/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1721967804934906.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1721967804934906.png StreetBuzz देवघर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन शंख चौक स्थित मनोकामना महावीर मंदिर में किया गया। bablusah00004
देवघर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन शंख चौक स्थित मनोकामना महावीर मंदिर में किया गया।
देवघर: आज 17 सितंबर 2026 को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन शंख चौक स्तिथ मनोकामना महाबीर मंदिर में किया गया l 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान की आज शुरूवात किया गया l इस दौरान सामूहिक दीप प्रज्वलन के जरिए सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा l भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गयी l कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया एवं विजया सिंह, अल्का सोनी, संध्या कुमारी, दिलीप सिंह, बिनोद झा, ज्ञान शर्मा, सुभेन्दु सुमन अमित, बबलु कुमार, बबलु बरनवाल,शुभम कुमार, भूपेंद्र कुमार, सुमन कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।
देवघर- के नावाडीह में आयोजित दुर्गा पूजा समिति की बैठक में महापौर रवि राउत हुए सम्मिलित।
देवघर: 13 सितम्बर 2026 देवघर नगर निगम के वार्ड संख्या-26, नावाडीह में आयोजित दुर्गा पूजा समिति की बैठक में महापौर सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से संवाद कर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की। स्थानीय नागरिकों के विशेष अनुरोध पर महापौर ने दुर्गा मंदिर तक जाने वाले पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। वर्तमान में यह सड़क कच्ची होने के कारण आगामी शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के आवागमन में कठिनाई की संभावना है। महापौर ने कहा, "दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग का तत्काल पक्कीकरण एवं समुचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।" इस समस्या के त्वरित समाधान हेतु महापौर ने स्थानीय वार्ड पार्षद श्री उमाशंकर दास से अनुरोध किया कि वे इस पथ निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य को नगर निगम की प्राथमिकता सूची में शामिल करें। महापौर ने आश्वस्त किया कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कराकर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि पूजा से पूर्व आमजन व श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
देवघर- में गणेश पूजा को सामाजिक सरोकार से जोड़ने का प्रयास सराहनीय : डॉ. सुनील खवाड़े।
देवघर: अपर बिलासी टाउन में गणेश पूजा पंडाल का डॉ. सुनील खवाड़े ने किया उदघाटन देवघर। अपर बिलासी टाउन में विघ्नहर्ता समाज के गणेश पूजा पंडाल का उदघाटन शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। रविवार शाम रंग-बिरंगी आतिशबाजी, ढोल, नगाड़े के बीच प्रतिमा का पंडाल में स्थापित किया गया। इस अवसर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि विघ्नहर्ता समाज का यह प्रयास काफी सराहनीय है। गणेश पूजा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ दिया गया है। समिति की ओर से जरूरतमंद महिला और विद्यार्थियों को वस्त्र एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण करने के निर्णय ने इस पूजा को खास बना दिया है। डॉ. खवाड़े ने कहा कि भगवान गणेश देवघर समेत पूरे देशवासियों का कल्याण करें, यही उनसे प्रार्थना है और युवाओं की टोली ऐसे ही उत्साहित आयोजन करते रहे। मौके पर रामेश्वर चक्रवर्ती, सोनम चौधरी, सुमिता सिंह, जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, चंदना झा, मनोज मिश्रा, नवीन शर्मा, टोनी सिन्हा, आजाद पाठक, प्रकाश भारद्वाज, अमियांशु दत्त द्वारी, समीर राज खवाड़े, बावन चक्रवर्ती, राज कुमार, शेषनाथ झा, प्रदीप ठाकुर, विघ्नहर्ता समाज के अध्यक्ष शुभम शांडिल्य, सचिन आर्यन ठाकुर, कोषाध्यक्ष साहिल भारद्वाज, श्रेयान सिंह, रोनी वर्मा, सारांश कश्यप, विशाल सिंह, अरमान कश्यप, यश केसरी, श्रेयांशु पराशर, विग्नेश पराशर, आदित्य सुमन आदि मौजूद थे।
देवघर-देशव्यापी बैंक हड़ताल का देवघर में व्यापक असर, बैंककर्मियों ने दिखाई एकजुटता 28–30 सितंबर की तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
देवघर: देशव्यापी बैंक हड़ताल के तहत शुक्रवार को देवघर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भारी भागीदारी रही। भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, देवघर में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बैंककर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी एकजुटता, अनुशासन और संघर्ष के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन UFBU की देवघर इकाई के संयोजक मुन्ना कुमार झा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, PLI में भेदभावपूर्ण व्यवस्था समाप्त करने, पेंशन संबंधी लंबित मांगों के समाधान सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। UFBU के 11 सितंबर के सर्कुलर में देशभर में आज की हड़ताल को व्यापक रूप से सफल बताते हुए कहा गया है कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता और बड़ी संख्या में भागीदारी ने सरकार के समक्ष लंबित मांगों को लेकर मजबूत संदेश दिया है। संगठन ने 28, 29 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को भी सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया है। UFBU संयोजक मुन्ना कुमार झा ने कहा