रेडियोलॉजिस्ट रचना शर्मा के भतीजे को बधाई देने पहुंचे गणमान्य
मुंबई । महानगर की उत्कृष्ट समाजसेविका एवं रेडियोलॉजिस्ट कुमारी रचना शर्मा के भतिजे के जन्मदिन पर बधाई देने मुंबई व ठाणे जिले से अनेकों गणमान्य उपस्थित हुए। कुमारी रचना शर्मा कुशल रेडियोलॉजिस्ट के साथ साथ समाजसेविका भी हैं जिनके भतिजे आर्य एवं शौर्य का जन्मदिन रविवार 7 जून 2026 को मनाया गया। जहां मुख्य रूप से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,सैन संतोष कुमार शर्मा, श्रीमती रेनु शर्मा,श्रीमती रंजना नंदवंशी,अभिनय शर्मा,रिया पाल, स्नेहा सोनकर, खुश्बू गुप्ता, प्रिया पडवी,विनायक नायक,सुरज निषाद, प्रभाकर प्रजापति,दुर्गा राजभर,आशिष विश्वकर्मा, पवन गौड़, सुरज शर्मा,आनंद शर्मा, लक्ष्मी देवी,शुभ संतोष शर्मा,राजम संतोष शर्मा,विशाल पाल, हर्ष राजभर,विशाल विश्वकर्मा, प्रवीण मिश्र उपस्थित थे वहीं रचना के जिजा भूपेन्द्र कुमार शर्मा एवं बहन श्रीमती गीतिका भूपेन्द्र कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने जन्मदिन पर केक काटकर बच्चे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुंबई । महानगर की उत्कृष्ट समाजसेविका एवं रेडियोलॉजिस्ट कुमारी रचना शर्मा के भतिजे के जन्मदिन पर बधाई देने मुंबई व ठाणे जिले से अनेकों गणमान्य उपस्थित हुए। कुमारी रचना शर्मा कुशल रेडियोलॉजिस्ट के साथ साथ समाजसेविका भी हैं जिनके भतिजे आर्य एवं शौर्य का जन्मदिन रविवार 7 जून 2026 को मनाया गया। जहां मुख्य रूप से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,सैन संतोष कुमार शर्मा, श्रीमती रेनु शर्मा,श्रीमती रंजना नंदवंशी,अभिनय शर्मा,रिया पाल, स्नेहा सोनकर, खुश्बू गुप्ता, प्रिया पडवी,विनायक नायक,सुरज निषाद, प्रभाकर प्रजापति,दुर्गा राजभर,आशिष विश्वकर्मा, पवन गौड़, सुरज शर्मा,आनंद शर्मा, लक्ष्मी देवी,शुभ संतोष शर्मा,राजम संतोष शर्मा,विशाल पाल, हर्ष राजभर,विशाल विश्वकर्मा, प्रवीण मिश्र उपस्थित थे वहीं रचना के जिजा भूपेन्द्र कुमार शर्मा एवं बहन श्रीमती गीतिका भूपेन्द्र कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने जन्मदिन पर केक काटकर बच्चे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुंबई। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार श्रीमती मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और शानदार कृतित्व की बदौलत एक और उल्लेखनीय कीर्तिमान अपने नाम किया है। इसके अंतर्गत मात्र 15 दिनों के भीतर पाँच प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित होकर उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका को एक बार फिर बखूबी सिद्ध किया है। हाल ही में श्रीमती मंजू लोढ़ा को प्रतिष्ठित "बिलियनेयर फॉर पीस अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें *बिलियनेयर फॉर पीस कॉन्क्लेव* में पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ विश्व भर के प्रतिष्ठित नेता, विचारक और परिवर्तनकारी व्यक्तित्व शांति, मानवता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए एकत्रित हुए। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. हुज़ैफा खोराकीवाला के प्रति आभार व्यक्त किया।
भायंदर । डिवाइन हम हिंदी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, खारीगांव के प्रिंसिपल महेश रामचंद्र सिंह के सेवानिवृत होने पर पिछले दिनों कमलाकर पाटिल सभागृह में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 33 वर्ष 5 माह की अखंड सेवा करने वाले महेश सिंह जाने माने शिक्षक और लोकप्रिय प्रिंसिपल रहे। विदाई समारोह की अध्यक्षता आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। प्रमुख अतिथि के रूप में महापौर डिंपल मेहता, रामसागर सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, आमदार ज्ञानेश्वर म्हात्रे,आमदार निरंजन डावखरे , सभापति मदन सिंह, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, अवधेश नारायण सिंह , कौशलेंद्र सिंह प्रकाश सिंह, एडवोकेट राकेश कुमार सिंह ,मनोज सिंह, हेमंत सिंह तथा विशेष आमंत्रित के रूप में किरण चौबे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार देवेंद्र पोरवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। अंत में महेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुंबई। एक पेड़ माँ के नाम' भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक भावनात्मक और पर्यावरण-अनुकूल अभियान है। इसके तहत लोग अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रेम जताने के लिए उनकी स्मृति या मां की याद में एक पेड़ लगाते हैं और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। एम्पल