स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान
#gifttogenzpmmodiaitrainingonline_coaching
![]()
![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति और नई पीढ़ी की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है, जब देश के हर बेटे और बेटी को आगे बढ़ने का बराबर मौका मिले। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा, एआई, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और खेलों में अवसर बढ़ाने पर जोर दिया है।
![]()
फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान
पीएम मोदी ने कहा, युवाओं को संसाधनों की कमी न होने देने और उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में कोचिंग क्लासेज की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच हर परिवार को लगता है कि अगर बच्चे को कोचिंग नहीं भेजा गया तो उसका भला नहीं हो सकता। इसी सोच को बदलने के लिए हमने छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है।
![]()
एक साल में एक करोड़ लोगों को एआई ट्रेनिंग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को एआई स्किल देने, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क खड़ा करने और 5 से 15 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभा खोजने के लिए गांव-गांव व स्कूल-स्कूल टैलेंट हंट चलाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं को संसाधनों की कमी न होने देने और उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है।
![]()
हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे-पीएम मोदी
स्टार्टअप इंडिया के चलते देश में लगातार नए स्टार्टअप खड़े हो रहे हैं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आप सपने लेकर आगे आइए, हम संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे। सस्ते डेटा ने युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है और उन्हें नई ताकत दी है। इसी दिशा में स्किल इंडिया को आगे बढ़ाया गया है और खेलो इंडिया का भी विस्तार किया गया है। इन पहलों ने युवाओं के लिए सीखने, कौशल विकसित करने और अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने के नए रास्ते खोले हैं।






















नई दिल्ली। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में बुद्धांजलि रिसर्च फाउंडेशन द्वारा पांचवें भारत सम्मान अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया इस भव्य कार्यक्रम में देश के जाने माने उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को भारत सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया!

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार एवं मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत ने अपनी कलाकृतियों के जरिए भारत के राष्ट्रनायकों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया है। शिल्पकार परिवार से आने वाले कुमावत पिछले कई वर्षों से धातु, पत्थर और कांस्य के माध्यम से देश के महान नेताओं की भव्य प्रतिमाएं और स्मारक तैयार कर रहे हैं। उनकी कलाकृतियां देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भारत की विरासत और मूल्यों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।


#pmmodionpartitionhorrorsremembranceday
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.5k