कि आज की हड़ताल बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांगों को रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग मार्च 2024 के वेतन संशोधन समझौते में सहमति के बावजूद अब तक लंबित है। PLI के मामले में भी संगठन लगातार समान और न्यायसंगत व्यवस्था की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं बैंक प्रबंधन को कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सार्थक द्विपक्षीय बातचीत के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। SBIOA के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज की सफल हड़ताल बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध के लिए नहीं, बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में न्यायसंगत, समान और कर्मचारियों के हितों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एकजुट रहकर आगे के आंदोलन को भी सफल बनाने की अपील की। SBIOA के क्षेत्रीय सचिव विभु प्रकाश ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी जायज मांगों का समयबद्ध और न्यायसंगत समाधान बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर संगठन लगातार लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहा है। उन्होंने सभी बैंककर्मियों से एकजुट रहते हुए आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को भी सफल बनाने की अपील की। UFBU नेताओं ने कहा कि आज की सफलता के बाद आंदोलन का अगला चरण और महत्वपूर्ण है। संगठन ने सभी बैंककर्मियों से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को भी पूरी एकजुटता के साथ सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर ब्रजेश कुमार canara bank , सुरेंद्र कुमार iob bank , मनीष कुमार union bank , रोहित झा pnb , धीरज, अंशुमन, नवनीत, कैलास कुमार निराला, संजय, आशीष, कुंदन, मोनिका, स्मृति, प्रीति, धीरज साह, अमित सिन्हा, नवानंद सिंह, अमित दुबे, ईसा सिंह, काजल, सुषमा, रवीना, प्रियजीत, दीपक, अवधेश, सागर, आलोक, प्रशांत, संदीप, अनिरुद्ध, शुभम कौशिक, पंकज सिंह, सिखा सहित विभिन्न बैंकों के बैंककर्मी एवं अधिकारी उपस्थित थे।
देवघर-विजय प्रताप सनातन के जन्मदिन पर सनातन फाउंडेशन व रेड क्रॉस का 11वां वार्षिक रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त संग्रह
देवघर: 11 सितंबर 2026सनातन फाउंडेशन के चेयरमैन विजय प्रताप सनातन के जन्मदिन के पावन अवसर पर तिवारी चौक स्थित डेफोडिल गार्डन में सनातन फाउंडेशन एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के संयुक्त बैनर तले एक प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक कुल 31 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। विजय प्रताप सनातन ने पिछले 11 वर्षों से अपने जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव न मानकर जीवन रक्षा के महायज्ञ से जोड़ने की जो सशक्त परंपरा स्थापित की है, वह आज पूरे समाज और नई पीढ़ी के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बन चुकी है। इस पुनीत अवसर पर उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह ने भी पहली बार रक्तदान कर अपने पिता द्वारा शुरू की गई इस 11 वर्षीय मानवीय विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का सक्रिय सहयोग व गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें रेड क्रॉस देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, झारखंड राज्य रेड क्रॉस के सेक्रेटरी डॉ. निरंजन कुमार सिंह, संजय मिश्रा, मयंक राय, देवनंदन झा एवं ज्योति कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजय प्रताप सनातन की इस निरंतर 11 वर्षों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई परोपकार नहीं है और जन्मदिन को मानव सेवा से जोड़ना समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। शिविर के समापन पर विजय प्रताप सनातन ने कहा कि विगत 11 वर्षों से लगातार जारी यह रक्तदान शिविर आगे भी अनवरत रूप से चलता रहेगा ताकि जरूरतमंदों की समय पर जान बचाई जा सके। शिविर में अनीश पाठक, डॉ. निरंजन कुमार सिंह, मुन्ना राउत, विजय प्रताप सनातन, अभय प्रताप सिंह, मनरंजन कुमार सिंह (निलेश), बिपिन कुमार, शिवा सिंह, राकेश रंजन, गगन सिंह, विक्रमजीत सिंह, अमित कुमार सिन्हा, रौनक सिन्हा, रितेश कुमार, मनीष सिंह, अर्जुन सिंह, प्रेम शंकर सिंह, मुकेश सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, अभिनव शर्मा, अनुज झा, डॉ. प्रणव सिंह, राहुल कुमार, राजीव रंजन, मिथु सिंह, अभिजीत सिंह, रोहित केशरी, राहुल पाठक, आदर्श सिंह (सोनू) एवं रवि मिश्रा सहित 31 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य संजीव कुमार झा, अभिजीत सिंह, सुप्रिति सिंह, अभय प्रताप सिंह एवं अनीता सिंह का सराहनीय योगदान रहा, तथा अंत में सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल का वक्तव्य जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत खुशी के अवसर को मानव सेवा और जीवन रक्षा के पुनीत कार्य से जोड़ना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। विजय प्रताप सनातन ने विगत 11 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज के सामने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि आपका दिया गया रक्त सीधे किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। विजय प्रताप सनातन की इस 11 वर्षीय निरंतर परंपरा से प्रेरणा लेकर आज युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है, और रेड क्रॉस सोसाइटी ऐसे पुनीत सामाजिक प्रयासों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सनातन फाउंडेशन के चेयरमैन विजय प्रताप सनातन का वक्तव्य मेरे लिए जन्मदिन का उत्सव तभी सार्थक है जब वह किसी जरूरतमंद के काम आ सके। पिछले 11 वर्षों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का मेरा एकमात्र उद्देश्य यही रहा है कि कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए। यह केवल मेरा प्रयास नहीं, बल्कि हमारे सभी रक्तदाताओं, सनातन फाउंडेशन की टीम और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग का परिणाम है। मुझे इस बात की असीम खुशी और गर्व है कि इस बार मेरे पुत्र अभय ने भी पहली बार रक्तदान कर इस सेवा-परंपरा को आगे बढ़ाया है। जब तक ईश्वर शक्ति देगा, मानव सेवा का यह सिलसिला हर साल इसी तरह अनवरत जारी रहेगा।
