/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद Gonda
थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद

*कार्यवाही-*
गोण्डा। थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/2026 धारा 238(ए), 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द कुमार दूबे पुत्र पूजाराम दूबे निवासी दूबे का पुरवा कमड़ावा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा, को आज दिनांक 31.08.2026 को शिव ब्रिक फील्ड सुसगवां भट्ठा के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी संगम लाल पुत्र राजेश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम भगौतीपुरवा (उसरैना), थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी भान्जी कोमल उर्फ नीतू पत्नी गोविन्द लाल की दिनांक 29.08.2026 को मृत्यु हो गई। वादी के अनुसार मृतका को उसके ससुराल पक्ष द्वारा पूर्व में मारपीट एवं प्रताड़ित किए जाने की बात वह अपने मायके वालों को बताती थी। सूचना पाकर परिजन मृतका की ससुराल पहुंचे, जहां वह फंदे में बंधी अवस्था में मिली तथा मौके पर डण्डा एवं खून पड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त गोविन्द कुमार दूबे की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को शिव ब्रिक फील्ड सुसगवां भट्ठा के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि खाना बनाने की बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था तथा विवाद के दौरान उसने अपनी पत्नी को डण्डे से मारा था। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
चर्चित जज शबीना खातून को मिली सुरक्षा,आयुक्त व जज के विवाद के बीच गनर तैनात
*सुरक्षा के लिए दिया गया गनर - सीओ सिटी

गोंडा।जिले में तैनात चर्चित सिविल जज सीनियर डिवीजन शबीना खातून को पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई गई है।उनकी सुरक्षा में एक सरकारी गनर 24 घंटे तैनात रहेगा।यह जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दावाच्या ने सोमवार सुबह इसकी पुष्टि किया है।यह सुरक्षा आयुक्त देवी पाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल और सिविल जज सीनियर डिवीजन शबीना खातून के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर चल रहे विवाद के बीच दी गई है।इस पूरे प्रकरण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ खंडपीठ में भी सुनवाई हुई थी।उच्च न्यायालय ने आयुक्त द्वारा जज को फोन किए जाने को प्रथम दृष्ट्या आपराधिक अवमानना माना था।उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हैदर कमर हसन रिजवी ने 21 अगस्त को मामले की सुनवाई करते हुए टिप्पणी किया था कि किसी न्यायिक अधिकारी को फोन कर दबाव बनाना न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार और न्याय प्रशासन में बाधा उत्पन्न करने जैसा है।न्यायालय ने इसे आपराधिक अवमानना के तहत विचार योग्य मानते हुए मुख्य न्यायाधीश अथवा किसी वरिष्ठ न्यायाधीश से निर्देश लेकर उपयुक्त अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।वहीं आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी जज पर अशोभनीय एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।उन्होंने इस संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व गोंडा जिले के प्रशासनिक जज श्री प्रकाश पांडिया को पत्र लिखा था।पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर सिविल जज सीनियर डिवीजन शबीना खातून की सुरक्षा में गनर को तैनात किया गया है।जहाँ 24 घंटे गनर द्वारा उनकी सुरक्षा की जाएगी।
परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 02 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता

गोण्डा। पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30.08.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 61 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। परामर्श के दौरान 16 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित हुए, जिनमें से 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं समझाइश के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण-*

*सदस्यगण-* शशि कुमार भारती, राजमंगल मौर्या एवं यशोदा नंदन त्रिपाठी।

*अधिकारी/कर्मचारीगण-* उ0नि0 ब्रजेश कुमार चौबे, हे0का0 अजय कुमार एवं सुभाष सिंह चौहान
थाना छपिया पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। थाना छपिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 235/2024 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5जे(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकुश शर्मा उर्फ अंकुश तिवारी को सहजनवा से गिरफ्तार किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 05.09.2024 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना छपिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री शौच के बहाने घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं आई। वादी द्वारा पुत्री की काफी खोजबीन की गई तथा नाते-रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां पता किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.08.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अंकुश शर्मा उर्फ अंकुश तिवारी को सहजनवा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल
गोंडा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जवाहर नवोदय विद्यालय देवरिया के पास अनियंत्रित बाइक निर्माणाधीन पुल की दीवार से टकराकर 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरि शरण मिश्रा (28) पुत्र राम मिलन मिश्रा निवासी मल्हीपुर चक गौर गांव के रूप में हुई है। गंभीर घायल युवक मयंक मोहन शुक्ला है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंधेरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और निर्माणाधीन पुल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत गहरे गड्ढे में गिर गए।घटना की सूचना पर पहुंचे दतौली चौकी के सिपाही ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला और मनकापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरि शरण मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मयंक मोहन शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सफाई कर्मियों ने विधायक को जिला कार्यक्रम अधिकारी के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ गोंडा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो सफाई कर्मचारी तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे जी के पैतृक आवास पर मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे व सहायक विकास अधिकारी पंचायत तरबगंज दुर्गा प्रसाद मिश्रा के अगुवाई में पहुंच कर जिला पंचायत राज अधिकारी सहित पंचायत राज विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को को मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देने व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया व सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने विधायक जी से निवेदन किया कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल जनपद से हटाया जाए इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद महिला मोर्चा जिला महामंत्री रामरती देवी इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष लोकनाथ शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनी राम कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी जुबेर अहमद रामशरण राम अवतार गुरु प्रसाद भारती धरणीधर तिवारी रामकरन वर्मा महेश चौरसिया अनिल ओझा सहित सैकड़ो कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद रहे l
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 336/2026 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुलहरिया नाला के पास घेराबंदी कर अभियुक्त मो0 आजाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 27.08.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर राखी लेने जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त मो0 आजाद द्वारा बालिका को बुलाकर अपने घर के पास स्थित टीन शेड में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया गया तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.08.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त मो0 आजाद  को गुलहरिया नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
कटरा बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सही कराने को लेकर   जिलाधिकारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक


