/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png StreetBuzz बिल्थरा रोड 357 में 2027 की आहट तेज, सपा के राजन कनौजिया का नाम भी सियासी चर्चा के केंद्र में Kishan Jaiswal
बिल्थरा रोड 357 में 2027 की आहट तेज, सपा के राजन कनौजिया का नाम भी सियासी चर्चा के केंद्र में
बलिया। बिल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र संख्या 357 में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं। चुनाव में अभी समय बाकी है और किसी प्रमुख दल की ओर से प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित दावेदारों को लेकर स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े जमीनी नेताओं में राजन कनौजिया का नाम भी लगातार चर्चा में बताया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनके नाम की संभावनाओं पर बातचीत होती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर भी राजन कनौजिया को सपा से टिकट दिए जाने की मांग और उनके समर्थन में टिप्पणियां सामने आई हैं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राजन कनौजिया लंबे समय से संगठन और स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं तथा समाजवादी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मौजूदगी रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष नेतृत्व के साथ उनके राजनीतिक संपर्कों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा होती रही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि के बिना इसे केवल राजनीतिक चर्चा के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
बिल्थरा रोड सीट का चुनावी इतिहास भी दिलचस्प रहा है। वर्ष 2012 में इस सीट से समाजवादी पार्टी के गोरख पासवान विधायक चुने गए थे। वर्ष 2017 में भाजपा के धनंजय कनौजिया ने गोरख पासवान को हराकर सीट पर जीत दर्ज की थी। उपलब्ध चुनावी रिकॉर्ड के अनुसार 2017 में धनंजय कनौजिया को 77,504 वोट, जबकि गोरख पासवान को 59,185 वोट मिले थे।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बेल्थरा रोड से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हंसू राम ने जीत दर्ज की थी।  ऐसे में 2027 से पहले इस सीट पर राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताएगी। राजन कनौजिया के अलावा भी कई संभावित दावेदारों के नाम स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं में सामने आ सकते हैं। अंतिम तस्वीर शीर्ष पार्टी नेतृत्व के निर्णय और आधिकारिक टिकट घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

बिल्थरा रोड में अभी चुनावी मैदान औपचारिक रूप से तैयार नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक हलकों में हलचल जरूर शुरू हो गई है। संभावित दावेदार अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क बढ़ा रहे हैं और समर्थक अपने नेताओं के नाम को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। जनता की पसंद और चुनावी समीकरणों को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है।

यानी 2027 की सियासी कहानी अभी शुरुआती दौर में है। टिकट की घोषणा में समय बाकी है और ऐसा लगता है कि बड़े राजनीतिक चेहरे फिलहाल अपने-अपने पत्ते संभालकर बैठे हैं। अब देखना यह होगा कि आने वाले महीनों में बिल्थरा रोड की सियासत किस करवट बदलती है और कौन-कौन से चेहरे चुनावी चर्चा के केंद्र में आते हैं।

किशन जायसवाल
स्वतंत्र रिपोर्टर बलिया
प्राचीन हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, वार्षिक भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अखंड रामायण पाठ के समापन पर हुआ हवन-पूजन, देर रात तक चलता रहा भव्य भंडारा; जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने भी की सहभागिता
बेल्थरा रोड। नगर के रेलवे पानी टंकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर में मत्था टेककर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा।

धार्मिक आयोजन की शुरुआत रविवार से अखंड रामायण पाठ के साथ हुई थी। सोमवार को अखंड रामायण पाठ के समापन के उपरांत मंदिर परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए हवन में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद शाम से भव्य भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

भंडारे में नगरवासियों, श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

एसडीएम शरद चौधरी ने भी ग्रहण किया प्रसाद

वार्षिक भंडारे में उपजिलाधिकारी शरद चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भी धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सांसद, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और नगर के प्रमुख लोग भंडारे में शामिल हुए तथा प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में नगरवासियों और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी ने धार्मिक कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालु भगवान हनुमान की भक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश बना वार्षिक भंडारा

प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित यह वार्षिक भंडारा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का भी प्रतीक बना। नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रबंधन और आयोजकों के प्रति आभार जताया तथा भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक आयोजनों की कामना की।

देर रात तक चले भंडारे में श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम जारी रहा। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन ने बेल्थरा रोड में धार्मिक उत्साह और भक्ति की एक अनूठी छाप छोड़ी। मंदिर के महंत नागेंद्र उपाध्याय ने सभी लोग के मंगल कामना करते हुए नगर के समस्त लोगों को इस आयोजन के लिए आभार जताया...
स्वतंत्रता दिवस पर सादाब अंसारी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
मऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अंसारी ऑटोमोबाइल्स के डीलर सादाब अंसारी ने देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “तिरंगा हमारी शान और भारत हमारी पहचान है।” स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है।

सादाब अंसारी ने सभी देशवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने सभी को 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सादाब अंसारी
डीलर — अंसारी ऑटोमोबाइल्स
बड़ी कम्हरिया, बाईपास रोड, मऊनाथ भंजन, मऊ (उत्तर प्रदेश)
तिरंगे की शान, देश का अभिमान—नव दुर्गा इंटरप्राइजेज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आजादी का पर्व… तिरंगे का गौरव… और देशभक्ति का जज्बा! इस पावन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
नव दुर्गा इंटरप्राइजेज, बिल्थरा रोड
की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को
79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आपके घर की जरूरतों से लेकर निर्माण कार्य तक
मोटर, टुल्ली, फिटिंग, पाइप, हार्डवेयर, पानी की टंकी एवं नल
सहित विभिन्न सामान उपलब्ध हैं थोक एवं फुटकर बिक्री,
इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त और रक्षाबंधन के खास मौके पर STAR MOTORS, बिल्थरा रोड लेकर आया है बम्फर ऑफर

इस 15 अगस्त और रक्षाबंधन के खास मौके पर STAR MOTORS, बिल्थरा रोड लेकर आया है TVS बाइक और स्कूटर पर शानदार धमाकेदार ऑफर!
इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर लाएं अंसारी TVS की शानदार सवारी!

