/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मगरमच्छ से बचाव को लेकर वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी Gonda
मगरमच्छ से बचाव को लेकर वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
खेत-खलिहान, तालाब व नदी के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील

गोण्डा। 29 अगस्त 2026 प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी ने जनपदवासियों को मगरमच्छ से सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से खेत-खलिहान, तालाब, नदी, नालों एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

वन विभाग ने बताया कि सुबह और शाम के समय मगरमच्छ अधिक सक्रिय रहते हैं, इसलिए इन समयों में पानी के आसपास विशेष सावधानी बरती जाए। रात में खेत अथवा जलस्रोत के पास जाने पर टॉर्च का प्रयोग किया जाए। पानी के किनारे अकेले काम करने तथा घनी घास में बिना देखे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

तालाब, झील एवं नदी के आसपास चेतावनी बोर्ड और संकेतों का पालन करने, समूह में रहने तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। मगरमच्छ दिखाई देने पर किसी भी स्थिति में पानी में हाथ या पैर न डालें और उससे दूरी बनाए रखें।

वन विभाग ने लोगों से तालाब, झील या नदी में तैरने अथवा स्नान करने से बचने तथा पानी के किनारे बैठकर मछली पकड़ने या पैर लटकाने से परहेज करने की अपील की है। साथ ही घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और झाड़ियों की नियमित सफाई करने को कहा गया है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि घरों के पास जलभराव, नालों या खुले जलस्रोतों को असुरक्षित न छोड़ें। कचरा, मांस, मछली अथवा अन्य जैविक अपशिष्ट पानी के किनारे न फेंकें, क्योंकि इससे वन्यजीव जलस्रोतों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अनावश्यक रूप से रात में पानी के पास जाने से भी बचने की सलाह दी गई है।

प्रभागीय वनाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीवों के प्रति सजग रहते हुए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी अप्रिय स्थिति में वन विभाग को तत्काल सूचना दें।
भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी
गोण्डा। भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज चीनी, गुड़ जैसी बुनियादी चीजें भी गरीब की पहुँच से दूर हो गई हैं। रसोई का तेल, दाल, आटा, सब्जी से लेकर गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और बिजली बिल तक हर चीज में आग लगी है। बाजार में महंगाई का ऐसा विस्फोट है कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार का घर चलाना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार सिर्फ बड़े पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम कर रही है, जनता की कोई सुध नहीं है।शाहिद अली कुरैशी (सभासद) व अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी गोंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी महंगाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। हम जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे और सरकार को महंगाई कम करने पर मजबूर करेंगे।
इस दौरान शहर प्रवक्ता विनय प्रकाश त्रिपाठी, अनीश नाना सेवादल, सुकई भारती, अता मोहम्मद गाजी ,जाकिर अली, राजीव गिरि, मोहम्मद रिजवान, अब्दुल अजीज, शिव शंकर कश्यप समेत  कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज का किया गया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


*गोण्डा।* आज पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक द्वारा थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा क्राइम रजिस्टर, भूमि विवाद, भवन, बीट सूचना सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय एवं बीट कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से संपादित करने तथा यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर एवं भवन की साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा CCTV कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं अभियोगों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा अपराध नियंत्रण हेतु वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रभावी गश्त एवं सतर्कता बनाए रखने तथा बीट आरक्षियों द्वारा नियमित भ्रमण, जनसंवाद एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं एवं कल्याण संबंधी समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना एवं अपराधियों में कानून का भय कायम रखने हेतु निर्देश।
थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः

*कार्यवाही*
गोण्डा। आज दिनांक 28.08.2026 को उ0नि0 रामबहादुर यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण, रोकथाम अपराध एवं वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग 210/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित शिल्पकार पुत्र विनोद शिल्पकार अमडोहवा नहर पुलिया के पास खड़ा है तथा कहीं बाहर जाने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त वहां से जाने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अमडोहवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना खरगूपुर पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियोग में नामित वांछित अभियुक्त रोहित शिल्पकार पुत्र विनोद शिल्पकार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जिसमें अमडोहवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा नाबालिग से दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*कार्यवाही-*
गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 332/2026 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग, बालेश्वरनाथ मंदिर के सामने घेराबंदी कर अभियुक्त अनुभव तिवारी पुत्र शिव वरदान तिवारी, निवासी ग्राम गढ़ी, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 26.08.2026 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री निमंत्रण गयी थी। वादिनी के अनुसार, वहीं से विपक्षी द्वारा किशोरी को फोन कर बुलाया गया तथा उसके साथ दुराचार किया गया। तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 28.08.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त अनुभव तिवारी पुत्र शिव वरदान को डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग, बालेश्वरनाथ मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना को0 कर्नलगंज का किया गया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश -*