देवघर:देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर देवघर में बैंककर्मी होंगे एकजुट।
देवघर: देशभर में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 11 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल होंगे। देवघर में बैंक कर्मचारी प्रातः 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा में एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने, सरकार की एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण PLI व्यवस्था को वापस लेने तथा PLI व्यवस्था में यूनियनों के साथ द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से संशोधन करने की मांग की है। साथ ही पेंशन में सुधार एवं अद्यतन, सभी पेंशनभोगियों के लिए समान DA फॉर्मूला, NPS कर्मचारियों को OPS में आने का विकल्प सहित लंबित मांगों के समाधान की भी मांग की गई है। UFBU के अनुसार, 8 मार्च 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय वेतन समझौते/ज्वाइंट नोट में 5-दिवसीय बैंकिंग लागू करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद यह मामला अब तक लंबित है। PLI के मुद्दे पर संगठन का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में सभी कैडरों के लिए बैंक के सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर समानता का प्रावधान है, जबकि प्रस्तावित सरकारी व्यवस्था में स्केल-IV एवं उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 365 दिनों के बेसिक वेतन तक PLI का प्रावधान है, जबकि स्केल-III तक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए अधिकतम 15 दिन के बेसिक वेतन+DA की व्यवस्था है। UFBU के संयोजक मुन्ना कुमार झा ने कहा कि बैंक कर्मचारी किसी के विरोध में नहीं, बल्कि न्यायसंगत और समान व्यवस्था के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 5-दिवसीय बैंकिंग का वादा लंबे समय से लंबित है और PLI में भेदभावपूर्ण व्यवस्था कर्मचारियों के बीच असमानता पैदा करती है। हमारी मांग है कि सरकार इन मुद्दों पर यूनियनों के साथ सार्थक द्विपक्षीय वार्ता करे और ऐसा समाधान निकाला जाए, जो कर्मचारियों के हित के साथ-साथ बैंकों की कार्यक्षमता और मजबूती के भी अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि यदि लंबित मांगों का समाधान नहीं किया गया तो बैंक कर्मचारी घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत एकजुट होकर आगे की कार्रवाई करेंगे। UFBU ने 11 सितंबर की हड़ताल के बाद 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल तथा मांगों का समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का कार्यक्रम भी घोषित किया है। संगठन ने सभी बैंक कर्मचारियों से 11 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने तथा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
डीएवी भंडारकोला के 85 खिलाड़ियों का चयन देवघर-डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए:विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर के लिए यह गौरव का विषय है कि विद्यालय के 85 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार के द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। तत्पश्चात तिलक आरती और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सुमधुर स्वागत गीत और मनमोहक नृत्य के द्वारा बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा हमारे 85 खिलाड़ियों का डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चयन विद्यालय की खेल प्रतिभा,खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल प्रशिक्षकों के कुशल मार्गनिर्देशन का परिणाम है। इन खिलाड़ियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा चयनित खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और देवघर का नाम रोशन करने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के 85 खिलाड़ियों का डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के लिए चयन देवघर के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। जोनल स्तर पर खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में 12 स्वर्ण, 7 रजत एवं 10 कांस्य वुशु में 11 स्वर्ण, 3 रजत एवं 5 कांस्य तैराकी में 16 स्वर्ण, 14 रजत एवं 3 कांस्य जूडो में 2 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य अंडर-14 हैंडबॉल बालिका वर्ग में 11 स्वर्ण अंडर-19 वॉलीबॉल बालिका में 19 स्वर्ण एरोबिक्स में 17 स्वर्ण, 15 रजत एवं 4 कांस्य योग में 2 स्वर्ण एवं 8 रजत टेबल टेनिस में 1 रजत एवं 3 कांस्य क्रिकेट में 11 कांस्य बैडमिंटन में 4 कांस्य एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण एवं 1 रजत जीते। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक आशुतोष कुमार, प्रवीर कुमार राय, राजीव लोचन, देवेंद्र रविदास के अलावा अभिषेक सूर्य, दीपिका सिन्हा, नीलम चौधरी, सन्निवा पटांदी विशेष रूप से मौजूद थे । उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित।
