/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मड़िहान में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम Anil Parajapti
मड़िहान में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मड़िहान, मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार कोल (45 वर्ष) पुत्र दशरथ, निवासी विशुनपुर, शुक्रवार दोपहर अपनी गाय चराने के लिए गांव के पास स्थित आम के बगीचे में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। शिवकुमार उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉ. राधेश्याम वर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के दौरान लोगों से खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और खेतों में जाने से बचने की अपील भी की जाती रही है।