मिशन संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गोरेगांव ईस्ट शमशान भूमि के पास एक ऐसे ही अनूठे कार्यक्रम का भव्य आयोजन डॉ अनील काशी मुरारका द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनील काशी मुरारका द्वारा पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और खूबसूरत बनाने की एक अनोखी पहल की गई। डॉ मुरारका के अनुसार बढ़ रही पर्यावरण चुनौती के बीच हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ग्लोबल वार्मिंग जैसी विकट परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वृक्ष ही हमारे जीवन दाता बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए , इससे मां, मातृभूमि और धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त होगी। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और हर व्यक्ति को इस धर्म का पालन करना चाहिए।
मुंबई। कहा जाता है कि कदम चूम लेती है खुद आकर मंजिल, मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत न हारे। इस शेर को चरितार्थ किया है उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के छोटे से गांव बिरैली से निकलकर मुंबई फिल्म नगरी में गायक एवं संगीतकार सुरेश शुक्ल ने। सुरेश शुक्ल ने अनेक फिल्मों, धारावाहिकों, एल्बमों एवं चैनलों में संगीत और अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। आज मुंबई में उनका नाम संगीत जगत में एक अलग पहचान रखता है। संगीत के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें मुंबई हिंदी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हाथों विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में तथा मुंबई उपनगर जिले के सह-पालक मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की पहल पर “नशामुक्त मुंबई” का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसे मुंबई शहर एवं उपनगरों में बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा। आगामी 25 जून 2026 को इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों होगा। इसी दिन 5 लाख से अधिक मुंबईवासी शहरभर के 5,000 स्थानों पर एकत्रित होकर नशामुक्ति की शपथ लेंगे। इस अभियान की घोषणा महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर की गई थी। विद्यालय, महाविद्यालय, आवासीय परिसर, हाउसिंग सोसायटियाँ तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएँ इस पहल में बड़े पैमाने पर सहभागी होंगी।
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना और पालकमंत्री आशीष शेलार की पहल पर बोरीवली क्षेत्र में लगभग 10 हजार पेड़ों का अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और LiDAR (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) तकनीक के माध्यम से स्मार्ट मूल्यांकन किया जाएगा। इस अभिनव उपक्रम का शुभारंभ 6 जून को बोरीवली पश्चिम स्थित आर/सेंट्रल मनपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस बात की जानकारी बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य पेड़ों की संख्या, स्वास्थ्य, ऊंचाई, घनत्व, पर्यावरणीय योगदान और संरक्षण की आवश्यकता का वैज्ञानिक एवं डिजिटल आधार पर आकलन करना है। AI और LiDAR तकनीक के उपयोग से पेड़ों का सटीक डेटा तैयार किया जाएगा, जिससे शहरी हरित क्षेत्र के संरक्षण और नियोजन में मदद मिलेगी।कार्यक्रम का आयोजन बृहन्मुंबई महानगरपालिका तथा स्माइल काउंसिल के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम 6 जून 2026 को सुबह 9:45 बजे आर/सेंट्रल मनपा कार्यालय, चंदावरकर लेन, बोरीवली (पश्चिम) में आयोजित होगा।
रितेश मिश्रा
मुंबई । जलवायु संरक्षण एवं वैश्विक आवाहन के उद्देश्य से गुरुवार 5 जून 2026 को बिरला नियारा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।बिरला नियारा बांध काम स्थल पर उपस्थित सभी मजदूरों को पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जलवायु को कैसे सुरक्षित रखा जाए विषय पर अवगत कराया।उक्त समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों सहित मजदूरों ने वरली में बैनर सहित फेरी लगाकर आम नागरिकों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।उक्त समारोह में मुख्य रूप से पदाधिकारियों में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हरिश खान के साथ विजय मोरे,अभिषेक एवं टर्नर स्टाफ राजेश कुमार ठाकुर, लाइटन स्टाफ विनीश पीवी,कमल शर्मा,किरण कदम, विठ्ठल धुमक,सोनू तिवारी, फिरोज़ शेख, निशान सिंह,मेहूल कन्क एवं स्वप्निल घन्टे उपस्थित थे।
Jun 08 2026, 19:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k