जंतर-मंतर पर भारी बवाल, सीजेपी के संसद मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, बरसाई लाठियां
#cockroachjantapartychalosansad_march
शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों का आज प्रस्तावित संसद मार्च है। कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के पहले पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों
सीजेपी के संसद मार्च को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ा है। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। जंतर-मंतर से बाहर निकलने पर दिल्ली पुलिस रोक रही है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
सीजेपी ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली- दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीजेपी द्वारा आयोजित इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है और न ही दी गई है। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत बिना अनुमति पांच या अधिक लोगों के जुलूस या प्रदर्शन पर पाबंदी है। पुलिस उपायुक्त ने जनता को सलाह दी है कि किसी भी प्रकार के अनधिकृत प्रदर्शन से दूर रहें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों को को डिटेन कर रही पुलिस
जंतर मंतर पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। वॉटर कैनन,आंसू गैस के गोले से लैस गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। चारों तरफ भारी घेराबंदी की गई है। वहीं, पुलिस नेताओं को डिटेन कर रही है। कालकाजी इलाके की निगम पार्षद आशु ठाकुर को पुलिस डिटेन कर अज्ञात जगह ले गई है।




नई दिल्ली। नवभारत द्वारा नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम में भारत के एकमात्र रत्न और जीवाश्म संग्रहालय गार्गोटी संग्रहालय के संस्थापक अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडे का सम्मान किया गया। पुणे सम्मान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के हाथों प्रदान किया गया। यह संग्रहालय महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर में स्थित भारत का पहला और एकमात्र रत्न, खनिज और जीवाश्म संग्रहालय है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा निजी खनिज संग्रहालय माना जाता है। इसका उद्घाटन वर्ष अप्रैल, 2001 में अक्षय तृतीया के दिन हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के हाथों किया गया था। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे (केसी पांडे) ने की थी, जिन्होंने 40 वर्षों से अधिक समय तक इन दुर्लभ नमूनों को एकत्र किया। यहाँ दुनिया भर से और विशेष रूप से महाराष्ट्र के दक्कन के पठार से लाए गए प्राकृतिक खनिजों, क्रिस्टलों, रत्नों और जीवाश्मों का एक विशाल संग्रह है।यह संग्रहालय अपने शानदार ज़ियोलाइट्स के लिए प्रसिद्ध है, जो अलौकिक रंग और नाजुक संरचना वाले सिलिकेट खनिज होते है। यह संग्रहालय नासिक रेलवे स्टेशन से 17 किलोमीटर, मुंबई से 180 किलोमीटर और पुणे से 190 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 में मध्यप्रदेश ने पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।
नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित FAITH कॉन्क्लेव-2026 में मध्यप्रदेश ने पर्यटन और निवेश की अपार संभावनाओं का प्रभावी प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “मध्यप्रदेश: द हार्ट ऑफ इन्क्रेडिबल इंडिया” विषय पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया।
Jul 20 2026, 10:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k