/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz शिक्षकों के SIR कार्य से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित :  बाबूभाई भवानजी Maharashtra
शिक्षकों के SIR कार्य से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित :  बाबूभाई भवानजी
मुंबई। एक तरफ नई शिक्षा प्रणाली आने के बाद से जहां शिक्षकों पर अध्ययन अध्यापन का बोझ बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ राज्यभर में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाए जाने से विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित हो रहा है। जिसके कारण मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त किया जाए तथा उनकी जगह अन्य सरकारी विभागों, बेरोजगार शिक्षित युवाओं, कॉलेज के छात्रों को नियुक्त किया जाए, तथा उन सभी को अतिरिक्त मानधन दिया जाना चाहिए। भवानजी ने बताया कि घाटकोपर की एक बीमार शिक्षिका द्वारा चुनावी कार्य के अत्यधिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रयास हाल ही में किया गया। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। भवानजी के अनुसार देश में नई शिक्षा प्रणाली लागू होने के बाद से शिक्षकों पर अध्ययन अध्यापन का बोझ बढ़ता जा रहा है। दूसरी खास बात यह है कि ज्ञान का दीपक जलाने वाला शिक्षक समाज हमेशा ही चुनावी ड्यूटी, जनगणना और अन्य सरकारी कार्य को बड़े ही मेहनत और लगन के साथ करता रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षकों को आज भी बीएलओ की ड्यूटी करनी पड़ रही है। ऐसे में स्कूली छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए SIR अभियान महत्वपूर्ण है और इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में सरकारी और एडेड स्कूल/ कॉलेज के शिक्षकों पर पहले से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई समय पर पूरी कराने की बड़ी जिम्मेदारी है, ऐसे में उन पर चुनावी कार्य का अतिरिक्त बोझ डालने से न केवल उनकी मानसिक और शारीरिक परेशानियां बढ़ रही है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। भवानजी ने सुझाव दिया कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं, कॉलेज के छात्रों, NGO और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को एसआईआर अभियान में अवसर दिया जाए, जिससे कि  शिक्षकों को पढ़ाई छोड़ बगैर कोई अतिरिक्त दबाव न डाला जाए, विद्यार्थियों  के सर्वांगीण विकास के साथ ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड बंद हो।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम पर अध्ययन रिपोर्ट का विमोचन
मुंबई,। देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय सुलभ रूप से उपलब्ध हो, न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में कमी आए तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता सहजता से प्राप्त हो, इस उद्देश्य से 'दर्द से हमदर्द तक (DSHT)' तथा 'सुप्रा लीगल फाउंडेशन' के संयुक्त तत्वावधान में 'जस्टिस फॉरवर्ड 2026  स्ट्रेंथनिंग लीगल एड, एम्पॉवरिंग फ्यूचर एडवोकेट्स' विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधिक सहायता व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ नवोदित अधिवक्ताओं में समाजोन्मुख दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर 'असेसमेंट स्टडी ऑफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम' शीर्षक महत्वपूर्ण अध्ययन रिपोर्ट का विमोचन किया गया। इस रिपोर्ट में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की वर्तमान स्थिति, न्यायालयों में लंबित मामलों के कारणों, विधिक सहायता व्यवस्था के समक्ष विद्यमान चुनौतियों तथा उसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक उपायों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल अधिवक्ता प्रवीण फलदेसाई, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अधिवक्ता अनिल सिंह तथा 'दर्द से हमदर्द तक (DSHT)' के संस्थापक अधिवक्ता प्रकाश सालसिंगीकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधि क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा नवोदित अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "'दर्द से हमदर्द तक' संस्था निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने का अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। न्याय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने में ऐसे प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान है। आज यहां उपस्थित युवा विधि विद्यार्थियों एवं नवोदित अधिवक्ताओं को देशबंधु सीआर दास जैसे महान विधिवेत्ता एवं स्वतंत्रता सेनानी के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, गतिशील एवं आमजन के लिए सुलभ बनाने हेतु संचालित विभिन्न पहलों की सराहना की। 'दर्द से हमदर्द तक (DSHT)' संस्था पिछले कई वर्षों से समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तथा विभिन्न कारणों से वर्षों से कारागारों में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। संस्था पात्र अधिवक्ताओं के माध्यम से बंदियों को विधिक प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयाकार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए शासन, न्यायपालिका, विधि विशेषज्ञों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा युवा अधिवक्ताओं के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता भी व्यक्त की गई।
साकीनाका में निकाली गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
