/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1719765326474941.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1719765326474941.png StreetBuzz ऑपरेशन मुस्कान से खिले 52 चेहरों पर खुशी, गुम मोबाइल लेकर घर लौटे लोग. Barunkumar
ऑपरेशन मुस्कान से खिले 52 चेहरों पर खुशी, गुम मोबाइल लेकर घर लौटे लोग.
जहानाबाद  गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए जहानाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत शनिवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने विभिन्न मामलों में गुम हुए 52 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10.40 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा किरण के नेतृत्व में की गई। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने बताया कि मोबाइल उनके लिए महज संचार का साधन नहीं, बल्कि रोजमर्रा के काम और आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण उपकरण था। गुम होने के बाद मोबाइल वापस मिलने से उन्हें काफी राहत मिली। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के फोन शामिल हैं। इनमें गृहिणी, मजदूर, किसान समेत अन्य लोग शामिल हैं। कुछ लोगों ने मेहनत की कमाई से मोबाइल खरीदा था, तो कुछ के लिए मोबाइल उनके कामकाज का जरूरी साधन था। 2026 में अब तक 463 मोबाइल बरामद ऑपरेशन मुस्कान के तहत वर्ष 2026 में अब तक सात चरणों में कुल 463 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटाए जा चुके हैं। वहीं, वर्ष 2025 में पुलिस ने 88 मोबाइल फोन बरामद कर वापस किए थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने के साथ उसकी बरामदगी के लिए शिकायत दर्ज कराएं। तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस गुम मोबाइल को ट्रेस कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर आई खुशी ने पुलिस की इस पहल को खास बना दिया।
गांधी जयंती पर ANR पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुति

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से रूबरू हुए विद्यार्थी, मंत्री व डीएम ने किया संवाद.

जहानाबाद। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ANR Public School (Affiliated to CBSE 10+2), काको रोड, हाजीपुर, जहानाबाद के विद्यार्थियों ने गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने गीत और कविताओं के माध्यम से महात्मा गांधी के विचारों, स्वच्छता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान और जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया समेत जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री एवं जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ANR Public School के बच्चों ने भी अतिथियों के साथ गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में ANR Public School के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में गांधी जी के विचारों और संदेशों से जुड़ी कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। बच्चों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत भी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं उनके आदर्शों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने तथा जीवन में अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि ANR Public School में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों को देश के महापुरुषों, भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और विभिन्न पर्व-त्योहारों की जानकारी देने के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर बच्चों को गांधी पार्क लाने का उद्देश्य उन्हें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से परिचित कराना था। प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी से बच्चों की मुलाकात तथा संवाद उनके लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अतिथियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मंत्री और जिलाधिकारी से बातचीत करने के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों ने अपने भविष्य के सपनों को भी अतिथियों के साथ साझा किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आगे भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
रिंकू यादव की पहल का असर, नगर परिषद में ₹15 लाख तक की योजनाएं अब विभागीय स्तर पर होंगी
जहानाबाद। नगर निकायों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव की पहल रंग लाई है। उनके द्वारा बिहार विधान परिषद में उठाए गए मुद्दे के बाद राज्य सरकार ने नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में ₹15 लाख तक की विकास योजनाओं को विभागीय स्तर से क्रियान्वित करने की व्यवस्था बहाल करने का निर्देश जारी किया है। विधान पार्षद रिंकू यादव ने सदन में कहा था कि छोटी-छोटी विकास योजनाओं को भी टेंडर प्रक्रिया से कराने के कारण कार्यों में अनावश्यक विलंब होता है। इससे सड़क, नाली, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पातीं, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है।
सरकार के इस निर्णय के बाद अब ₹15 लाख तक की योजनाओं का क्रियान्वयन विभागीय स्तर पर किया जा सकेगा। इससे विकास कार्यों की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज होगी तथा स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़ी योजनाओं को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने कहा कि यह फैसला जनहित और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी वे जनहित के हर मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे। इस नई व्यवस्था से जहानाबाद नगर परिषद सहित राज्य के अन्य नगर निकायों में छोटे विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, एसपी ने सड़कों पर उतरकर संभाला मोर्चा
जहानाबाद। बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनकी तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण और शालीन व्यवहार रखा जाए तथा किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर कानून के दायरे में रहते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।
बिहार बंद के मद्देनजर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस टीम सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, उपद्रव या कानून-व्यवस्था की समस्या को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। जहानाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
पटना और दिल्ली में पत्रकारों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा, पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
पटना एवं दिल्ली में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों पर हुए हमलों की घटना अत्यंत चिंताजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है। पत्रकार समाज और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसका दायित्व निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी सूचनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। पत्रकार बिना किसी पक्षपात के सत्ता पक्ष, विपक्ष और आम जनता—सभी की बात को सामने लाने का कार्य करता है।

रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार अक्सर कठिन और संवेदनशील परिस्थितियों में काम करते हैं। दुर्घटनाएं हों, प्राकृतिक आपदाएं, अपराध, आंदोलन या अन्य संवेदनशील घटनाएं—हर परिस्थिति में पत्रकार अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना जनता तक सही और समय पर जानकारी पहुंचाने का प्रयास करता है। ऐसे में यदि पत्रकारों पर जानलेवा हमला, मारपीट, अभद्र व्यवहार या उनके उपकरणों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं होती हैं, तो यह न केवल एक व्यक्ति पर हमला है बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी हमला माना जाना चाहिए।

किसी भी पत्रकार—चाहे वह पुरुष हो या महिला—के साथ हिंसा, धमकी या दुर्व्यवहार किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है। कैमरा तोड़ना, रिपोर्टिंग से रोकना, धमकी देना या शारीरिक हमला करना असहिष्णुता और संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। ऐसे कृत्य लोकतंत्र की उस भावना को कमजोर करते हैं, जिसमें मीडिया की स्वतंत्र भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

हम बिहार सरकार एवं भारत सरकार से मांग करते हैं कि पत्रकारों पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, त्वरित कानूनी संरक्षण और पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी ठोस नीति बनाई जाए, ताकि वे निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। हम सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, प्रशासन और आम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे पत्रकारों के कार्य का सम्मान करें तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की रक्षा में सहयोग दें। एक सुरक्षित पत्रकार ही समाज तक सत्य, तथ्य और जनहित की आवाज़ निर्भीकता से पहुंचा सकता है।

पटना में शतरंज का महासंग्राम, जहानाबाद के चार खिलाड़ी आज दिखाएंगे अपना दम
12वीं राइजिंग स्टार चेस अकादमी रैपिड ओपन चेस टूर्नामेंट-2026 में जहानाबाद के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, कोच विक्रम कुमार भी बढ़ा रहे हैं हौसला

पटना, 12 जुलाई 2026। राजधानी पटना में रविवार को आयोजित 12वीं राइजिंग स्टार चेस अकादमी रैपिड ओपन चेस टूर्नामेंट-2026 में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी बौद्धिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले का प्रतिनिधित्व चार खिलाड़ी कर रहे हैं। अंडर-7 वर्ग में वीरू कुमार, अंडर-9 वर्ग में आदित्य कुमार, अंडर-11 वर्ग में अर्पित दयाल तथा ओपन वर्ग में सूरज कुमार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य के मजबूत खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबलों से प्रतिभागियों को अपने खेल को और बेहतर बनाने तथा प्रतिस्पर्धी अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। जिले के सभी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उनके कोच विक्रम कुमार भी टीम के साथ पटना पहुंचे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास के साथ खेलने की सलाह दी। जहानाबाद के शतरंज प्रेमियों और खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की सफलता की कामना की है। सभी की निगाहें आज के मुकाबलों पर टिकी हैं और उम्मीद है कि जहानाबाद के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे।
जमीन की नापी के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल बेनकाब: मखदुमपुर अंचल के अमीन को 5 हजार रुपये लेते निगरानी ने दबोचा

