/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1749217186528598.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1749217186528598.png StreetBuzz SEBI ग्रेड-A अधिकारी बने रोहित जायसवाल का बिल्थरा रोड में भव्य स्वागत, जायसवाल समाज ने किया सम्मानित Kishan Jaiswal
SEBI ग्रेड-A अधिकारी बने रोहित जायसवाल का बिल्थरा रोड में भव्य स्वागत, जायसवाल समाज ने किया सम्मानित
बिल्थरा रोड (बलिया)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) में ग्रेड-A अधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद नगर में प्रथम आगमन पर बिल्थरा रोड के वार्ड नंबर-12, अजीमाबाद गली निवासी एवं श्री कन्हैया लाल जायसवाल के सुपुत्र रोहित जायसवाल का जायसवाल समाज, बिल्थरा रोड द्वारा भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समारोह में जायसवाल समाज के महामंत्री सुनील कुमार टिंकू और प्रशांत कुमार मंटू के नेतृत्व में समाज के लोगों ने रोहित जायसवाल को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे बिल्थरा रोड और जायसवाल समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। अपने संबोधन में प्रशांत कुमार मंटू जायसवाल ने कहा कि रोहित जायसवाल की सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर देश की प्रतिष्ठित संस्था में स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। महामंत्री सुनील कुमार टिंकू ने कहा कि समाज को अपने ऐसे होनहार युवाओं पर गर्व है और आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान रोहित जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने नगर में प्रथम आगमन पर जायसवाल समाज द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय जयसवाल राजेश जायसवाल प्रशांत कुमार मंटू ,मधु लाला,दिलीप जायसवाल भारत जायसवाल,मुन्ना सतनारायण, राजेश, सभासद अमित,जितेंद्र बटम, प्रदीप, अनमोल सहित जायसवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने रोहित जायसवाल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपनी सेवाओं से समाज, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।संवाददाता: किशन जायसवाल, बलिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवेंद्र पीजी कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन

बेल्थरा रोड (बलिया), 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को देवेंद्र पीजी कॉलेज, बेल्थरा रोड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संदेश के साथ हुआ। प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवन पद्धति है जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
महाविद्यालय परिवार ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग तनावमुक्त और निरोग रहने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है
योग दिवस के अवसर पर पूरे महाविद्यालय परिसर में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। प्रतिभागियों ने एक स्वर में योग को अपनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।
संवाददाता: किशन जायसवाल, बलिया
ओम प्रकाश राजभर के दावे से सियासी पारा हाई, सपा में टूट की अटकलें तेज,

बलिया। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को उस समय नई चर्चा शुरू हो गई जब सुभासपा प्रमुख एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा कर दिया। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के भीतर असंतोष चरम पर है और जल्द ही पार्टी को बड़ी राजनीतिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

राजभर ने संकेतों में कहा कि सपा के कुछ सांसद पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि एक प्रभावशाली नेता के नेतृत्व में असंतुष्ट सांसदों का समूह सक्रिय है और समय आने पर बड़ा फैसला ले सकता है। राजभर ने हाल ही में सपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां एक वर्ग विशेष की उपेक्षा की गई, जिससे पार्टी के अंदर नाराजगी और बढ़ी है।

उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व को सोशल मीडिया की राजनीति से बाहर निकलकर अपने सांसदों और नेताओं की नाराजगी दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। राजभर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सपा के अंदरूनी हालात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों से पहले ऐसे बयान प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर सकते हैं।

संवाददाता: किशन जायसवाल, बलिया

30 घंटे से अंधेरे में बिल्थरा रोड, जनता बेहाल; व्यापार मंडल ने जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग पर साधा निशाना


बिल्थरा रोड। भीषण गर्मी के बीच बिल्थरा रोड क्षेत्र में 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनता का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । नगर में लगातार बिजली न आने से लोगों को पेयजल, व्यापार, शिक्षा और दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री एवं पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू ने नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि वर्षों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

सुनील कुमार टिंकू ने कहा कि बिल्थरा रोड में 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) का अभाव क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। पर्याप्त क्षमता का सब स्टेशन न होने के कारण आए दिन थोड़ी सी बारिश और तेज हवाएं से बिजली संकट उत्पन्न होता है और छोटी तकनीकी खराबी भी लंबे बिजली कटौती का कारण बन जाती है।

उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma से तत्काल मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र में शीघ्र 132/33 केवी सब स्टेशन की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लाखों उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली समस्याओं से राहत मिल सके।।

उन्होंने कहा नगर पंचायत के व्यापारियों का सवाल सीधा है— आखिर कब तक बिल्थरा रोड के लोग बिजली संकट और अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतते रहेंगे? और अपना कारोबार को ठप करेंगे
सामाजिक न्याय पी.डी.ए विधानसभा कमेटी के बेल्थरा रोड नगर संयोजक बने गौरव सर्राफ

