WestBengalBangla

Apr 10 2024, 11:47

মালদহের দক্ষিণ কেন্দ্রের আসনের জন্য প্রচার বিজেপি প্রার্থীর

# BJP_ candidate  _campaigning _for _Malda South _Central _seat এসবি নিউজ ব্যুরো: গত বিধানসভা নির্বাচনে ইংরেজবাজার আসনে তৃণমূল কংগ্রেসের দাপুটে নেতা তথা প্রাক্তণ মন্ত্রী কৃষ্ণেন্দু নারায়ণ চৌধুরীকে পরাজিত করে চমক দিয়েছিলেন বিজেপি প্রার্থী শ্রীরুপা মিত্র চৌধুরী।তাই মোদী-শাহ জুটি  আসন্ন লোকসভা নির্বাচনে সেই  শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরীর উপর ভরসা করেছেন। মালদা দক্ষিণ কেন্দ্রের বিজেপির প্রার্থীও করেছেন শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরীকে।

উত্তরবঙ্গের বিজেপির  একমাত্র মহিলা প্রার্থী তিনি।প্রায় প্রতিদিনই ভোটারদের কাছে পৌঁছাতে  নির্বাচনী প্রচারেও  চমক দিচ্ছেন তিনি। সকাল থেকেই তাকে জনসংযোগে ব্যস্ত থাকতে দেখা যাচ্ছে  বিজেপি প্রার্থীকে। কখনো টোটো চালিয়ে প্রচার। আবার কখনো জেলার একমাত্র বড়  পাইকারি রথবাড়ি বাজারের ক্রেতা  বিক্রেতার কাছে গিয়ে জনসংযোগ করতে।

বিজেপির মালদা দক্ষিণ লোকসভা কেন্দ্রের প্রার্থী শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরীর দাবি হাটে বাজারে তিনি রয়েছেন। শুধু ভোটের সময় নয় , সারা বছরই এলাকার মানুষের পাশে থাকেন তিনি। তার অভিযোগ, ১৫৩ বছরের পৌরসভায় এখনও অনেক পিছিয়ে। এলাকাবাসীও সেই অভিযোগ তুলছেন। প্রচারে ব্যপক সাড়া  পাচ্ছেন জানান তিনি।

India

Mar 27 2024, 10:11

वरुण गांधी के रुख पर टिकीं सबकी निगाहें, पीलीभीत सीट के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन

#pilibhit_lok_sabha_seat_nomination_last_day_next_step_of_mp_varun_gandhi

पीलीभीत से बीजेपी ने वरुण गांधी का पत्ता काट कर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया। इसके बाद अब सबकी नजरें वरुण गांधी के अगले कदम पर है।पीलीभीत में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश की इस सीट पर नामांकन का आज यानी बुधवार को आखिरी दिन है। अब देखना होगा कि वरुण क्या निर्दलीय पर्चा भरते हैं या पीलीभीत से उनके परिवार का 35 साल का रिश्ता खत्म होने वाला है।हालांकि, नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही वरुण गांधी ने नामांकन पत्र के चार सेट खरीद लिए थे। ऐसे में वरूण गांधी के अगले कदम पर सबकी निगाहें हैं।

आज नामांकन के अंतिम दिन तस्वीर साफ होगी कि वरुण मैदान छोड़ेंगे या कोई और कदम उठाएंगे। सांसद वरुण गांधी की ओर से अपने समर्थकों को किसी तरह का कोई संदेश अभी तक नहीं दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने 24 मार्च को देररात जारी सूची में सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थान पर लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी के समर्थकों में सन्नाटा सा पसर गया।

अवध क्षेत्र से मैदान में उतारने की चर्चा

अपनी ही सरकार को कई बार कठघरे में खड़ा करने वाले वरुण का टिकट काटने के बाद भी भाजपा उनसे रिश्ता कायम रख सकती है। चर्चा है कि पार्टी उन्हें अवध क्षेत्र की किसी वीआईपी सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस बारे में ठोस कोई कुछ नहीं बोल रहा। सिर्फ वरुण व भाजपा की एक-दूसरे के बारे में कोई टिप्पणी न आने से इसकी संभावना भी कुछ लोग जता रहे हैं। ऐसे में भाजपा और वरुण दोनों के लिए बुधवार का दिन खास है।

पीलीभीत से 35 साल पुराना रिश्ता

वरुण गांधी के परिवार का पीलीभीत लोकसभा सीट से रिश्ता साढ़े तीन दशक पुराना है। मेनका गांधी ने अपनी सियासी पारी का आगाज संजय गांधी के निधन के बाद 1984 में अमेठी से किया था। राजीव गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं, लेकिन जीत नहीं सकीं। इसके बाद ही उन्होंने पीलीभीत सीट को चुना। साल 1989 में जनता दल के टिकट पर पीलीभीत सीट से चुनावी मैदान में उतरीं तो तराई के लोगों ने मेनका को सिर-आंखों पर बैठाया। वो जीतकर संसद पहुंचीं, लेकिन 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में हार गईं। मेनका गांधी ने 1996 में जनता दल से चुनाव लड़कर हिसाब बराबर किया। इसके बाद मेनका ने 1998 और 1999 में पीलीभीत सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतीं। अटल बिहार वाजपेयी सरकार में मंत्री रहीं और 2004 में मेनका ने बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज किया।

