सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम में हाई मास्ट लाइट व सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में विधायक निधि से हाई मास्ट लाइट एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
![]()
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का समुचित विकास क्षेत्र के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। हाई मास्ट लाइट की स्थापना से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को रात्रिकालीन आवागमन और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और विकास कार्यों के समन्वय से ही एक समृद्ध एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कालेश्वर रजक, रामावतार शर्मा, बिरजू कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि व अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, धर्म महतो, जगदीश महतो, राजू प्रसाद, अभय सिंह, दिनेश प्रसाद, विश्वर पंडित, महेश प्रसाद, प्रमेश्वर यादव, संजय मेहता, सुखदेव प्रजापति, बाबूलाल महतो, श्री बालेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश, देवकुमार,उमेश प्रसाद, नरेश यादव, भीम यादव, किशुन महतो, नुनुलाल भुइयाँ एवं देवनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में विधायक निधि से हाई मास्ट लाइट एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।


हज़ारीबाग की बेटी श्वेता भारती ने रंगमंच और अभिनय जगत में बढ़ाया जिले का मानहज़ारीबाग जिले के पदमा प्रखंड की रहने वाली श्वेता भारती आज झारखंड की उभरती हुई रंगकर्मी, अभिनेत्री एवं थिएटर ट्रेनर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग से प्राप्त की तथा अनेक नेशनल यूथ फेस्टिवल में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वे थिएटर ट्रेनर के रूप में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुकी हैं।
हजारीबाग यूथ विंग की प्रेरणा और प्रोत्साहन से शनिवार को शहर की दो जागरूक नारी शक्तियों प्रतीक्षा करण एवं प्रिया करण ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों के इस प्रेरणादायी कदम ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय कार्य है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शनिवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से मुलाकात कर ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने विशेष रूप से हजारीबाग-धनबाद रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग-522) पर दारू प्रखंड स्थित अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केंद्र, पेटो को जनहित में चौबीसों घंटे और सातों दिन संचालित करने की मांग की। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार को बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र सीधे नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है, जहाँ अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी आपातकालीन स्थिति में यदि इस केंद्र पर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी व जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं और 24 घंटे इसे जनहित में संचालित किया जाय तो घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने बरही अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों की कमी पर नाराजगी जताई और कहा कि अस्पताल में टूटा हुआ स्ट्रेचर रखना बेहद संवेदनहीनता है, जिसे तुरंत बदला जाना चाहिए। उन्होंने जिले के अन्य सुदूरवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों की स्थिति में भी व्यापक और त्वरित सुधार का आग्रह किया।
हजारीबाग सदर विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। बैठक में झारखंड कांग्रेस के SIR प्रभारी राहुल बल ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
शुक्रवार को कृष्ण वल्लभ महिला महाविद्यालय परिसर में स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक सह पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास में रह रही 200 से अधिक आदिवासी छात्राओं के लिए स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग किया। ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रावास में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्राओं को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है और कई बार छात्राओं को अपनी पढ़ाई छोड़कर बाहर से पानी लाना पड़ता है। इससे उनकी शिक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहे हैं। विक्की कुमार धान ने बताया कि छात्रावास परिसर स्थित चापाकल से कई बार लाल रंग का दूषित पानी निकलने की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से छात्राओं के हित में तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि आदिवासी छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा की अनदेखी उचित नहीं है। ज्ञापन के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था की तकनीकी जांच, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता, आवश्यकता पड़ने पर नए बोरवेल, जलमीनार अथवा पाइपलाइन निर्माण, पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच तथा समयबद्ध कार्ययोजना के तहत स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव ने ज्ञापन प्राप्त होते ही आदिवासी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बाउंड्री वॉल सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या की विस्तृत जांच कर आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि छात्रावास में पेयजल संकट लंबे समय से बना हुआ है। छात्राओं का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान में लगातार हो रही देरी का असर उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। ऐसे में अब जिला प्रशासन की पहल के बाद छात्राओं को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
हज़ारीबा: हूल दिवस के शुभ अवसर पर हज़ारीबाग एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्री कैलाश राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Jul 05 2026, 20:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k