देवघर: श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान एवं जिला नियोजन-सह-आदर्श करियर केंद्र ,देवघर के द्वारा गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सह रजिस्ट्रेशन कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न कौशल-आधारित करियर विकल्पों के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। काउंसलिंग सत्र के दौरान देवघर के जिला रोजगार पदाधिकारी राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी । विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कौशल विकास के महत्व, विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं उपयोगी तरीके से समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुनने में सहायता मिलेगी। विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मजीद ने श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को समय रहते सही करियर मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में देवघर रोजगार कार्यालय के चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
शिक्षक समाज निर्माता, हमेशा हो सम्मान डॉ. देवघर-सुनील खवाड़े पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा में स्व. वर्धन खवाड़े शिक्षक सम्मान समारोह।
देवघर: पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशमारा में शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर स्व. वर्धन खवाड़े शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने जहां शिक्षकों को समाज का निर्माता बताया, वहीं कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में गुरु की अहम भूमिका रहती है। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को गढ़ने का काम करते हैं, जिससे आगे जाकर एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। इसीलिए समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका शुरुआत से ही उल्लेखनीय रही है। इस बात को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने पूरे विश्व को बताने का काम किया है। शिक्षक हमेशा से पूजनीय रहे हैं और हमलोगों का यह दायित्व बनता है कि शिक्षकों का सम्मान करें। डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि भले ही बच्चों के पहले शिक्षक उनके माता-पिता होते हैं, लेकिन जब वह बड़े हो जाते हैं तो शिक्षक ही बच्चों का सही मार्गदर्शन करते हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय शंकर ठाकुर ने स्कूल की स्थापना और उसके संचालन में स्व. वर्धन खवाड़े और उनके पुत्र डॉ. सुनील खवाड़े के योगदानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र के प्रयास से इस विद्यालय ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। साथ ही शिक्षकों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में रिटायर शिक्षक राजेश मिश्रा, स्थानीय ग्रामीण गिरिधारी मंडल, शिक्षिका रूपा केसरी, मनोज पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे। ये हुए सम्मानित सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विजय शंकर ठाकुर, सचिन त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद, राजेश मंडल, बंदना कुमारी, रहनुमा जरीन, राजीव द्वारी, कंचन कुमारी,रानी ममता, रूपा केसरी, ज्योति शाही, प्रियंका कुमारी, धीरेंद्र मिस्त्री, सुरेश कुमार, पर्यवेक्षक सह शिक्षक झलबल झा, विनोद दास शामिल हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।
देवघर-के झौसागढी स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने रचाया गोकुल का मनमोहक संसार।
देवघर: झौसागढ़ी दुखी शाह रोड स्थित संदीपनी पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय परिसर में ऐसा मनमोहक दृश्य देखने को मिला, मानो पूरा गोकुल ग्राम ही संदीपनी में सजीव हो उठा हो। नन्हे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा एवं ग्वाल-बालों के रूप में रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे। उनकी मासूम मुस्कान, सुंदर वेशभूषा और मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। नन्हीं बच्चियों ने राधा का रूप धारण कर अपनी सुंदर नृत्य प्रस्तुति से वातावरण को कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप नर्सरी एवं के.जी के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कक्षा एक और दो के बच्चों ने कृष्ण कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म कंस के कारागार से नंदग्राम तक की अद्भुत यात्रा को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। नन्हे कलाकारों की सहज एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब नन्हे-नन्हे नंदलालाओं ने मटकी फोड़कर जन्माष्टमी उत्सव में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। इसके बाद बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और भी खिल उठी। विद्यालय की प्राचार्या कंचन मूर्ति ने सभी अभिभावकों का अपने बच्चों को इतने सुंदर एवं आकर्षक रूप में सजा-संवारकर भेजने के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसके कारण पूरा आयोजन जीवंत और यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से सहज रूप से जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं।