/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png StreetBuzz रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब Kishan Jaiswal
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
रिपोटर किशन जायसवाल
बलिया। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा शुक्रवार को उनके पैतृक गांव खनवर से शिवरामपुर घाट के लिए निकली तो पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। करीब 30 किलोमीटर की अंतिम यात्रा में हजारों लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ नजर आई और जगह-जगह पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अंतिम यात्रा के दौरान कई जगहों पर महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक सकीं और भावुक होकर रो पड़ीं। लोगों की आंखों में नमी और चेहरों पर गम साफ दिखाई दिया। उमाशंकर सिंह की अंतिम झलक पाने के लिए गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

शिवरामपुर घाट पर भी हजारों की भीड़ मौजूद रही। नम आंखों और भारी मन के साथ लोगों ने अपने लोकप्रिय विधायक को अंतिम प्रणाम किया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उमाशंकर सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही देता रहा कि उमाशंकर सिंह ने केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि आम लोगों के दिलों में भी अपनी गहरी जगह बनाई थी। उनके निधन से रसड़ा की राजनीति और सामाजिक जीवन में एक बड़ा शून्य पैदा हुआ है।

अब उनके इकलौते बेटे यूकेश सिंह के सामने पिता की राजनीतिक विरासत और जनता से बने रिश्तों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। आने वाला समय बताएगा कि वह इस विरासत को किस तरह आगे ले जाते हैं।
उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा के लिए निकला पार्थिव शरीर, शिवरामपुर घाट पर होगा अंतिम संस्कार


बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं बसपा नेता स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को खनवर स्थित आवास से अंतिम यात्रा के लिए बलिया रवाना हो गया। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ रही है। समर्थक, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और आमजन नम आंखों से अपने विधायक को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर पहुंच रहे हैं।

उमाशंकर सिंह के निधन से रसड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम यात्रा मार्ग पर पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर लोग पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

खनवर से शिवरामपुर घाट तक तय हुआ रूट

प्रशासन ने अंतिम यात्रा को लेकर विस्तृत रूट चार्ट जारी किया है। पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा खनवर स्थित आवास से शुरू होकर चौगढ़ा, चिलकहर, पेफना, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन मालगोदाम रोड, हनुमान मंदिर, शनिचर मंदिर और महावीर घाट होते हुए शिवरामपुर घाट पहुंचेगी।

शिवरामपुर घाट पर स्वर्गीय उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाअंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख मार्गों पर भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही लोगों से अंतिम यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ता जनसैलाब उनके प्रति लोगों के स्नेह और विश्वास की तस्वीर पेश कर रहा है। रसड़ा से लेकर बलिया तक हर ओर शोक का माहौल है। आज शिवरामपुर घाट पर हजारों नम आंखों के बीच क्षेत्र अपने लोकप्रिय विधायक को अंतिम विदाई देगा।

स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बिल्थरा रोड के सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि , उनके विचारों और संघर्षों को किया याद
बिल्थरा रोड (बलिया)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को बिल्थरा रोड स्थित डाक बंगले में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बासंपरी ने की। उन्होंने स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाजवाद की विचारधारा, सामाजिक न्याय, किसानों, मजदूरों तथा गरीबों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि स्व. मिश्र के बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही समाज में समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना संभव है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र ने राजनीति को हमेशा जनसेवा का माध्यम माना। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और संघर्ष की मिसाल कायम की। उनके विचार आज भी नई पीढ़ी को समाज के अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।श्रद्धांजलि सभा में मास्टर इरशाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय अंचल, पूर्व प्रमुख चंद्रमणि गुड्डू, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू, बब्बन यादव, जनार्दन यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, मायापति पांडेय, फैसल भाई सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर एवं स्व. जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए किया गया।
बेल्थरा रोड को मिली बड़ी सौगात, सोनाडीह फीडर के विभक्तीकरण के बाद नए विद्युत फीडर का होगा शुभारंभ
बेल्थरा रोड (बलिया)। बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत उपकेंद्र बेल्थरा रोड से संचालित सोनाडीह फीडर के विभक्तीकरण के बाद तैयार किए गए नए विद्युत फीडर का शुभारंभ 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, बेल्थरा रोड (अवायां) परिसर में आयोजित होगा। नए फीडर के शुरू होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार फीडर विभक्तीकरण से ओवरलोड की समस्या कम होगी, फाल्ट की घटनाओं में कमी आएगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर और बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि लंबे समय से बेहतर बिजली व्यवस्था की मांग की जा रही थी। नए फीडर के चालू होने से सोनाडीह फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को विशेष रूप से राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सोशल मीडिया के माध्यम से बिल्थरा रोड विधायक हंसू राम ने भी जानकारी साझा किया

कार्यक्रम विवरण:

नाश्ता करने गए व्यक्ति की बाइक उड़ा ले गया शातिर, CCTV फुटेज के सहारे आरोपी की तलाश
बिल्थरा रोड (बलिया)। नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र स्थित भगवान दास कोठी के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। वार्ड नंबर 10 निवासी मो. शमीम की बाइक उस समय चोरी हो गई, जब वह कुछ देर के लिए नाश्ता करने गए थे। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मो. शमीम अपनी बाइक UP58P5040 भगवान दास कोठी के पास खड़ी कर नाश्ता करने चले गए। कुछ ही देर बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस उसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी करने और सीसीटीवी नेटवर्क को और मजबूत बनाने की मांग की है।
पूर्वांचल को मिले हाईस्पीड रेल की सौगात! गोरखपुर–दिल्ली वंदे भारत और अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की उठी बुलंद मांग

