Jharkhand

Apr 21 2024, 20:13

अपडेट: उलगुलान रैली में पहुंचे सभी विपक्षी नेता,किया क्रांति का आगाज,पढ़िए इस अवसर पर किसने क्या कहा....?

झारखंड डेस्क झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित् आज् रविवार को रैली में विपक्षी गठबंधन 'INDIA' ने अपनी ताकत दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में उलगुलान रैली का इस्आयोजन में देश के करीब सभी प्रमुख विपक्षी दल के नेता पहुंचे। इस रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। कई लोग कहते हैं कि ये मुश्किल है। 'जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन छूटेंगे...।' उन्होंने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके खाने में कैमरा लगाया जा रहा है। वे शुगर के मरीज हैं। वे पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी 'भारत माता' की चिंता है। *कल्पना सोरेन* रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उनका संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष शासित राज्यों में सरकारें गिराने का काम कर रही है, हम लोकतंत्र को विफल नहीं होने देंगे। हेमंत सोरेन ने जेल से अपने संदेश को पढ़ते हुए कल्पना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मेरे पति हेमंत सोरेन को चुनाव से ठीक पहले उन ताकतों ने जेल में डाल दिया, जो उनकी सरकारों के खिलाफ साजिश रच रहे थे। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन भाजपा और ऐसी ताकतों को झारखंड से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी मौजूदा चुनाव जीतती है तो यह आदिवासियों के लिए एक 'बड़ा खतरा' होगा। गठबंधन की 'शक्ति' इतनी मजबूत है कि भाजपा उसे नही तोड़ सकती:-खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे 500, 400 सीटें कहते रहते हैं, लेकिन इस बार गठबंधन की 'शक्ति' इतनी मजबूत है कि चाहे वह पीएम मोदी हों या कोई भी हो, भाजपा के लोग हमारी शक्ति को नहीं तोड़ सकते। वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह इंकलाब का आगाज है: मान सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी नहीं है, बल्कि भारतीय जुमला पार्टी है। देश में बड़ा इंकलाब आने वाला है। आज जहां तक नजर जा रही थी वहां तक लोगों की भीड़ थी, लोगों में बहुत उत्साह था। जब बदलाव के लिए लोग चलते हैं तो ऐसी ही भीड़ दिखती है। संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना संजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा इस दौरान 'आप' सांसद संजय सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन भारत के लिए काम करेगा और पीएम मोदी अदाणी के लिए काम करेंगे। भाजपा ने बंगाल में '400 पार', '200 पार', दिल्ली में '35 पार', झारखंड में '65 पार' जैसे नारे देकर लोगों को गुमराह किया। '400 पार' का नारा फर्जी है। इस बार आपको उन्हें 'ताड़ी पार, ताड़ी पार' कहना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर का संविधान चलता है और भारत तथा हम सब लोग उनके संविधान को मानते हैं। भाजपा नागपुर के संविधान को मानते हैं। नागपुर का संविधान कहता है कि दलितों का आरक्षण खत्म करो, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करो, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करो, चुनाव खत्म करो... मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये अंतिम चुनाव है और इस बार चुनाव में इनको हराने का काम करना और कहना कि हम देश का संविधना नहीं बदलने देंगे। प्रियंका चतुर्वेदी ने कही यह बात INDIA ब्लॉक की 'उलगुलान न्याय महारैली' में शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझ से कहा कि प्रियंका तुम झारखंड जाओ और हमारी दो बहनें एक दिल्ली में और एक झारखंड में जो लड़ाई लड़ रही हैं उनके साथ उनकी आवाज उठाओ। देश की जनता को बताओ कि किस प्रकार ED-CBI-IT विपक्ष का गला घोंटने का काम कर रही है। तेजस्वी का केंद्र सरकार पर तंज रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी, वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया, लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं। अखिलेश ने कही ये बात.... बोले- वे चुनाव हार चुके हैं 'उलगुलान न्याय महारैली' में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से इन्होंने आपके (झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं। मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है। भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ्तार नहीं कर पाए हैं। 28 पार्टियों के समर्थन का दावा गठबंधन के नेताओं का दावा है कि 28 पार्टियों ने रैली का समर्थन किया है। पांच लाख से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मंच पर मौजूद रहे। विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में हंगामा इस बीच विपक्षी गठबंधन की रैली से पहले मैदान में जमकर हंगामा हुआ। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चंपई सोरेन ने कही यह बात इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रैली की तैयारियों को लेकर ‘इंडिया’ के नेताओं के साथ बैठक की। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'यह रैली केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों एवं मूलवासियों पर हो रहे अत्याचारों तथा उन्हें जल, जंगल व जमीन से दूर करने की साजिश का पर्दाफाश करेगी।' भाजपा ने किया पलटवार इस बीच झारखंड भाजपा ने ‘इंडिया’ की रैली को 'ग्रेट फेमिली गेट टुगेदर शो' करार दिया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह ऐसी पार्टियों का समूह है, जो अपने परिवारों को बढ़ाना चाहती हैं। देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से डरकर वे लोग एक मंच पर आए हैं।

