25 सितंबर को गूंजेगा एक सुर में 'वंदे मातरम्', विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
**भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक ने
जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों के साथ किया संवाद
*गोंडा।* विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित,भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन मे स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। अतिथि परिचय एवं स्वागत संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला ने किया। बैठक में उपस्थित हुए सभी गणमान्य जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने संवाद के क्रम उपस्थित जनों से आह्वान करते हुए कहा कि इस वर्ष अपना राष्ट्र राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न आयोजन कर रहा है जिसके क्रम में आगामी 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देश भर के विद्यालयों में एक साथ 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन कराया जायेगा । इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। रविवार को समिति के प्रदेश निरीक्षक श्रीराम सिंह ने जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की ।उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर शिक्षक और छात्र-छात्राएं एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे।भारतीय संस्कृति एवं परंपरा देश के हर घर तक पहुंचे इसलिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत यह आयोजन जनपद मे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक एकता का गौरवपूर्ण प्रतीक बना। इस अवसर पर संभाग संभाग निरीक्षक द्वय गोपाल राम मिश्र, अवरीश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह खुराना, डॉ वंदना सारस्वत, प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण शुक्ला, प्रधानाचार्य रवि शुक्ला, सुरेश पाण्डेय, विनोद अवस्थी, मेवाराम तिवारी, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, डॉ शेर बहादुर सिंह, सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k