मुंबई। श्री जगन्नाथ मंदिर, साकीनाका अंतर्गत श्री जगन्नाथ सेवा मंडल द्वारा लगातार 34 वर्ष साकीनाका में सत्य नगर विभाग में श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। हर वर्ष करीब 1 लाख श्रद्धालु मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण से दर्शन के लिए आते हैं। श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आरंभ श्री जगन्नाथ मंदिर से होकर श्री गुंडीचा ( मौसीमां)  मंदिर जाकर समाप्त हुई। श्री जगन्नाथ रथयात्रा में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, विधायक दिलीप लांडे, नगरसेवक आमिर नसीम खान, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश मांदळे, विनोद मुनि, सुरेंद्र सिंह, रणजीत मुनि, प्रमोद मुनि, उत्तम साहू, सुनील नायक, राधेश्याम पाणिग्रही, राम साहू, नीलांचल साहू उपस्थित थे। साकीनाका पुलिस द्वारा कड़ी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
लगातार बिजली बाधित होने से सायन के लोगों में भारी आक्रोश
मुंबई। सायन कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 173 में पिछले लगभग दो महीनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली जाने और लंबे समय तक आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण स्थानीय नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं आराम तथा कामकाजी लोगों की दैनिक दिनचर्या पर पड़ रहा है। क्षेत्र के नागरिक लगातार BEST के फॉल्ट कंट्रोल विभाग में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। कई बार शिकायत क्रमांक प्राप्त करने में भी लंबा समय लग जाता है। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें बार-बार अनिक डिपो जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की सलाह दी जाती है। इस संबंध में दिनांक 10 मई 2026 को BEST के विभागीय अभियंता सुधीर शाह एवं पाटिल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मा.नगरसेवक रामदास कांबले, युवा भीम सेना समिति के संस्थापक विनय जैसवार, कैलाश मौर्य तथा श्री अवध नारायण जैसवार सहित अन्य नागरिकों ने क्षेत्र की बिजली समस्या पर लगभग एक घंटे तक विस्तार से चर्चा की थी।
बैठक के दौरान सुधीर शाह एवं  पाटिल ने आश्वासन दिया था कि इस समस्या का स्थायी समाधान दो दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। हालांकि, आश्वासन दिए जाने के काफी समय बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है और क्षेत्र के नागरिक आज भी बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस स्थिति से स्थानीय नागरिकों में BEST प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक सुधार कार्य नहीं किए गए, तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसी किसी भी अप्रिय घटना के लिए संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों ने BEST प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की बिजली समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मुंबई प्रेस क्लब चुनाव प्रक्रिया पर बॉम्बे हाई कोर्ट की निगरानी, 24 जुलाई को चुनाव

मुंबई। मुंबई प्रेस क्लब की चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र कोर्ट ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति अरिफ डॉक्टर ने अधिवक्ता मिखाइल बेहल को न्यायालय का स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी निगरानी में ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। साथ ही न्यायालय ने निर्धारित चुनाव को एक सप्ताह के लिए स्थगित करते हुए 24 जुलाई 2026 को आयोजित करने का निर्देश दिया है। प्रेस क्लब के सदस्य अनिल के. सिंह, मधु नैनन और ओ. पी. तिवारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर क्लब के प्रबंधन पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की।सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अरिफ डॉक्टर ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि चुनाव प्रक्रिया में क्लब द्वारा की गई कार्रवाई पूरी तरह अवैध थी। साथ ही, रिटर्निंग ऑफिसर कीर्ति पराडे के आचरण को पक्षपातपूर्ण बताते हुए उस पर भी गंभीर टिप्पणी की।याचिकाकर्ताओं का आरोप था कि उनके नामांकन पत्र केवल हस्ताक्षर में मामूली अंतर का हवाला देकर खारिज कर दिए गए। जबकि रिटर्निंग ऑफिसर कीर्ति पराडे के पति शशांक पराडे, जो वर्तमान प्रबंध समिति के सदस्य होने के साथ-साथ कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी हैं, हितों के स्पष्ट टकराव के बावजूद कीर्ति पराडे चुनाव प्रक्रिया से अलग नहीं हुईं। इसके विपरीत, उन्होंने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ओ. पी. तिवारी का नामांकन निरस्त कर शशांक पराडे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
हाई कोर्ट के इस निर्णय से मुंबई प्रेस क्लब की चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है तथा पत्रकारिता संस्थानों की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।अब मुंबई प्रेस क्लब का चुनाव 24 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा (AGM) भी उसी दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
महाराष्ट्र का 'स्किल फर्स्ट' पैटर्न प्रशिक्षण, औद्योगिक साझेदारी और वैश्विक अवसरों का समन्वय
मुंबई।  विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की ओर से आज एल्फिन्स्टन टेक्निकल हाईस्कूल, फोर्ट स्थित सेंट्रल हॉल में विशेषन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्य में कौशल विकास को और अधिक सशक्त बनाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण उपक्रमों का शुभारंभ किया गया।
