/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz 25 सितंबर को गूंजेगा एक सुर में 'वंदे मातरम्', विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी Gonda
25 सितंबर को गूंजेगा एक सुर में 'वंदे मातरम्', विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
**भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक ने
जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों-प्रधानाचार्यों के साथ  किया संवाद
*गोंडा।* विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित,भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के निर्देशन मे स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीय नगर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। अतिथि परिचय एवं स्वागत संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला ने किया। बैठक में उपस्थित हुए सभी गणमान्य जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह ने संवाद के क्रम उपस्थित जनों से आह्वान करते हुए कहा कि इस वर्ष  अपना राष्ट्र राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न आयोजन कर रहा है जिसके क्रम में आगामी 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देश भर के विद्यालयों में एक साथ 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन कराया जायेगा । इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। रविवार को समिति के प्रदेश निरीक्षक श्रीराम सिंह ने जिले के 65 विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की ।उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर शिक्षक और छात्र-छात्राएं एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे।भारतीय संस्कृति एवं परंपरा देश के हर घर तक पहुंचे इसलिए संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत यह आयोजन जनपद मे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक एकता का गौरवपूर्ण प्रतीक बना। इस अवसर पर संभाग संभाग निरीक्षक द्वय गोपाल राम मिश्र, अवरीश कुमार, सुरेश कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबंधक  राजेंद्र सिंह खुराना, डॉ वंदना सारस्वत, प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण शुक्ला, प्रधानाचार्य रवि शुक्ला, सुरेश पाण्डेय, विनोद अवस्थी, मेवाराम तिवारी, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, डॉ शेर बहादुर सिंह, सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
गोण्डा में CEIR पोर्टल की मदद से 7 गुम मोबाइल बरामद, वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना वजीरगंज पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1,01,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द कर दिए।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं CEIR पोर्टल के नोडल अधिकारी अजीत कुमार रजक तथा क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज द्वारा गठित पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जानकारी जुटाकर विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया।

बरामद मोबाइल में POCO C95, Samsung, Samsung A3 Care, Samsung Galaxy, Infinix, Narzo और Oppo शामिल हैं। इनमें कुछ मोबाइल गोण्डा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के लोगों के हैं, जबकि एक मोबाइल सीतापुर निवासी महिला का भी बताया गया है।

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में ASI कृष्ण कुमार शर्मा और मुख्य आरक्षी उत्तम शर्मा, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा शामिल रहे।
विकासखण्ड हलधरमऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारम्भ


*विधायक कटरा बाजार  की उपस्थिति में निकाली गई तिरंगा यात्रा, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग*


*शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधरोपण*


*गोण्डा 09 अगस्त,2026*।विकासखण्ड हलधरमऊ में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारम्भ विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर विकासखण्ड मुख्यालय हलधरमऊ से चौरीचौराहा तक भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विकासखण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैली में देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। रैली के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री बावन सिंह जी द्वारा शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

इसके उपरांत माननीय विधायक जी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत क्षेत्रवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं गौरव की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।
परिवार परामर्श केन्द्र में 01 जोड़ा एक साथ रहने को हुए राजी
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक गोंडा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में परामर्शदाताओं द्वारा बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 01 जोड़े को समझा बुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-

प्र0नि0  अनीता यादव,  गंगाधर शुक्ल, शशि कुमार भारती, यशोदा नन्दन त्रिपाठी,  राजमंगल मौर्य, मु0आ0 सुभाष सिंह चौहान, म0आ0 अर्चना मौर्य आदि उपस्थित रही।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त थानों में की गयी जनसुनवाई

जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

गोण्डा। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक द्वारा थाना धानेपुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय द्वारा थाना तरबगंज एवं थाना नवाबगंज में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर प्रत्येक प्रकरण का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में तथा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोटर पम्प बरामद