Jharkhand

Apr 13 2024, 09:05

झारखंड हाई कोर्ट ने CBI से 16 अप्रैल तक दागी सांसदों और विधायकों का स्टेटस मांगा है

झारखंड के दागी सांसदों और विधायकों पर चल रहे मुकदमों का स्टेटस मांगा गया है। झारखंड हाई कोर्ट ने CBI से 16 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

 हाई कोर्ट ने CBI से पूछा है कि झारखंड के सांसदों और विधायकों पर कितने मुकदमें दर्ज हैं? किन-किन मुकदमों की सुनवाई पूरी हो चुकी है? किन-किन मुकदमों की सुनवाई पूरी की जानी है, वहीं, कितने मुकदमों में गवाही हो चुकी है? कितने मामलों में गवाही पूरी नहीं हो पाई? 

हाई कोर्ट ने यह भी पूछा है कि मुकदमें अगर पेंडिंग हैं तो उसकी क्या वजह है? इन सभी बिंदुओं पर CBI को बिंदुवार रिपोर्ट देनी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सभी सांसदों और विधायकों के खिलाफ चल रहे मुकदमों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया था। इसी आधार पर झारखंड हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका के जरिए सुनवाई शुरु की थी।

Dumka

Apr 10 2024, 21:36

दुमका : अर्नगल राग अलाप रहे है अभिषेक मनु सिंघवी, इंडी की रैली में भ्रष्टाचारियों का होगा जुटान - बाबूलाल मरांडी

दुमका : झारखण्ड बीजेपी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

 मोदी सरकार के ED, CBI और IT के साथ गठबंधन वाली कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पास बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई प्रूफ है तो उनलोगों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। अगर केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है तो ये लोग (कांग्रेस) अदालत क्यों नहीं जाते। ये लोग सिर्फ एक नरेटिव सेट करने की कोशिश करते है और उससे बीजेपी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मनु सिंघवी को यह भी बताना चाहिए कि चारा घोटाला, सांसद रिश्वत कांड किसकी सरकार में हुए थे। 

दुमका में बीजेपी के लोकसभा प्रधान कार्यालय में आज तीन विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी 365 दिन जनसेवा का काम करती है जबकि अन्य दल सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए काम करती है। 

झारखण्ड में बीजेपी लोकसभा की सभी 14 सीटों को जीतने की तैयारी कर रहा है। वहीं रांची में इंडी गठबंधन की होनेवाली रैली पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उस दिन वहाँ सभी भ्रष्टाचारियों का जुटान हो रहा है। जो लोग सनातन का विरोध करते है, मच्छरों से तुलना करते है और समूल नाश करने की बात करते है, ऐसे लोगों के जमावड़ा से हमारा काम और आसान होगा। 