विश्व बैंक के सहयोग से दक्ष परियोजना के अंतर्गत निदेशक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण पहल का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। प्रथम चरण में 240 प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, CNC मशीनिंग, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, प्लंबर, सर्वेयर, वेल्डर तथा एरोनॉटिकल स्ट्रक्चर एंड इक्विपमेंट फिटर सहित विभिन्न पाठ्यक्रम शामिल हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा लार्सन एंड टुब्रो जैसी उद्योग संस्थाओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग के लिए पहल की है। उद्योगोन्मुख कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SEEID तथा 2 COMS Consulting Private Limited, Border Plus Technology Private Limited एवं Quess International Services Private Limited के बीच समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों के माध्यम से भाषा प्रशिक्षण, प्रस्थान-पूर्व प्रशिक्षण, दस्तावेजों की पूर्ति, नियोक्ताओं के साथ समन्वय, डिजिटल ट्रैकिंग तथा प्लेसमेंट के बाद सहायता जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को देश एवं विदेश में रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु आवश्यक सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध होगी। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में आवश्यक कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सह्याद्री रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नाशिक को 4,000 अभ्यर्थियों के पूर्व कौशल ज्ञान प्रमाणीकरण (Recognition of Prior Learning-RPL) तथा 300 अभ्यर्थियों के लिए अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण संचालित करने हेतु आशय पत्र (LoI) प्रदान किया गया। इस पहल से हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, ऑटोमोबाइल, निर्माण, स्वास्थ्य सेवा तथा पर्यटन क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर WorldSkills Shanghai 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित महाराष्ट्र के पाँच राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने घोषणा की कि यदि ये प्रतिभागी WorldSkills Shanghai 2026 प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हैं तो उन्हें 5 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 3 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 2 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मुंबई-1 के Internet of Things (IoT) पाठ्यक्रम के 11 प्रशिक्षणार्थियों, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार प्राप्त हुआ, का भी सम्मान किया गया। ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल प्रशिक्षण केंद्र योजना के अंतर्गत दो प्रशिक्षण संस्थाओं को आशय पत्र (LoI) प्रदान किए गए। साथ ही CSR पहल के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं को इंडोर जिम, खेल सामग्री तथा वाटर कूलर उपलब्ध कराने के लिए स्नेहधारा चैरिटी काउंसिल का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यालय स्तर से ही कौशल शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। भविष्य में कौशल का महत्व और अधिक बढ़ने वाला है। इसलिए राज्य के कोने-कोने में रहने वाले प्रत्येक युवक-युवती, विशेष रूप से आदिवासी एवं दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं तक आधुनिक कौशल प्रशिक्षण पहुँचाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव (कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार) श्रीमती मनीषा वर्मा, कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता आयुक्त अमित सैनी, व्यवसाय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संचालनालय के निदेशक सतीश सूर्यवंशी, महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट फॉर स्किल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विभिन्न उद्योग संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
चुनौतियों को स्वीकार कर लल्लन तिवारी ने सफलता के शिखर पर लहराया परचम

(शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार)

एक अच्छे व्यक्ति की पहचान उसके कर्म, विचारों और दूसरों के प्रति व्यवहार से होती है। उनकी मुख्य विशेषताओं में सच्चाई और ईमानदारी, दूसरों के सुख-दुख समझने की क्षमता (सहानुभूति), छोटों-बड़ों का सम्मान, बिना स्वार्थ के दूसरों की मदद करना, और अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना शामिल हैं। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है, जिन्होंने अपने कृतित्व से साबित कर दिया कि संघर्षों से डरने की बजाय उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। लल्लन तिवारी आज जिस मुकाम पर हैं, वह एक दिन की सफलता नहीं है। उसके पीछे एक लंबे संघर्ष की गाथा जुड़ी हुई है। परिस्थितियां और चुनौतियां कितनी भी कठिन रही हों, तिवारी जी ने कभी हार नहीं मानी। उन्हें मालूम था कि रात कितनी भी बड़ी हो, परंतु वह दिन के उजालों को नहीं रोक सकती। आज शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक,सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका विशेष सम्मान है। भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर समेत अनेक मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार उनका महत्वपूर्ण योगदान है। पैतृक गांव महुअर कला,चंदौली स्थित राहुल नॉलेज सिटी परिसर में स्थापित हो रही पिता श्री रामअधार तिवारी जी की भव्य प्रतिमा का काम तेजी से चल रहा है। लल्लन तिवारी का साफ मानना है कि माता-पिता के अंतःकरण से प्राप्त आशीर्वाद के बिना कोई भी व्यक्ति ना तो विकास कर सकता है और ना ही सुखपूर्वक  रह सकता है। आप राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित किसी भी कॉलेज या स्कूल के कार्यालय में जाएं तो आपको वहां श्री तिवारी जी के माता-पिता की भव्य तस्वीर दिखाई देगी। तिवारी जी किसी भी नए काम का शुभारंभ अपने माता-पिता की तस्वीर को श्रद्धा पूर्वक नमन करने के बाद ही करते हैं। उत्तर भारतीय समाज के बीच लल्लन तिवारी एक ऐसा सम्मानजनक नाम है, जिन्हें अपने बीच पाकर हर कोई धन्य हो जाता है।
लल्लन  तिवारी में सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने पास आने वाले हर व्यक्ति को धंधा/ बिजनेस के लिए प्रेरित करते हैं। यही नहीं उसे आगे बढ़ाने की दिशा में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। आज आपको बहुत सारे ऐसे बिजनेसमैन मिलेंगे, जो साफ तौर पर स्वीकार करते हैं कि तिवारी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से उनकी जीवन शैली बदल गई। तिवारी जी को चाहने वाले लोगों में सिर्फ उत्तर भारतीय ही नहीं अपितु मराठी,गुजराती मारवाड़ी समुदाय के लोग भी शामिल हैं। 20 जुलाई को लल्लन तिवारी का 77 वां जन्मदिन है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मीरा रोड में जोरदार तैयारी की गई है। राजनीति और समाज से जुड़े हुए तमाम लोगों को उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।
करणी सेना के महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता बने एड. जितेंद्र शुक्ला
मुंबई। हिंदुस्तान के सबसे बड़े हिंदू संगठन करणी सेना ने तेजतर्रार युवा अधिवक्ता एडवोकेट जितेंद्र रमाशंकर शुक्ला को महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। करणी सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष देवीचंद सिंह बारवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि एड. शुक्ल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और निर्भीकता के साथ हमेशा राष्ट्रीय विचारधारा का साथ देने की भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी में परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे एड. जितेंद्र शुक्ला उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ पूरे निर्भीकता के साथ अपनी बात रखते हैं। उन्हें करणी सेना का महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने स्वागत किया है।
ईडन हाईस्कूल एंड कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया वनोत्सव
मुंबई । चांदिवली, सफेद पुल स्थित ईडन हाईस्कूल एंड कॉलेज में वनोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, जैव विविधता, जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर सुंदर मॉडल, पोस्टर एवं जागरूकता प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियां प्रदर्शित कीं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि नायर, संध्या नायर, राहुल नायर एवं जगदीश कुंभार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वनोत्सव के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।
समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम ने कुष्ठ आश्रम में 101 महिलाओं को वितरित कीं साड़ियां
खुर्जा। सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रख्यात समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार मासूम ने खुर्जा के मोहल्ला तेलिया घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में आयोजित विशेष सेवा कार्यक्रम में सहभागिता कर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमार मासूम ने कुष्ठ आश्रम में निवास कर रही 101 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं। वस्त्र प्राप्त कर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भावुक होकर उनका आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर सैकड़ों असहाय, गरीब एवं निराश्रित पुरुषों को शॉल भेंट किए, जिससे समाज में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश प्रसारित हुआ।
वस्त्र वितरण के उपरांत मुकेश कुमार मासूम ने आश्रम में रह रहे मरीजों एवं उनके परिवारों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आश्रमवासियों के उपचार, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए वे समय-समय पर चिकित्सीय एवं आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि "समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची मानव सेवा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आदर्शों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, मूल्यों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 'अंत्योदय' के संकल्प को साकार करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रसेवा है। इसी भावना के साथ वे निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से "नर सेवा ही नारायण सेवा" के संकल्प को चरितार्थ करने का प्रयास कर रहे हैं। मुकेश कुमार मासूम की इस मानवीय पहल की आश्रम प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों तथा उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। लोगों ने इसे केवल वस्त्र वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार मासूम भारतीय जनता पार्टी से खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। क्षेत्र में उनके निरंतर जनसंपर्क, सामाजिक सेवा कार्यों एवं जनहित के प्रति समर्पण को व्यापक जनसमर्थन और स्नेह प्राप्त हो रहा है।