पूर्वांचल को मिले हाईस्पीड रेल की सौगात! गोरखपुर–दिल्ली वंदे भारत और अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की उठी बुलंद मांग
बिल्थरा रोड (बलिया)। पूर्व सभासद सुनील कुमार 'टिंकू' ने बिल्थरा रोड सहित पूर्वांचल के लाखों रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग को आवाज देते हुए
गोरखपुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने और गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) का बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजेंगे, वहीं वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन के बिल्थरा रोड आगमन पर उन्हें भी मांग पत्र सौंपेंगे।
मीडिया से बातचीत में सुनील कुमार 'टिंकू' ने कहा कि बिल्थरा रोड और आसपास के क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को आज भी दिल्ली जाने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा नहीं मिल रही है। वर्तमान में लिच्छवी एक्सप्रेस ही प्रमुख विकल्प है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को वाराणसी जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इससे यात्रियों का समय, पैसा और मेहनत तीनों अधिक खर्च होते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है, लेकिन गोरखपुर–बिल्थरा रोड–दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर अब तक इस आधुनिक ट्रेन का संचालन नहीं होना क्षेत्र के लोगों के लिए निराशाजनक है। यदि इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाती है तो व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पूर्व सभासद ने कहा कि बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख राजस्व देने वाले स्टेशनों में गिना जाता है, इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) का ठहराव कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल हजारों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि बिल्थरा रोड की जनता लंबे समय से बेहतर रेल सुविधाओं की मांग कर रही है। अब समय आ गया है कि रेलवे प्रशासन इस क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन और गोरखपुर - अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव पर सकारात्मक निर्णय ले ताकि लोगों को सुविधा मिले

गोरखपुर से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने और गोरखपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) का बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजेंगे, वहीं वाराणसी मंडल के डीआरएम आशीष जैन के बिल्थरा रोड आगमन पर उन्हें भी मांग पत्र सौंपेंगे।

20 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे बिजली संकट को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। घरों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं लगातार बिजली नहीं रहने से दुकानदारों और व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ, जिससे आर्थिक नुकसान की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए अपेक्षित गति से कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय पर वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे और उमस में गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) रामविलाश खरवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफॉर्म जल गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तिरनई खिजिरपुर में कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों की बाइक की चाबी निकाल ली है तथा उनसे 4500 रुपये छीन लिए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डायल-112 और उभांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की।
शाखा प्रबंधक सुनील यादव ने बताया कि Muthoot Fincorp के माध्यम से ग्राहकों को गोल्ड लोन सहित विभिन्न प्रकार की वित्तीय एवं ऋण संबंधी सेवाएं सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को त्वरित एवं भरोसेमंद सेवाएं प्रदान करना है।
वहीं रीजनल मैनेजर दहिया ने कहा कि Muthoot Fincorp विशेष रूप से सूक्ष्म एवं लघु व्यापारियों को प्राथमिकता देते हुए कम समय में आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर ऋण सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग देना है।
समारोह में जायसवाल समाज के महामंत्री सुनील कुमार टिंकू और प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में समाज के लोगों ने रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे बिल्थरा रोड और जायसवाल समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।
अपने संबोधन में प्रशांत कुमार मंटू जायसवाल ने कहा कि रोहित जायसवाल की सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश की प्रतिष्ठित संस्था में स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महामंत्री सुनील कुमार टिंकू ने कहा कि समाज को अपने ऐसे होनहार युवाओं पर गर्व है और आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
सम्मान समारोह के दौरान रोहित जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने नगर में प्रथम आगमन पर जायसवाल समाज द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय जयसवाल राजेश जायसवाल प्रशांत कुमार मंटू ,मधु लाला,दिलीप जायसवाल भारत जायसवाल,मुन्ना सतनारायण, राजेश, सभासद अमित,जितेंद्र बटम, प्रदीप, अनमोल सहित जायसवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने रोहित जायसवाल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी सेवाओं से समाज, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।संवाददाता: किशन जायसवाल, बलिया
Jul 31 2026, 14:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
722.9k