बेल्थरा रोड, - सामाजिक न्याय पी.डी.ए विधानसभा कमेटी ने बेल्थरा रोड नगर इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पत्रकार गौरव सर्राफ को नगर संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह घोषणा जिला संयोजक सुनील सर्राफ ने मंगलवार को जिले के सभी नगर और ब्लॉक संयोजकों की सूची जारी करने के दौरान की। जिला संयोजक सुनील सर्राफ ने कहा कि गौरव सर्राफ की सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़, पत्रकार के रूप में बेबाक लेखनी और जनता के बीच साफ सुथरी छवि को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पी.डी.ए यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए ऐसे ही जुझारू और कर्मठ साथियों की जरूरत है। सुनील सर्राफ ने भरोसा जताया कि गौरव सर्राफ के नेतृत्व में बेल्थरा रोड में पी.डी.ए का जनाधार तेजी से बढ़ेगा।

गौरव सर्राफ लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनसमस्याओं को निर्भीकता से उठाने और शासन प्रशासन तक आम जनता की आवाज पहुंचाने के लिए क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। इसके साथ ही वे स्वर्णकार समाज बेल्थरा रोड के संगठन मंत्री के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। सामाजिक समरसता और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता की हमेशा सराहना होती रही है। नियुक्ति के बाद गौरव सर्राफ ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष और जिला कमेटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "पत्रकारिता हो या समाज सेवा, मेरा एक ही मकसद रहा है कि जनता की आवाज बनूं। अब संगठन के माध्यम से पी.डी.ए की विचारधारा को घर घर पहुंचाना और 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव जी को पुनः प्रदेश की बागडोर सौंपनी है, यही मेरा संकल्प है।"

उन्होंने आगे कहा कि बेल्थरा रोड नगर के हर वार्ड में सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा। शिक्षा चौपाल, रोजगार संवाद, आरक्षण बचाओ आंदोलन और महंगाई के खिलाफ जनजागरण को धार दी जाएगी। जनता की समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाने के लिए संगठन हर मोर्चे पर संघर्ष करेगा।
सत्यम वर्मा बने सह संयोजक, स्वर्णकार समाज ने दी बधाई 
वही संगठन ने युवा नेता सत्यम वर्मा को नगर इकाई का सह संयोजक नियुक्त किया है।

गौरव सर्राफ की नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज के तेज तर्रार अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा 'बंटी' ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गौरव सर्राफ जैसे ईमानदार, कर्मठ और संघर्षशील युवा के हाथों में कमान आने से समाज और संगठन दोनों को नई दिशा मिलेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही नगर कार्यकारिणी का गठन कर बेल्थरा रोड में जनसंपर्क, सदस्यता अभियान और आंदोलनात्मक गतिविधियों को युद्धस्तर पर चलाया जाएगा।
बलिया में 9 जून से गूंजेगी प्रदीप मिश्रा सीहोर के शिव महापुराण कथा, बांसडीह फुलवरिया में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

बलिया। जनपद के बांसडीह क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव में 9 जून से 15 जून तक प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन बलखंडीनाथ महादेव मंदिर परिसर के पास किया जा रहा है, जहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रदीप मिश्रा के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर लगभग 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आसपास के जिलों समेत कई  राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल, पेयजल, बैठने और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रशासन भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर भी कथा को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। शिवभक्तों का कहना है कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने का अवसर पूर्वांचल के लिए बड़ी आध्यात्मिक सौगात है।
बलिया रेलवे स्टेशन और बांसडीह रोड स्टेशन से कथा स्थल तक पहुंचने के लिए स्थानीय साधन उपलब्ध रहेंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वयंसेवकों द्वारा मार्गदर्शन की भी व्यवस्था किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन बलिया प्रशासन अभी से तैयारी के लिए खाका तैयार कर रही है साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया विधायक के देख रेख में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सूत्र...
बलिया में 9 जून से गूंजेगी प्रदीप मिश्रा सीहोर के शिव महापुराण कथा, बांसडीह फुलवरिया में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

बलिया। जनपद के बांसडीह क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव में 9 जून से 15 जून तक प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन बलखंडीनाथ महादेव मंदिर परिसर के पास किया जा रहा है, जहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रदीप मिश्रा के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर लगभग 1 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आसपास के जिलों समेत कई  राज्यों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल, पेयजल, बैठने और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रशासन भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर भी कथा को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। शिवभक्तों का कहना है कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने का अवसर पूर्वांचल के लिए बड़ी आध्यात्मिक सौगात है।
बलिया रेलवे स्टेशन और बांसडीह रोड स्टेशन से कथा स्थल तक पहुंचने के लिए स्थानीय साधन उपलब्ध रहेंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वयंसेवकों द्वारा मार्गदर्शन की भी व्यवस्था किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन बलिया प्रशासन अभी से तैयारी के लिए खाका तैयार कर रही है साथ ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया विधायक के देख रेख में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सूत्र...
जायसवाल धर्मशाला में ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाई गई बाबा साहब की जयंती, समाजवादी पार्टी ने दिया सामाजिक एकता का सशक्त संदेश
नगर बिल्थरा रोड की प्रतिष्ठित जायसवाल धर्मशाला में भीमराव अंबेडकर की जयंती इस वर्ष भव्य, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक रूप में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल श्रद्धा और सम्मान का वातावरण बनाया, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों के प्रति जनजागरण का भी मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशाद बसपारी ने प्रभावशाली तरीके से की, जबकि संचालन सुनील कुमार टिंकू ने बेहद सधे और आकर्षक अंदाज़ में करते हुए पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