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 309/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- गोलू उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र हरिवंश सिंह, निवासी ग्राम सेहरिया, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रामनारायण बगिया में छिपाकर रखी चोरी की मोटर पम्प को बरामद किया गया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 03.08.2026 की रात्रि थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेहरिया निवासी देवराज सिंह के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कमरे में रखा मोटर पम्प सेट चोरी कर लिया गया। प्रातः वादी के पिता द्वारा खेत पर जाने पर घटना की जानकारी हुई। वादी द्वारा गोलू उर्फ अभिषेक सिंह निवासी सेहरिया एवं सत्या उर्फ महन्थू सिंह निवासी तुर्काडीहा पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 08.08.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- गोलू उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र हरिवंश सिंह, निवासी ग्राम सेहरिया, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रामनारायण बगिया में छिपाकर रखी चोरी की मोटर पम्प को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
25,000/- का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-298/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000/- रू0 के इनामिया गैंगस्टर मुमताज पुत्र लिल्लाही नि0 ग्राम महदेईया थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को शुक्लागंज बाजार के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 19.09.2025 को तत्कालीन प्र0नि0 धानेपुर को क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्तगण 1. रईश अहमद पुत्र मोअज्जम अली निवासी महदेईया बनंगवा थाना उतरौला जनपद बलरामपुर हालपता खलीया शुक्लागंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा, 2. हनीफ पुत्र गोली निवासी बंजारनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर स्थायीपता महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, 3. शाद आलम उर्फ सद्दू पुत्र हसमत अली निवासी अहरौली थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर, 4.मुमताज पुत्र लिल्लाही निवासी महदेईया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर, 5. मुन्ना खां पुत्र मुस्तफा खां निवासी सलेमगढ पठानी टोला, तरयां थाना तरयांसुजान जनपद कुशीनगर 6. हजरत पुत्र अमीरूद्दीन निवासी मुकुन्दपुर कुम्हरी टोला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर द्वारा संगठित गिरोह संचालित किया जा रहा है। उक्त गिरोह समाज में भय बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु गौ-तस्करी व चोरी जैसे अपराध कारित करते है। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त मुमताज पुत्र लिल्लाही निवासी ग्राम महदेईया थाना कोतवाली उतरौला ,जनपद बलरामपुर गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अभियुक्त मुमताज की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें दिनांक 08.08.2026 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा 25,000/- रू0 के इनामिया शातिर गैंगस्टर मुमताज पुत्र लिल्लाही निवासी ग्राम महदेईया थाना कोतवाली उतरौला ,जनपद बलरामपुर को शुक्लागंज बाजार के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर में की गयी जनसुनवाई

जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

गोण्डा। आजथाना समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर प्रत्येक प्रकरण का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 01 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया, ताकि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा की पहलः ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु 301 पुलिस चौकीदारों को वितरित की गई साइकिलें
गोण्डा। आज दिनांक 08.08.2026 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा ’’रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त 301 पुलिस चौकीदारों को साइकिल वितरित की गयी। पुलिस चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस विभाग के स्थानीय सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपने-अपने ग्राम एवं क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाने तथा अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने पुलिस चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमणशील एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकीदारों को प्रदान की गई साइकिलों का उद्देश्य उनके ’’कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना’’ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। साइकिल मिलने से चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में आसानी से भ्रमण कर सकेंगे तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेंगे। महोदय द्वारा बताया गया कि जनसहयोग प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने में पुलिस चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस विभाग द्वारा चौकीदारों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने तथा उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

*इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक दवाच्यॉ, प्रतिसार निरीक्षक श्री अजय प्रताप  सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुलिस चौकीदार उपस्थित रहे।*
डायल-112 की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पीआरवी टीम, गहरे पानी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान
गोण्डा। जनपद गोण्डा में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गहरे पानी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। आज दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 8ः00 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब रहा है, जिसके तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित पीआरवी को घटना की सूचना देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सूचना मिलते ही थाना धानेपुर क्षेत्र में संचालित ’’पीआरवी संख्या-5643’’ पर नियुक्त कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव एवं होमगार्ड चालक राकेश तिवारी द्वारा बिना किसी विलम्ब के तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर अत्यंत कम समय में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि ’’खिलावन कोरी पुत्र श्री राम तीरथ निवासी बढ़ई पुरवा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा’’ गहरे पानी में डूब रहे है। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी कर्मियों द्वारा ’’असाधारण तत्परता, साहस एवं सूझबूझ’’ का परिचय देते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना आवश्यक सावधानी बरतते हुए डूब रहे व्यक्ति को गहरे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया और ’’खिलावन कोरी को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।’’ समय रहते पुलिस टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के कारण एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस कर्मियों द्वारा व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसकी स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों एवं मौके पर मौजूद आमजन द्वारा पुलिस टीम की तत्परता एवं साहस की सराहना की गई। डायल-112 की सूचना प्राप्त होने के बाद पीआरवी कर्मियों द्वारा बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचना तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करना पुलिस की ’’त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली’’ एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ’’कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव’’ एवं ’’होमगार्ड चालक राकेश तिवारी’’ द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। *’’गोण्डा पुलिस की अपील’’* गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वर्तमान में बरसात के मौसम को देखते हुए ’’नदी, नाले, तालाब, पोखर एवं अन्य गहरे जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।’’ जलभराव एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों को ऐसे स्थानों पर अकेले न जाने दें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल ’’डायल-112’’ पर सूचना दें। पुलिस एवं पीआरवी टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।