इससे पूर्व पार्टी के लोकसभा के प्रधान चुनाव कार्यालय में शिकारीपाड़ा विधानसभा, दुमका विधानसभा, जामा विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव कांत के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन एवं चुनाव कार्यो पर चर्चा की। 

श्री मरांडी ने कहा कि दुमका लोकसभा चुनाव पार्टी दुबारा जीतने के लिए कमर कसी हुई है लेकिन इस महासमर में प्रत्येक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी अभी से चुनाव में अपने दायित्व के अनुसार कार्यो में लग जाय। कैसे भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, आप सभी को ऐसी मेहनत करना है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार दस प्रतिशत ज्यादा मतदान अपने पक्ष में हो। कहा कि मैं दुमका लोकसभा के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ। दुमका के कार्यकर्ताओं ने हमें दुमका लोकसभा चुनाव जीता कर सांसद बनाया था, इस बार भी भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को रिकार्ड मतो से विजयी बनाना है।

दुमका सांसद सुनील सोरेन कहा कि दुमका लोकसभा पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो के बदौलत एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से दुमका लोकसभा को विजयी बनाना है। जिस झामुमो सरकार में बहु बेटी, राज्य की जनता सुरक्षित नही हो उस सरकार से किसी का भला नही हो सकता है। कहा कि मेरे पति दुर्गा सोरेन के मृत्यु के बाद 14 वर्षो तक अपने ही परिवार में मुझे अलग थलग कर के रखा और सम्मान नही दिया। महिलाओं का सिर्फ भाजपा में ही सम्मान है। कार्यक्रम में क्लस्टर प्रभारी गणेश मिश्रा, लोकसभा प्रभारी राज पालीवार, लोकसभा संयोजक विद्यायक रणधीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, लोकसभा सहसंयोजक निवास मंडल, पूर्व विधायक देवेंद्र कुँवर, सुरेश मुर्मू, पारितोष सोरेन, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, बबलु मंडल, धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, कामेश्वर गुप्ता, अमिता रक्षित, शर्मिला सोरेन, अंजुला मुर्मू, अविनाश सोरेन, विमान सिंह, पिंटु साह, टिंकू गण, नीतू झा, रूपेश मंडल, श्रीधर दास, जय प्रकाश मंडल, विमल मरांडी, फारूक अनवर, ओम केशरी, सोनी हेम्ब्रम, मार्शल ऋषिराज टुडू, पंकज वर्मा, सुधीर पाल, गणपति पाल, नरेश मंडल, सहदेव मरांडी, लालचंद पाल, नरेंद्र गुप्ता, निताई भंडारी, रघुनाथ दत्ता, नवल किशोर मांझी, निरंजन मंडल, राजू दर्बे, हराधन मरीक, दिनेश सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष साह, जीतलाल राय, संतोष सोरेन, दीपक सिंह, जमील अख्तर, अमन राज सहित मंडल महामंत्री, कोर कमेटी चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

India

Apr 10 2024, 16:15

बंगाल के संदेशखाली केस की होगी CBI जांच, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश

देते हुए पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले की CBI जांच के आदेश दिए है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, इस मामले में TMC के तीन नेता शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार आरोपी हैं। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ। अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और जमीन कब्जाने के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। संदेशखाली में ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच भी सीबीआई द्वारा ही की जा रही है।

India

Apr 10 2024, 16:14

बंगाल के संदेशखाली केस की होगी CBI जांच, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

 कलकत्ता हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीड़न मामले की CBI जांच के आदेश दिए है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, इस मामले में TMC के तीन नेता शेख शाहजहां, शिबू हाजरा और उत्तम सरदार आरोपी हैं।

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना को लेकर खूब हंगामा हुआ। अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और जमीन कब्जाने के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है। संदेशखाली में ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच भी सीबीआई द्वारा ही की जा रही है।

India

Apr 06 2024, 16:13

बंगाल में ED के बाद अब NIA पर हमला, सीएम ममता बोलीं- आधी रात को छापा मारने क्यों गए थे ?

