पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज का किया गया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
![]()
*गोण्डा।* आज पुलिस अधीक्षक गोण्डा अभिषेक द्वारा थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा क्राइम रजिस्टर, भूमि विवाद, भवन, बीट सूचना सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय एवं बीट कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से संपादित करने तथा यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना परिसर एवं भवन की साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा CCTV कैमरों की कार्यशीलता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं अभियोगों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, महिला एवं बाल अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा अपराध नियंत्रण हेतु वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत प्रभावी गश्त एवं सतर्कता बनाए रखने तथा बीट आरक्षियों द्वारा नियमित भ्रमण, जनसंवाद एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का संकलन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं एवं कल्याण संबंधी समस्याओं के प्राथमिकता से निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना एवं अपराधियों में कानून का भय कायम रखने हेतु निर्देश।![]()
![]()
![]()
![]()


*मोतीगंज के तिवारी पुरवा में निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में नहाने गया था मासूम जिगर, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गोंडा।जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही 22 वर्षीय बेटे पर सोते समय चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनकटवा निवासी 22 वर्षीय तनवीर अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसके पिता नसरुल्ला ने चाकू और पत्थर से उस पर हमला कर दिया।चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत ले गए।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक तनवीर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। इस संबंध में खोड़ारे पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
Aug 29 2026, 16:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k