वरुण गांधी ने सियासत में आने का फैसला किया तो उन्होंने पीलीभीत सीट बेटे के लिए छोड़ दी। 2009 में वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद बने तो मेनका गांधी आंवला सीट से सांसद चुनी गईं। 2014 में बीजेपी ने वरुण को सुल्तानपुर से तो मेनका गांधी को पीलीभीत से चुनावी मैदान में उतारा। मां-बेटे दोनों ही जीतने में सफल रहे, लेकिन 2019 में फिर से दोनों की सीट बदल दी गई। 2019 में बीजेपी ने वरुण गांधी के पीलीभीत से तो मेनका गांधी को सुल्तानपुर से प्रत्याशी बनाया। इस बार भी दोनों जीतने में सफल रहे, लेकिन बीजेपी ने 2024 में वरुण गांधी को पीलीभीत से टिकट नहीं दिया जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से प्रत्याशी बनाया है।

uttarpradesh

Feb 24 2024, 15:56

*सपा की झोली में गई फर्रूखाबाद सीट, नाराज सलमान खुर्शीद ने कहा-टूट जाऊंगा, झुकूंगा नहीं*

#salman_ khurshid_ got_ upset_ with_ farrukhabad _seat _sp _gets

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन तो हो गया है, हालांकि अभी सीटों को लेकर जद्दोजहद चल रही है। सपा के साथ गठबंधन के क्रम में यूपी में कई ऐसी सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई हैं, जहां से कांग्रेस पूर्व में चुनाव लड़ती रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं की नाराजगी सामने आई है। जिसके बाद बने हालात से इन नेताओं के विकल्प तलाशने की अटकलें लगने लगीं हैं। इन्हां में से एक हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। फर्रुखाबाद सीट समाजवादी पार्टी को दिए जाने के बाद सलमान खुर्शीद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सलमान ने एक्स पर पोस्ट किया, ''फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तों के कितने इम्तहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल मेरा नहीं पर हमारे सब के मुस्तकाबिल का है, आने वाली नस्लों का है। किस्मत के फैसलों के सामने कभी झुका नहीं। टूट सकता हूं, झुकूंगा नहीं। तुम साथ देने का वादा करो, मैं नगमे सुनाता रहूं।'' उनके यह लिखने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। फर्रुखाबाद सलमान की परंपरागत सीट है, वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सलमान की इस सीट को शेयरिंग फॉर्म्युले के तहत सपा को दे दिया गया है। इस सीट से सपा ने नवल किशोर शाक्य को टिकट दिया है।

हालांकि अपने ट्वीट के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट की बिना बात के "अनावश्यक व्याख्या" नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि वह कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे, जिसने एसपी के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत की थी और उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि, ''हमें 17 सीटें मिली हैं। खुश रहो।''

बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो चुका है। कांग्रेस यूपी में 17 सीटें और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मध्य हुए गठबंधन में सपा ने कांग्रेस को जो सीटें दी हैं। उसमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, झांसी, गाजियाबाद, महाराजगंज, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, मथुरा, देवरिया, बांसगांव, बुलंदशहर, प्रयागराज और बाराबंकी है।

India

Mar 20 2023, 14:34

”राहुल गांधी को हीरो बनाने में जुटी बीजेपी”, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बयान पर कांग्रेस का पलटवार

#mamta_banerjee_taunts_rahul।_gandhi 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। बंगाल की सीएम ने बीजेपी और कांग्रेस पर एक साथ हमला बोला है। कांग्रेस के साथ बढ़ती दूरियों के बीच ममता बनर्जी ने कहा है कि बीजेपी राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है ताकि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाया जा सके।साथ ही ममता बनर्जी ने ये भी कहा है कि राहुल गांधी विपक्ष के लीडर बने रहे तो पीएम मोदी को काई टारगेट नहीं कर सकता है।

ममता रविवार को मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं को फोन पर संबोधित कर रही थीं। ममता ने राहुल गांधी के बहाने बीजेपी पर भी निशाना साधा।तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में पार्टी की आंतरिक बैठक में कार्यकर्ताओं को फोन पर संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से लड़ने में नाकाम रही है और पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ उसकी मौन सहमति है, जो बहुत कुछ इशारा करती है।

तृणमूल कांग्रेस के मुर्शिदाबाद जिला प्रमुख और सांसद अबू ताहिर ने मीडिया से बातचीत में कहा, हमारी पार्टी की अध्यक्ष ने फोन पर हमारी आंतरिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर राहुल गांधी को ‘हीरो’ बनाने की कोशिश कर रही है और उनकी टिप्पणी पर संसद की कार्यवाही को बाधित कर रही है।

अधीर रजंन का ममता बनर्जी पर तंज

ममता के इसी बयान पर सोमवार को कांग्रेस सांसद अधीर रजंन चौधरी ने कहा कि ममता सीबीआई-ईडी की रेड से बचना चाहती हैं, उनकी कोशिश पीएम मोदी को खुश करना है। चौधरी ने कहा कि ममता ये मोदी जी के आदेश पर कह रही हैं। ममता और पीएम मोदी में एक करार हुआ है। उनका मकसद कांग्रेस और राहुल गांधी को तबाह करना और इनकी छवि धूमिल करना है। उनका नारा बदल चुका है।