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम पर हमले के कुछ घंटों बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा कि टीम आधी रात के बाद छापेमारी के लिए क्यों पहुंची थी। मुख्यमंत्री ने यह भी सवाल किया कि क्या टीम के पास विषम समय में छापेमारी करने के लिए आवश्यक अनुमति थी। हालाँकि, हमले के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमे साफ़ दिख रहा है की ये दिन की घटना है, ऐसे में ममता बनर्जी का बयान अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। क्या वे अपराधियों के बचाव में बयान दे रहीं हैं या फिर उन्हें पूरी जानकारी नहीं हैं? 

बहरहाल, सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, "उन्होंने (NIA ने) आधी रात में छापेमारी क्यों की? क्या उन्होंने पुलिस से अनुमति मांगी थी? स्थानीय लोगों ने ठीक उसी तरह प्रतिक्रिया की जैसे वे तब करते जब कोई अन्य अजनबी आधी रात को उस स्थान पर आता।" केंद्र की आलोचना करते हुए और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का संदर्भ देते हुए सीएम बनर्जी ने पूछा, "वे चुनाव से ठीक पहले लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं? क्या भाजपा सोचती है कि वे हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार करेंगे? NIA के पास क्या अधिकार है? यह सब भाजपा का समर्थन करने के लिए किया जा रहा है। हम दुनिया से भाजपा की इस गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ने का आग्रह करते हैं।''

उल्लेखनीय है कि, NIA अधिकारियों पर भूपतिनगर इलाके में लगभग 150 ग्रामीणों ने हमला किया, जहां वे 2022 बम विस्फोट मामले की जांच करने गए थे। NIA अधिकारियों की एक टीम 2022 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता के आवास पर हुए विस्फोट मामले में जांच करने के लिए सुबह 5:30 भूपतिनगर गई थी। बता दें कि 3 दिसंबर, 2022 को भूपतिनगर में एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक घर की पूरी की पूरी छत ही उड़ गई थी और 3 लोग मर गए थे। सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम ने स्थानीय थाने को छापेमारी की सूचना पहले ही दे दी थी। हालाँकि, इस अधिसूचना के बावजूद, जब टीम ने अपना खोज अभियान शुरू किया तो पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा उपाय मुहैया नहीं कराए थे।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि NIA अधिकारियों की एक टीम ने आज सुबह मामले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया और वे कोलकाता वापस जा रहे थे, जब वाहन पर हमला हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया। NIA ने कहा है कि उसका एक अधिकारी भी घायल हो गया।" एनआईए ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इस बीच, हमले पर टिप्पणी करते हुए, भाजपा की बंगाल इकाई ने घटना को "घृणित" बताया है।

एक्स पर भाजपा ने लिखा, "घृणित! TMC के गुंडों ने बेशर्मी से पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में NIA टीम पर पत्थरों से हमला किया, जिससे 2022 विस्फोट मामले की जांच बाधित हो गई। TMC का आतंक शासन समाप्त होना चाहिए! कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाले वास्तविक नेतृत्व का समय आ गया है।" केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार के पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "क्या ऐसा पहली बार हुआ है? प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर हमला हुआ या नहीं? संदेशखली का सच सामने आया या नहीं? अब NIA, क्योंकि जब एजेंसी आतंकवादी-संबंधित तत्वों को पकड़ती हैं, तो हमला होता है।"

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता (LoP) सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि, "पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और चूंकि नियंत्रण अभी भारत के चुनाव आयोग के पास है, अब समय आ गया है कि चुनाव आयोग को भूपतिनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी, कोंताई के SDPO, पूर्व मेदिनीपुर जिले के एसपी और पश्चिम बंगाल पुलिस के महानिदेशक के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।''

सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, "यह ममता बनर्जी के बार-बार उकसाने के कारण है कि संदेशखाली में ED अधिकारियों पर हमला होने के बाद भी, TMC नेता एनआईए अधिकारियों पर हमला करने की हिम्मत कर सकते हैं। ममता बनर्जी ने हाल ही में कूच बिहार के माथाभांगा में एक राजनीतिक कार्यक्रम में एनआईए के बारे में बुरा बोला था।"

संदेशखाली में भी हुआ था ED और CRPF पर हमला

 बता दें कि 2 महीने पहले पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राशन घोटाले में फँसे तत्कालीन TMC नेता शाहजहाँ शेख को अरेस्ट करने पहुंची ED (प्रवर्तन निदेशालय) और CRPF की टीम पर हमला हुआ था। बाद में शाहजहाँ शेख और उसके गुर्गों द्वारा संदेशखाली में बड़े पैमाने पर आदिवासी समाज की महिलाओं के यौन शोषण का खुलासा हुआ था। TMC नेता शाहजहां कई दिनों तक फरार रहा था, बाद में हाई कोर्ट द्वारा आदेश दिए जाने के बाद बंगाल पुलिस ने उसे पकड़ा था। हाई कोर्ट ने जब शेख शाहजहां की हिरासत CBI को सौंपी थी, तो बंगाल पुलिस ने उसे CBI के हवाले करने से इंकार कर दिया था। यहाँ तक की ममता सरकार शाहजहां को बंगाल पुलिस के पास ही रोके रखने और CBI को न देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गई थी, लेकिन वहां बंगाल सरकार की याचिका ख़ारिज हो गई और फ़िलहाल शेख शाहजहां CBI की हिरासत में है।

India

Apr 06 2024, 14:45

शराब घोटाले में 18 अप्रैल तक बढ़ी मनीष सिसोदिया की हिरासत, कोर्ट ने नहीं दी जमानत

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक साल से जेल में हैं, दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट के फैसले के अनुसार 18 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। आज शनिवार सुबह सिसौदिया को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. यह विस्तार 2 अप्रैल को पिछली सुनवाई के बाद हुआ है, जहां अदालत ने 6 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत का आदेश दिया था। अपनी रिहाई की प्रत्याशा में, सिसौदिया ने अपने निर्वाचन क्षेत्र, पटपड़गंज को पत्र लिखकर अपनी शीघ्र वापसी के बारे में बताया था। शराब नीति मामले को लेकर वह 26 फरवरी 2023 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मामले के एक अन्य आरोपी, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, जिन्हें हाल ही में जमानत मिली है, भी अपनी पेशी के लिए अदालत में मौजूद थे। सिसौदिया और सिंह दोनों को दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति संशोधन में अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कथित तौर पर लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ हुआ और उचित अनुमोदन के बिना लाइसेंस का विस्तार हुआ। 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई द्वारा सिसौदिया की गिरफ्तारी, और उसके बाद 9 मार्च, 2023 को ईडी द्वारा संबंधित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के कारण, 28 फरवरी, 2023 को उन्हें दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। अपने निर्वाचन क्षेत्र में, सिसौदिया ने अपनी कैद और अन्याय के ऐतिहासिक उदाहरणों के बीच समानताएं दर्शाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा क्रांति की प्रशंसा की और पंजाब में इसी तरह की प्रगति के लिए आशावाद व्यक्त किया। सिसोदिया ने अपने पत्र का अंत शिक्षा क्रांति के लिए एकजुटता और अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया।

Dumka

Apr 06 2024, 13:34

दुमका : बड़ी खबर! क्या 2025 तक झामुमो का हो जाएगा सफाया....? बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान से हलचल,

 कहा- जुलाई 2024 तक बसंत भी छोड़ देंगे पार्टी

दुमका : गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ0 निशिकांत दुबे ने कहा कि 2024- 25 के अंत तक झामुमो का सफाया हो जाएगा। यह पार्टी नहीं बचेगी और कई भागों में बंट जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जून - जुलाई 2024 तक झामुमो विधायक एवं झारखण्ड के पथ एवं जल संसाधन मंत्री बसंत सोरेन भी अपनी पार्टी छोड़ देंगे। 

