरान के हस्तक्षेप के काऱण हो रही है। कुछ दिनों पहले तक सऊदी अरब और ईरान कट्टर दुश्मन हुआ करते थे। सऊदी अरब दुनियाभर के सुन्नी मुसमलानों के नेता बनने का दावा करता है, वहीं ईरान शिया मुसलमानों का। इसके अलावा कूटनीतिक क्षेत्र में भी दोनों के बीच काफी तनाव था। लेकिन, चीन की मदद से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बहाल हो चुके हैं। 

कितनी है हूतियों की ताकत?

यमन की ज़्यादा आबादी हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में रहती है। उनका संगठन देश के उत्तरी हिस्से में टैक्स वसूलता है और अपनी मुद्रा भी छापता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हूती आंदोलन के विशेषज्ञ, अहमद अल-बाहरी के हवाले से कहा था कि 2010 तक हूती विद्रोहियों के पास 1,00,000 से 1,20,000 तक समर्थक थे। इनमें हथियारबंद लड़ाके और बिना हथियारों वाले समर्थक शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र यह भी कहता है कि हूती विद्रोहियों ने बच्चों को भी भर्ती किया था, जिनमें से 1500 की साल 2020 में हुई लड़ाई में मौत हो गई थी और अगले साल कुछ सौ और बच्चे मारे गए थे। हूती लाल सागर के एक बड़ी तटीय इलाक़े पर नियंत्रण रखते हैं। यहीं से वे जहाज़ों को निशाना बना रहे हैं। यूरोपियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ पीस के एक विशेषज्ञ हिशाम अल-ओमेसी कहते हैं कि इन हमलों से उन्हें सऊदी अरब के साथ जारी शांति वार्ता में अपना पलड़ा भारी करने में मदद मिली है। वह कहते हैं, ये दिखाकर कि वे बाब अल-मंदब यानी कि लाल सागर के पतले से समुद्री रास्ते को बंद कर सकते हैं, उन्होंने सऊदी अरब पर रियायतें देने का दबाव बढ़ा दिया है।