समारोह की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को बड़े ही ओजपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समतामूलक और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों में प्रशांत कुमार मंटू, विनोद कुमार पप्पू, रवि किशोर, सभासद दानिश आफताब, भोला भाई, डॉ. असलम, जनार्दन यादव, सज्जन पासवान, पातीराम यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और आम नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी उपस्थिति ने इसे एक जन-आंदोलन जैसा रूप दे दिया।
पूरे आयोजन के दौरान “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंजता रहा और उपस्थित जनसमूह में उत्साह और ऊर्जा साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में भाईचारे व समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल एक जयंती समारोह रहा, बल्कि सामाजिक जागरूकता और एकता का एक सशक्त मंच बनकर उभरा, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
भीम राम अम्बेडकर जयंती पर कलमकारों का सम्मान, बाबा साहेब के विचारों को किया याद

नगर बिल्थरा रोड में बलि बलदेव स्मार्ट बाज़ार में बाबा भीम राम अम्बेडकर जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवी एवं BBD के पमालिक प्रवीण नारायण के द्वारा बाबा साहेब के जन्मजयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर नगर के कलमकारों  को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके महान योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़कर देश को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार दिया, जो आज भी देश की मजबूती का आधार है। जयंती के मौके पर उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा व एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

पत्रकार वार्ता में समाजसेवी प्रवीण नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में बिना भेदभाव के समाजसेवा जारी रहेगा साथ ही अपने समाज के कुल गुरु बाबा गड़ीनाथ जी की खाली पड़ी जमीन पर मंदिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया जाएगा, ताकि समाज का वर्षों पुराना सपना साकार हो सके। संकल्प लेते हुए उन्होंने यह भी बताया कि वर्षों से यह कार्य अधर में पड़ा हुआ था, लेकिन अब समय आ गया है कि सभी लोग मिलकर इस पहल को आगे बढ़ाएं और कुल गुरु के मंदिर निर्माण को पूरा करें।

इस जन्म जयंती के अवसर पर शिव कुमार नेता, लालचंद कुशवाहा, अंचल वर्मा, कृष्ण गोलू मधेशिया, अभिषेक, आशीष, सचिन, शैलेश, सौरभ सहित धाकड़ टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर उठा मुद्दा, रेल प्रशासन को सौंपा गया मांग पत्र

बलिया/बेल्थरा रोड | 1 अप्रैल 2026 को
बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज़ बुलंद हो गई है। स्टेशन रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (SRUCC) के सदस्य मनीष सोनी ने श्री अखिलेश कुमार सिंह (मंडल वाणिज्य निरीक्षक) को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए यात्रियों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। मांग पत्र में बिल्थरा रोड स्टेशन से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का उल्लेख करते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की गई है। समिति ने प्रमुख समस्याएं उठाई जो यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी सबसे पहले तो ट्रैफिक जाम मुसीबत है जो स्टेशन के आसपास अतिक्रमण और अनियंत्रित ई-रिक्शा संचालन के चलते रोज़ाना जाम की स्थिति बन रही है। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा पर नंबरिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है। फुट ओवरब्रिज का भी अधूरा कार्य को पत्र में लिखा गया।प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ने के बावजूद फुट ओवरब्रिज का कार्य अधूरा है, जिससे यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। यह स्थिति हादसों को न्योता दे रही है। और बुनियादी सुविधाओं का अभाव स्टेशन पर पेयजल और स्वच्छता जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। पुरानी पानी टंकी से पानी सप्लाई जो लेकर भी ध्यान अवगत कराया गया समिति ने कई सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव बेल्थरा रोड स्टेशन पर नहीं होने से स्थानीय यात्रियों में नाराज़गी देखी जा रही थी इसको ध्यान में रखकर समिति ने प्रार्थना पत्र से निवेदन किया मनीष सोनी ने पुराने फुट ओवरब्रिज की मरम्मत मौजूदा ओवरब्रिज की स्थिति ठीक नहीं है, जिसे मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने की आवश्यकता है जो ज्ञापन में प्राथमिकता से दर्शाया ज्ञापन देने में समिति के लोग रहे मौजूद:
मनीष सोनी, मनोज गुप्ता (प्यारे जी), देवेन्द्र गुप्ता, आरके मिश्रा, राकेश बर्नवाल, व्यासमुनि चौहान, राम सुरज पांडेय, अमित सिंह, सईद अहमद,
DCI अखिलेश कुमार सिंह, SS राजू, स्टेशन मास्टर भारती (बेल्थरा रोड), दिनेश मौर्या (CHI), पटेल जी, CS धर्मेंद्र गोंड़ आदि मौजूद रहे।