कहा कि आनेवाले समय में सीता सोरेन को छोड़कर सोरेन परिवार में चुनाव लड़ने लायक कोई नहीं होगा क्योंकि सीता सोरेन दुमका संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। कहा कि बसंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन की विरासत को अपनी भाभी कल्पना सोरेन को कभी नहीं सौंप सकते है, इसलिए बसंत कभी भी आंदोलनकारियों को छोड़कर पार्टी से निकल सकते है। 

निशिकांत दुबे ने झामुमो छोड़कर एवं विधायक पद से इस्तीफा देकर दुमका संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनी सीता सोरेन के दिवंगत पति एवं पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की 2009 में हुई मौत को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो दुर्गा सोरेन की मौत की CBI जाँच करवाएंगे।

सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दुमका के एमपी /एमएलए की विशेष कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

गोड्डा थाना कांड संख्या 96 / 19 के तहत आदर्श चुनाव आचार संहिता मामले में दुमका के एमपी /एमएलए की विशेष कोर्ट में पेश होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आपातकाल में साया भी साथ छोड़ देता है। जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के करीबी मित्र अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू ने ED के सामने जो बयान दिया है कि उसने हेमंत सोरेन के कहने पर ही सबकुछ किया। ED इस मामले में तह तक जाएगी। कहा कि हेमंत सोरेन की एक बेनामी कंपनी अंजया स्टील के खाते में इंलैंड पावर कंपनी से करोड़ों रूपये लेकर हजारीबाग में झामुमो का ही एक नेता ट्रांजेक्शन कर रहा है। भविष्य में यह मामला भी एक बड़ा मामला बनेगा। 

उन्होने कहा कि झामुमो का कोई भी उम्मीदवार अगर गोड्डा सीट से या फिर दुष्कर्म मामले के आरोपी और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव चुनाव लड़ेंगे तो मैं चुनाव प्रचार नहीं करूँगा। मेरा चुनाव मेरे कार्यकर्ता ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो के पास कोई उम्मीदवार नहीं मिल नहीं रहा और पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कहा कि जिस दिन गांडेय से कल्पना सोरेन चुनाव जीतकर आएगी उस दिन वो सीएम चंपाई सोरेन को धक्का मारकर बाहर कर देगी क्योंकि वो प्रदेश की सीएम होने जा रही है। उन्होंने झारखण्ड के सीएम चंपाई सोरेन को भी नसीहत देते हुए कहा कि झामुमो में जिस तरह बिखराव हो रहा है ऐसे वक्त में चंपाई सोरेन को भी निर्णय लेने का वक्त आ गया है। अब झामुमो के सारे कैडर को सोचने का समय है। 

తప్పు చేస్తే దొరకక తప్పదు

Apr 04 2024, 16:49

Avinash Reddy Bail: అవినాష్ రెడ్డి బెయిల్‌పై విచారణ.. కీలక వ్యాఖ్యలు చేసిన కోర్టు..

Avinash Reddy Bail Petition: ఎంపీ అవినాష్ రెడ్డి(MP Avinash Reddy) ముందస్తు బెయిల్ రద్దు పిటిషన్‌పై తెలంగాణ హైకోర్టులో(Telangana High Court) గురువారం విచారణ జరిగింది..