*गोण्डा 29 अगस्त,2026*।
कटरा बाजार क्षेत्र में स्थित 4 विद्युत फीडर रंजीतपुर, रामापुर, देवापसिया एवं परसियारानी से जुड़े ग्रामों में विद्युत आपूर्ति बहुत कम हो पाने तथा यहां स्थापित होने वाले 5एमवीए ट्रांसफार्मर के लगने में हो रहे विलम्ब को लेकर जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा अधीक्षण अभियन्ता विद्युत तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रखण्ड करनैलगंज के साथ बैठक
हुई।

बैठक के दौरान विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियन्ता द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया कि 5 एमवीए क्षमता का जो ट्रांसफार्मर कटरा बाजार टाउन में स्थापित होना है उसका कार्य 10 सितम्बर से पूर्व पूरा कराकर 10 सितम्बर तक संचालित करा दिया जायेगा।

इससे क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की समस्या का समाधान हो जाएगा विधायक जी द्वारा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर कतिपय अन्य समस्याएं संज्ञानित करायी गई, जिनके समयबद्ध समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए।
मगरमच्छ से बचाव को लेकर वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
खेत-खलिहान, तालाब व नदी के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील

गोण्डा। 29 अगस्त 2026 प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने जनपदवासियों को मगरमच्छ से सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से खेत-खलिहान, तालाब, नदी, नालों एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

वन विभाग ने बताया कि सुबह और शाम के समय मगरमच्छ अधिक सक्रिय रहते हैं, इसलिए इन समयों में पानी के आसपास विशेष सावधानी बरती जाए। रात में खेत अथवा जलस्रोत के पास जाने पर टॉर्च का प्रयोग किया जाए। पानी के किनारे अकेले काम करने तथा घनी घास में बिना देखे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

तालाब, झील एवं नदी के आसपास चेतावनी बोर्ड और संकेतों का पालन करने, समूह में रहने तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। मगरमच्छ दिखाई देने पर किसी भी स्थिति में पानी में हाथ या पैर न डालें और उससे दूरी बनाए रखें।

वन विभाग ने लोगों से तालाब, झील या नदी में तैरने अथवा स्नान करने से बचने तथा पानी के किनारे बैठकर मछली पकड़ने या पैर लटकाने से परहेज करने की अपील की है। साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और झाड़ियों की नियमित सफाई करने को कहा गया है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि घरों के पास जलभराव, नालों या खुले जलस्रोतों को असुरक्षित न छोड़ें। कचरा, मांस, मछली अथवा अन्य जैविक अपशिष्ट पानी के किनारे न फेंकें, क्योंकि इससे वन्यजीव जलस्रोतों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अनावश्यक रूप से रात में पानी के पास जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

प्रभागीय वनाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों के प्रति सजग रहते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी अप्रिय स्थिति में वन विभाग को तत्काल सूचना दें।
भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी
गोण्डा। भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज चीनी, गुड़ जैसी बुनियादी चीजें भी गरीब की पहुँच से दूर हो गई हैं। रसोई का तेल, दाल, आटा, सब्जी से लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और बिजली बिल तक हर चीज में आग लगी है। बाजार में महंगाई का ऐसा विस्फोट है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार का घर चलाना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार सिर्फ बड़े पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम कर रही है, जनता की कोई सुध नहीं है।शाहिद अली कुरैशी (सभासद) व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी महंगाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे और सरकार को महंगाई कम करने पर मजबूर करेंगे।
इस दौरान शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, अनीश नाना सेवादल, सुकई भारती, अता मोहम्मद गाजी ,जाकिर अली, राजीव गिरि, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल अजीज, शिव शंकर कश्यप समेत  कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।