    गोण्डा।     आज दिनांक 28.08.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा थाना कोतवाली कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा क्राइम रजिस्टर, भूमि विवाद, भवन, बीट सूचना सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय एवं बीट कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से संपादित करने तथा यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर एवं भवन की साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा CCTV कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं अभियोगों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा अपराध नियंत्रण हेतु वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रभावी गश्त एवं सतर्कता बनाए रखने तथा बीट आरक्षियों द्वारा नियमित भ्रमण, जनसंवाद एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं एवं कल्याण संबंधी समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना एवं अपराधियों में कानून का भय कायम रखने हेतु निर्देशित किया।
रक्षाबंधन से पहले घर में मातम: डूबने से 10 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, हाथ में ही रह गई बहन की राखी
*मोतीगंज के तिवारी पुरवा में निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में नहाने गया था मासूम जिगर, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोंडा।जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारी पुरवा गांव में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। 10 वर्षीय बालक जिगर तिवारी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर जिगर गांव के अन्य बच्चों के साथ निर्माणाधीन नौडिहवा पुल के पास नहाने गया था। वहां खुदाई से बने गहरे गड्ढे में बरसात का पानी भरा था। नहाते समय जिगर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ के बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला।परिजन उसे तत्काल सीएचसी मुजेहना ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि जिगर की बहन ने रक्षाबंधन के लिए राखी और मिठाई पहले से ही खरीद कर रखी थी। वह अपने इकलौते भाई की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही थी, लेकिन हादसे ने सब कुछ छीन लिया। अब बहन की राखी हाथ में ही रह गई और भाई की कलाई राखी बंधने से पहले ही सूनी रह गई।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची मोतीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग का संयुक्त निरीक्षण, महिला यात्रियों को दी गई निःशुल्क यात्रा की जानकारी



गोण्डा।मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी गोण्डा के निर्देश के क्रम में आज गोण्डा स्थित यूपी एसआरटीसी बस स्टैण्ड एवं रोडवेज डिपो में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में आरटीओ प्रशासन राजेश कुमार मौर्य, आरटीओ प्रवर्तन आर.के. सरोज तथा एआरटीओ आर.सी. भारतीय ने रोडवेज के आरएम एवं एआरएम के साथ यात्री बसों की चेकिंग की।इस दौरान अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला यात्रियों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क यात्रा सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शासन की व्यवस्था के अनुसार महिला यात्रियों के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस संबंध में सभी बस परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पात्र महिला यात्रियों एवं उनके सहयात्री से टिकट के पैसे न लिए जाएं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरुष यात्रियों से महिला यात्रियों के प्रति सम्मान, सद्भाव एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी महिला यात्री के साथ अभद्रता या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बस चालकों एवं परिचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि यदि कोई पुरुष यात्री महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो तत्काल डायल-112 पर सूचना देकर उसे पुलिस के सुपुर्द किया जाए।संयुक्त निरीक्षण के दौरान चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने, ओवरस्पीड में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन का संचालन न करने तथा अत्यंत सावधानी से बस चलाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, डिजिटल वर्किंग को बढ़ावा देने पर दिया गया विशेष जोर-*

*गोण्डा।* पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा पुलिस कार्यालय गोण्डा पहुंचकर कार्यालय परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाचक कार्यालय, अकाउंटेंट शाखा, सीसीटीएनएस, प्रधान लिपिक, जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 शाखा सहित अन्य कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यों की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डिजिटल वर्किंग को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्यों को डिजिटल माध्यम से संपादित करने, ऑनलाइन पोर्टल/सॉफ्टवेयर पर सूचनाओं को समय से अपडेट करने तथा डिजिटल अभिलेखों को अद्यावधिक रखने’’ पर विशेष बल दिया गया। जनसुनवाई एवं आई0जी0आर0एस0 से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बनाए रखने तथा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण

03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व घटना मे प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाईकिलें बरामद-


थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास घेराबंदी कर चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों-01. सुनील चौहान, 02़. अशोक चौहान, 03. हरिराम वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण तथा घटनाओं में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 11/12 अगस्त 2026 की रात्रि ग्राम हीरापुर कमियार, थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा दो अलग-अलग घरों में छत के रास्ते प्रवेश कर अलमारी एवं बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चाँदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। प्रकरण में थाना कोतवाली कर्नलगंज पर दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे। पुलिस द्वारा घटनाओं के अनावरण हेतु लगातार पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। दिनांक 26.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास से तीन अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों राकेश उर्फ मुलायम एवं मयंकर यादव के साथ मिलकर दिनांक 11/12.08.2026 की रात्रि ग्राम हीरापुर कमियार में दो घरों में चोरी की घटना कारित की थी। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी करने के बाद वे दोनों मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हुए थे। बरामद जेवरात उन्हीं दोनों घटनाओं से सम्बन्धित हैं। अभियुक्तगण चोरी किए गए जेवरात को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी में प्राप्त शेष जेवरात एवं रुपये उनके अन्य दोनों साथियों के पास हैं। प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।