25 सितंबर को गूंजेगा एक सुर में 'वंदे मातरम्', विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
**भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक ने
जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों के साथ किया संवाद
*गोंडा।* विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित,भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन मे स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। अतिथि परिचय एवं स्वागत संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला ने किया। बैठक में उपस्थित हुए सभी गणमान्य जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने संवाद के क्रम उपस्थित जनों से आह्वान करते हुए कहा कि इस वर्ष अपना राष्ट्र राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न आयोजन कर रहा है जिसके क्रम में आगामी 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देश भर के विद्यालयों में एक साथ 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन कराया जायेगा । इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। रविवार को समिति के प्रदेश निरीक्षक श्रीराम सिंह ने जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की ।उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर शिक्षक और छात्र-छात्राएं एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे।भारतीय संस्कृति एवं परंपरा देश के हर घर तक पहुंचे इसलिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत यह आयोजन जनपद मे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक एकता का गौरवपूर्ण प्रतीक बना। इस अवसर पर संभाग संभाग निरीक्षक द्वय गोपाल राम मिश्र, अवरीश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह खुराना, डॉ वंदना सारस्वत, प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण शुक्ला, प्रधानाचार्य रवि शुक्ला, सुरेश पाण्डेय, विनोद अवस्थी, मेवाराम तिवारी, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, डॉ शेर बहादुर सिंह, सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।![]()

**भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक ने

गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-298/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000/- रू0 के इनामिया गैंगस्टर मुमताज पुत्र लिल्लाही नि0 ग्राम महदेईया थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को शुक्लागंज बाजार के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया।
गोण्डा। आज दिनांक 08.08.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा ’’रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त 301 पुलिस चौकीदारों को साइकिल वितरित की गयी। पुलिस चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस विभाग के स्थानीय सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपने-अपने ग्राम एवं क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाने तथा अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने पुलिस चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमणशील एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकीदारों को प्रदान की गई साइकिलों का उद्देश्य उनके ’’कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना’’ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। साइकिल मिलने से चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में आसानी से भ्रमण कर सकेंगे तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेंगे। महोदय द्वारा बताया गया कि जनसहयोग प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने में पुलिस चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस विभाग द्वारा चौकीदारों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने तथा उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k