बिल्थरा रोड (बलिया)। पूर्व सभासद सुनील कुमार 'टिंकू' ने बिल्थरा रोड सहित पूर्वांचल के लाखों रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग को आवाज देते हुए गोरखपुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने और गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) का बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजेंगे, वहीं वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन के बिल्थरा रोड आगमन पर उन्हें भी मांग पत्र सौंपेंगे।

मीडिया से बातचीत में सुनील कुमार 'टिंकू' ने कहा कि बिल्थरा रोड और आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को आज भी दिल्ली जाने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल रही है। वर्तमान में लिच्छवी एक्सप्रेस ही प्रमुख विकल्प है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को वाराणसी जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इससे यात्रियों का समय, पैसा और मेहनत तीनों अधिक खर्च होते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है, लेकिन गोरखपुर–बिल्थरा रोड–दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर अब तक इस आधुनिक ट्रेन का संचालन नहीं होना क्षेत्र के लोगों के लिए निराशाजनक है। यदि इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाती है तो व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्व सभासद ने कहा कि बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख राजस्व देने वाले स्टेशनों में गिना जाता है, इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) का ठहराव कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल हजारों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि बिल्थरा रोड की जनता लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की मांग कर रही है। अब समय आ गया है कि रेलवे प्रशासन इस क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन और गोरखपुर - अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव पर सकारात्मक निर्णय ले ताकि लोगों को सुविधा मिले

विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक हंसू राम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बलिया/बेल्थरा रोड। विधानसभा क्षेत्र बेल्थरा रोड में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़, सुचारु एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से विधायक हंसू राम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN), उपखंड अधिकारी (SDO) तथा अवर अभियंता (JE) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक हंसू राम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोनाडीह एवं छितौना क्षेत्र की बाधित विद्युत आपूर्ति को हर हाल में शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने माल्दह क्षेत्र में चल रहे विद्युत कार्यों को आगामी दो दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग तथा लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बेल्थरा रोड, नगरा सहित विभिन्न ग्राम सभाओं में आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जले एवं खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा।
विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक हंसू राम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बलिया/बेल्थरा रोड। विधानसभा क्षेत्र बेल्थरा रोड में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़, सुचारु एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से विधायक हंसू राम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN), उपखंड अधिकारी (SDO) तथा अवर अभियंता (JE) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विधायक हंसू राम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोनाडीह एवं छितौना क्षेत्र की बाधित विद्युत आपूर्ति को हर हाल में शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने माल्दह क्षेत्र में चल रहे विद्युत कार्यों को आगामी दो दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।बैठक के दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग तथा लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बेल्थरा रोड, नगरा सहित विभिन्न ग्राम सभाओं में आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जले एवं खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा।
बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के विकास को मिली रफ्तार, बिल्थरा रोड प्लेटफार्म नंबर-2 का हो रहा आधुनिकीकरण; जनसमस्याओं पर भी रेलवे गंभीर
बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों ने अब गति पकड़ ली है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों से यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

स्टेशन सलाहकार समिति, बेल्थरा रोड के सदस्य मनीष सोनी ने बताया कि उन्होंने 15 जुलाई 2026 को रेलवे अधिकारियों के समक्ष बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन एवं आसपास की जनसमस्याओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी थीं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की गई थी।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन चौराहे से जीएमएएम इंटर कॉलेज होते हुए कुंडैल ढाला तक जाने वाला संपर्क मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आम नागरिकों, छात्रों एवं राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग भी रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखी गई।

इसके अलावा डीएवी इंटर कॉलेज के समीप अंडरपास निर्माण की मांग भी उठाई गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। स्टेशन परिसर से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास, यात्री सुविधाओं में विस्तार तथा स्टेशन के समग्र विकास को लेकर भी अधिकारियों को विस्तार से अवगत कराया गया था

मनीष सोनी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर-2 के पुनर्निर्माण, उसके विस्तार तथा यात्रियों को धूप और बारिश से राहत देने के लिए टीन शेड लगाए जाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई थी। उन्होंने बताया कि अब प्लेटफार्म नंबर-2 का आधुनिकीकरण शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

रेलवे अधिकारियों ने सभी मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए उन पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्लेटफार्म विकास सहित स्टेशन से संबंधित विभिन्न योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बेहतर रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हो सके।

20 घंटे से ठप 400 केवीए ट्रांसफार्मर, भीषण उमस में बिजली संकट से जनजीवन बेहाल
बिल्थरा रोड। नगर के बीचों-बीच स्थित जायसवाल मेडिकल स्टोर के पास लगा 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार शाम करीब 7 बजे से खराब होने के बाद रविवार तक चालू नहीं हो सका। 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे बिजली संकट को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं लगातार बिजली नहीं रहने से दुकानदारों और व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ, जिससे आर्थिक नुकसान की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय पर वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे और उमस में गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) रामविलाश खरवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफॉर्म जल गया।

मोहल्ले के पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली संकट के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ रही हैं और लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय विभाग से तत्काल विधुत आपूर्ति बहाल करने के लिए मांग की...