कोलकाता में तारापीठ के होटल में लगी भीषण आग, 6 की झुलसकर मौत
#fireintarapithhotelinbirbhum6guestdeathsinwest_bengal
सावन के सोमवार के दिन बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद बंगाल से भी हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। सोमवार सुबह तारापीठ के एक होटल में लगी भीषण आग में छह लोगों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय होटल में आग लगी, वहां पर रुके गेस्ट सो रहे थे। कई का दम घुटने लगा।
![]()
पहली मंजिल पर लगी आग तेजी से फैली
आग सुबह करीब 5 बजे तारापीठ के मंदिर वाले इलाके में स्थित चार मंजिला होटल की पहली मंजिल पर लगी। घटना ‘बिदिशिनी’ होटल में हुई, जो एक तालाब के पास और तारापीठ पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, उससे पहले तक आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे परिसर में घना धुआं भर गया और मेहमान अंदर ही फंस गए। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायलों को बचाया गया और इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।
![]()
दर्शन से पहले ही जलकर मौत
कहा जा रहा है कि बिंदिशिनी होटल तारापीठ मंदिर के पास है। यहां पर दर्शन करने वाले श्रद्धालु ही ज्यादातर इस होटल में रुकते हैं। जिन लोगों की आग में जलकर मौत हुई है, वे भी मंदिर में दर्शन करने आए थे। वे रात को यहां पहुंचे थे और आराम के लिए होटल में रुके थे। उन्हें सोमवार को मंदिर में दर्शन करने जाना था, लेकिन उससे पहले ही उनकी जलकर मौत हो गई।
![]()
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
होटल के अधिकारियों का दावा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। कोलकाता की रहने वाली एक महिला आग से बचकर बाहर निकलने में सफल रही। उसने होटल के अंदर मची अफरा-तफरी को याद करते हुए बताया कि अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया। सांस लेना मुश्किल हो गया और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना भी काफी कठिन था। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में कुछ श्रद्धालु भी थे, जो प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा करने के लिए तारापीठ आए थे।























नई दिल्ली। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा पांचवें भारत सम्मान अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम में देश के जाने माने उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया!
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार एवं मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत ने अपनी कलाकृतियों के जरिए भारत के राष्ट्रनायकों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया है। शिल्पकार परिवार से आने वाले कुमावत पिछले कई वर्षों से धातु, पत्थर और कांस्य के माध्यम से देश के महान नेताओं की भव्य प्रतिमाएं और स्मारक तैयार कर रहे हैं। उनकी कलाकृतियां देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भारत की विरासत और मूल्यों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
1 hour and 41 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k