ఈ పిటిషన్‌పై సీబీఐ(CBI) తరఫు న్యాయవాది, పిటిషనర్ తరఫు న్యాయవాది జడ శ్రావణ్ వాదనలు వినిపించారు. ఎంపీ అవినాష్ రెడ్డి ద్వారా తనకు ప్రాణాహనీ ఉందని అప్రూవర్ దస్తగిరి(Dasthagiri) తరుపు కోర్టు దృష్టి తీసుకెళ్లారు. దేవిరెడ్డి శివ శంకర్ రెడ్డి కుమారుడు చైతన్య రెడ్డి.. తాను జైల్లో ఉన్న సమయంలో ప్రలోభాలకు గురిచేశాడని దస్తగిరి పిటిషన్‌లో పేర్కొన్నాడు. తన తండ్రి పైనా అవినాష్ అనుచరులు దాడి చేశారని గుర్తు చేశారు. ఎంపీ అవినాష్ రెడ్డి చాలా ప్రభావితమైన వ్యక్తి అని, ఆయనకు వెంటనే బెయిల్ రద్దు చేయాలని కోర్టును కోరారు పిటిషనర్ తరుపు న్యాయవాది.

మరోవైపు దస్తగిరికి ప్రాణ హానీ ఉందని సీబీఐ వాదించింది. దీనికి ప్రతిస్పందించిన హైకోర్టు.. దస్తగిరిక ప్రాణ హానీ ఉందని మీరు ఇప్పుడు ఎలా చెబుతున్నారు? అని ప్రశ్నించింది. అవినాష్ రెడ్డి బెయిల్ రద్దుపై సుప్రీంకోర్టుకు ఎందుకు వెళ్లలేదని సీబీఐని హైకోర్టు సూటిగా ప్రశ్నించింది. ఈ ప్రశ్నకు స్పందించిన సీబీఐ.. సుప్రీంలో బెయిల్ రద్దు చేయాలని సవాల్ చేసే లోపే వివేకా కూతురు సునీత సుప్రీంకోర్టుకు వెళ్లిందని పేర్కొంది. దీంతో సీబీఐ సైతం సునీత పెటిషన్‌లో కౌంటర్ దాఖలు చేశామని హైకోర్టుకు సీబీఐ వివరణ ఇచ్చింది.

కాగా, విట్‌నెస్ ప్రొటెక్షన్ స్కీమ్ కింద రిపోర్ట్ ఇవ్వాలని సీబీఐకి నాంపల్లి కోర్టు ఆదేశాలు ఇచ్చింది. తమకు ప్రాణాహనీ ఉందని దస్తగిరి భార్య, దస్తగిరి ఇద్దరూ సీబీఐకి ఫిర్యాదు చేశారు. అయితే, దీనిపై ఇంకా చర్యలు తీసుకోలేదని పిటిషనర్ తరుపు న్యాయవాది.. కోర్టు దృష్టికి తీసుకెళ్లారు. దీనికి స్పందించిన హైకోర్టు.. విట్‌నెస్ ప్రొటెక్షన్ రిపోర్ట్ వచ్చాక పరిశీలించి నిర్ణయం తీసుంటామని హైకోర్టు ధర్మాసనం తెలిపింది. తదుపరి విచారణను ఏప్రిల్ 8వ తేదీకి వాయిదా వేసింది..

Chhattisgarh

Apr 04 2024, 12:56

टीएस सिंहदेव का X पर पोस्ट, बताया भाजपा का फुलफार्म

रायपुर- पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा का फुलफार्म बताया है. उन्होंने लिखा है कि पिछले दस सालों से जिसे हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लॉन्ड्री सर्विस निकली. भाजपा मतलब भ्रष्टाचारी जुटाओ पार्टी. प्रधानमंत्री जिनको देश में घूम-घूम कर भ्रष्टाचारी बताते हैं, फिर अपनी ED, CBI की छड़ी घुमाते हैं और सभी भ्रष्टाचार के दागी नेता अचानक बेदाग हो जाते हैं.

सिंहदेव ने आगे लिखा है कि जिनके खिलाफ सबसे ज़्यादा नारे लगाए, सत्ता के लालच में उन पर ही फूल बरसाए. 25 ऐसे विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल किया गया, जिनके ऊपर लगातार आरोप लगते रहे, मुकदमे डलते रहे और पार्टी बदलते ही अचानक वो मुकदमे रफा दफा हो गए.