उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य का संदेश — करे योग रहे नि:रोग BEO आर. पी. सिंह ने किया शुभारम्भ
संजीव सिंह बलिया! नगरा, 21 जून 2026 — प्रातः के सुनहरे वातावरण में आज उच्च प्राथमिक विद्यालय, नगरा के मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें नगरवासियों और विद्यालय समुदाय ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य वीरेश कुमार तथा रामप्रवेश वर्मा ने किया। उन्होंने प्रातःकालीन व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को अभ्यास कराते हुए बताया कि इन तकनीकों को अपनी दैनिक जीवनशैली में अपनाने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बना रहता है। खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर. पी. सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग को प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे से 6:00 बजे के मध्य अपने नियमित कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस नियमितता से न केवल बच्चों बल्कि समूचा समाज स्वस्थ रहेगा और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में वीरेंद्र प्रताप यादव, दयाशंकर, बच्चा लाल, निर्मल वर्मा, मनोज सिंह, जनार्दन तिवारी, मीना मिश्रा, परशुराम तिवारी, बालचंद प्रसाद, वीरेंद्र यादव, ओम प्रकाश, हेमंत यादव, सुनील कुमार, राजेश और अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया। समापन पर महबूब आलम के नेतृत्व में पिटी मार्च निकाला गया, जिसके पश्चात सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और कार्यक्रम समापन हुआ। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में विद्यालय स्तर पर नियमित योग शिविर तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे ताकि युवा भी इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनें।
Jun 29 2026, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k