15 अगस्त और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ANSARI TVS, मऊ लेकर आया है TVS बाइक और स्कूटर पर जबरदस्त ऑफर की सौगात!

नगरा के गड़वार मोड़ पर महिला की हत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बलिया/नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर मंगलवार को एक महिला की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कंचन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंचन अपना निजी क्लिनिक संचालित करती थीं। कंचन बसपा नेता एवं समाजसेवी सियाराम की पत्नी थीं। सियाराम बसपा के पूर्व जिला संयोजक रह चुके हैं और वार्ड नंबर 32 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी भी रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तथा नगरा थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया।पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जिसके लिए तीन टीम गठित किया गया है फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। हालाँकि नगरा थाने अन्तर्गत एक महिला को उसके भतीजे द्वारा हत्या करने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंची थी  घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। नगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,
बलिया में सपा का शक्ति प्रदर्शन, पीडीए सम्मेलन में बूथ संगठन पर सबसे ज्यादा जोर सपा ने फूंका चुनावी बिगुल! पीडीए सम्मेलन में सातों सीटों लक्ष्य

बेल्थरा रोड, बलिया। बेल्थरा रोड स्थित लगन मैरेज लॉन में समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि बलिया की धरती ने हमेशा अन्याय और अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद की है। उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए जिले के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की गारंटी देता है। ऐसे में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और आरएसएस पर राजनीतिक निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश को पीछे ले जाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूती से जाने की अपील की।

बूथ संगठन को पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि सपा की वास्तविक ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति की समीक्षा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, चुनाव में पार्टी की स्थिति उतनी ही बेहतर होगी।

पूर्व मंत्री एवं सिकंदरपुर विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कार्यकर्ताओं से राजभर बस्तियों में अधिक समय देने और पीडीए के सभी वर्गों के बीच लगातार संपर्क बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए नेताओं के कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाएं और कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहें तो बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर सपा जीत हासिल कर सकती है।

बैरिया विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल के पुत्र जयप्रकाश अंचल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता के बीच जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं गांवों में किसान सूखा और बाढ़ जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। महंगे खाद-बीज और बढ़ती सिंचाई लागत ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बूथ अध्यक्षों के बीच बैठकर संगठन की सीधे समीक्षा करना महत्वपूर्ण पहल है। इससे बूथ स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति का पता लगाने और कमियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

सम्मेलन को जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, अरविंद गिरी, राजन कन्नौजिया, संतोष गर्ग, नगर पंचायत नगरा प्रतिनिधि उमाशंकर राम, अंगद यादव, ओमप्रकाश यादव और अमानुल हक अब्बासी समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासपारी, मतलूब अख्तर, रुद्र प्रताप यादव, बब्बन यादव, रवि जायसवाल, आनंद यादव, सज्जन पासवान, सुनील कुमार टिंकू, बसंत यादव, रमाशंकर फाइटर, पतिराम यादव, गीता देवी, प्रधान सर्वेश कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगे के रंग में रंगा बलिया, विभिन्न स्थानों पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बलिया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत मंगलवार को जिले में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। वीर लोरिक स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण गूंज उठा।

वीर लोरिक स्टेडियम से दोपहर करीब 12:30 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में सहभागिता की और लोगों का उत्साह बढ़ाया।

तिरंगा यात्रा स्टेडियम से निकलकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज और विशुनीपुर चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल रहे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

शहीद पार्क पहुंचने के बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम और राष्ट्रभावना को और मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व्यक्त करने की अपील की।

यात्रा के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिभागियों के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और आमजन की सक्रिय सहभागिता रही।
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रिपोटर किशन जायसवाल
बलिया। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा शुक्रवार को उनके पैतृक गांव खनवर से शिवरामपुर घाट के लिए निकली तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। करीब 30 किलोमीटर की अंतिम यात्रा में हजारों लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ नजर आई और जगह-जगह पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अंतिम यात्रा के दौरान कई जगहों पर महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक सकीं और भावुक होकर रो पड़ीं। लोगों की आंखों में नमी और चेहरों पर गम साफ दिखाई दिया। उमाशंकर सिंह की अंतिम झलक पाने के लिए गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

शिवरामपुर घाट पर भी हजारों की भीड़ मौजूद रही। नम आंखों और भारी मन के साथ लोगों ने अपने लोकप्रिय विधायक को अंतिम प्रणाम किया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उमाशंकर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही देता रहा कि उमाशंकर सिंह ने केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि आम लोगों के दिलों में भी अपनी गहरी जगह बनाई थी। उनके निधन से रसड़ा की राजनीति और सामाजिक जीवन में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है।

अब उनके इकलौते बेटे यूकेश सिंह के सामने पिता की राजनीतिक विरासत और जनता से बने रिश्तों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। आने वाला समय बताएगा कि वह इस विरासत को किस तरह आगे ले जाते हैं।