कटकमसांडी में मोटरसाइकिल लूटकांड का 6 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग, 5 जुलाई। हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना का महज छह घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दूसरी बाइक तथा एक चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण में कटकमसांडी थाना की विशेष छापामारी टीम गठित की गई। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई पल्सर आरएस-200 मोटरसाइकिल, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त सिल्वर-ब्लैक रंग की अपाचे मोटरसाइकिल तथा एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटकमसांडी थाना क्षेत्र के अविनाश कुमार (20 वर्ष) तथा चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र निवासी आलोक कुमार गुप्ता (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
पुलिस ने इस संबंध में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 107/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी रखा है। छापामारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी अनूप प्रकाश ने किया, जबकि टीम में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

हजारीबाग, 5 जुलाई। हजारीबाग पुलिस ने कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल लूट की घटना का महज छह घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दूसरी बाइक तथा एक चाकू भी बरामद किया है। 
Hazaribagh जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर हजारीबाग पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी यातायात, तीन पुलिस पदाधिकारियों एवं 10 गृहरक्षकों की टीम गठित की गई।
शहर के बॉटम बाजार रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मुनि श्री 108 प्रमाण सागर सभागार का उद्घाटन रविवार को चंद्र प्रकाश जैन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह पूज्य मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनिश्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की जय, आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज की जय,मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज की जय तथा मुनिश्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज की जय के जयघोष लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। उद्घाटन के समय जैन समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी ही उपस्थित थे। उद्घाटन के उपरांत दिगंबर जैन पंचायत, हजारीबाग के अध्यक्ष नागेंद्र जैन, महामंत्री संजय अजमेरा सहित समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चंद्र प्रकाश जैन,उनकी धर्मपत्नी लता जैन,दामाद प्रणीत जैन तथा परिवार के अन्य सदस्यों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित मुनि श्री 108 प्रमाण सागर सभागार का निर्माण आधुनिक सुविधाओं एवं आकर्षक स्वरूप के साथ किया गया है। इस सभागार में एक साथ लगभग 800 से 1000 लोगों के बैठने की क्षमता है। भवन निर्माण कार्य की देखरेख प्रणीत जैन के निर्देशन में संपन्न हुई। उद्घाटन के अवसर पर चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि इस पावन अवसर पर उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त होना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और प्रसन्नता की बात है। मुझे विश्वास है कि यह सभागार धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जैन समाज का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उद्घाटन समारोह के पश्चात पूज्य मुनिश्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनिश्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से धर्म, संस्कार, सदाचार एवं मानव जीवन के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी। प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में भगवान शिव की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।
हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में विधायक निधि से हाई मास्ट लाइट एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

हज़ारीबाग की बेटी श्वेता भारती ने रंगमंच और अभिनय जगत में बढ़ाया जिले का मानहज़ारीबाग जिले के पदमा प्रखंड की रहने वाली श्वेता भारती आज झारखंड की उभरती हुई रंगकर्मी, अभिनेत्री एवं थिएटर ट्रेनर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग से प्राप्त की तथा अनेक नेशनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वे थिएटर ट्रेनर के रूप में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुकी हैं।
हजारीबाग यूथ विंग की प्रेरणा और प्रोत्साहन से शनिवार को शहर की दो जागरूक नारी शक्तियों प्रतीक्षा करण एवं प्रिया करण ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों के इस प्रेरणादायी कदम ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय कार्य है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शनिवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने विशेष रूप से हजारीबाग-धनबाद रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग-522) पर दारू प्रखंड स्थित अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र, पेटो को जनहित में चौबीसों घंटे और सातों दिन संचालित करने की मांग की। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार को बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र सीधे नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है, जहाँ अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी आपातकालीन स्थिति में यदि इस केंद्र पर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी व जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं और 24 घंटे इसे जनहित में संचालित किया जाय तो घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने बरही अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों की कमी पर नाराजगी जताई और कहा कि अस्पताल में टूटा हुआ स्ट्रेचर रखना बेहद संवेदनहीनता है, जिसे तुरंत बदला जाना चाहिए। उन्होंने जिले के अन्य सुदूरवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों की स्थिति में भी व्यापक और त्वरित सुधार का आग्रह किया।
हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में झारखंड कांग्रेस के SIR प्रभारी राहुल बल ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Jul 05 2026, 20:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.8k