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अमीन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तार अमीन की पहचान अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने रिश्वत की राशि भी मौके से बरामद कर ली। इस छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक राम चौधरी ने किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद लंबे समय तक नापी नहीं की गई। बाद में अमीन ने जमीन की नापी कराने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर निगरानी टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय राशि अमीन को सौंपी, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत के 5 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अमीन को पटना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत विभाग से करें। शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद में देर रात नगर थाना पहुंचे एसपी, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश; सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

जहानाबाद। जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने मंगलवार देर रात नगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित एवं महत्वपूर्ण आपराधिक कांडों की विस्तृत समीक्षा की और अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अंचल निरीक्षक, नगर थानाध्यक्ष, सभी अनुसंधानकर्ता, पुलिस पदाधिकारी एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कांड की प्रगति की जानकारी ली तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और सभी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना के प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा रात्रिकालीन पुलिसिंग की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। साथ ही त्योहारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

उन्होंने थाना में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन करने, आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।निरीक्षण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के साथ-साथ जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रहने पर बल दिया।

जहानाबाद सांसद सुरेन्द्र यादव की पहल पर रेल मंत्रालय से 184.2 करोड़ रुपये की योजनाओं को मिली मंजूरी

पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर बनी सहमति, पटना-गया रेलखंड के बहुरेंगे दिन

जहानाबाद। जहानाबाद सहित पटना-गया रेलखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में क्षेत्र के विकास एवं यात्री सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 184.2 करोड़ रुपये बताई गई है।

23 जून को आयोजित संसदीय समिति की बैठक में सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रमुखता से उठाया। उनके द्वारा प्रस्तुत कई प्रस्तावों पर रेल प्रशासन ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्वीकृति प्रदान की।

बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार जहानाबाद जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 मीटर चौड़ा आधुनिक फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 5.86 करोड़ रुपये होगी। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या भी कम होगी।

इसके अलावा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहानाबाद रेलवे स्टेशन का 11.03 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक आधुनिकीकरण एवं अपग्रेडेशन किया जाएगा। स्टेशन परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा तथा यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

स्टेशन और उसके आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही स्टेशन परिसर और मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे यात्रियों को रात्रि के समय बेहतर सुविधा मिल सके।

पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए स्टेशन परिसर में 50 हजार गैलन क्षमता वाले जल टैंक का निर्माण कराया जाएगा। वहीं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म तक सुगम पहुंच के लिए रैंप सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बैठक में वंदे भारत एक्सप्रेस के जहानाबाद जंक्शन पर ठहराव की मांग भी प्रमुखता से रखी। इसके साथ ही जहानाबाद से देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधे राजधानी तक बेहतर रेल संपर्क मिल सकेगा।

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए गया-पटना रेलखंड पर रात्रि 9:55 बजे के बाद एक अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया गया है। इससे देर रात यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेल सुरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 96.35 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इससे रेल संपत्ति की सुरक्षा बढ़ेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी।

सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा तथा यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए रेल मंत्रालय एवं रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जहानाबाद में गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए द प्लुरल्स पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार कुशवाहा दी शुभकामनाएं
जहानाबाद। शहर के कोरोना पेट्रोल पंप के समीप स्थित चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा के नए आवास के गृह प्रवेश एवं पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी अपने सहयोगियों के साथ समारोह में शामिल हुए और परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा एवं उनके परिवार के सदस्यों ने मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। गृह प्रवेश पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में कुशवाहा संघ जहानाबाद के अध्यक्ष नवीन कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राजद जिला उपाध्यक्ष अजीत कुशवाहा, द प्लुरल्स पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, सतेंद्र सिंह, मनीष कुशवाहा सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर द प्लुरल्स पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार कुशवाहा ने डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा एवं उनके परिवार को गृह प्रवेश की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में जब कोई व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ता है तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय बनता है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के विकास और यहां के लोगों की तरक्की के लिए वे हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं तथा चाहते हैं कि जिले के अधिक से अधिक लोग प्रगति करें और समाज में अपनी अलग पहचान स्थापित करें। राकेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि ऐसे सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य, परिवार की सुख-समृद्धि एवं नए गृह में सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद वितरण एवं रात्रि भोज की भी विशेष व्यवस्था की गई। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।