कटकमसांडी थाना का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
हजारीबाग, 06 जून 2026। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को कटकमसांडी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री ज्ञान रंजन, पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा (पेलावल अंचल), थाना प्रभारी कटकमसांडी पु0अ0नि0 अनुपम प्रकाश कुमार सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। थाना में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया तथा लंबित कांडों, वारंट और कुर्की मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित लंबित मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नशा के विरुद्ध आम लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने का निर्देश देते हुए पुलिस पदाधिकारियों को जनसंपर्क मजबूत करने की सलाह दी।

हजारीबाग, 06 जून 2026। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को कटकमसांडी थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के हजारीबाग नगर अवस्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव को लेकर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गंभीर है। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. के.के. सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की गंभीर लापरवाहियों और व्यवस्थागत कमियों को उजागर करते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा। सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में स्थापित एक पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण मरीजों की जान पर बन आ रही है।
हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिलवार खुर्द पंचायत में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम गुरुवार को खेल उत्साह, युवा ऊर्जा और जोश से सराबोर नजर आया। अवसर था सिलवार क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के भव्य शुभारंभ का, जिसका उद्घाटन पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उद्घाटन के दौरान मैदान में पहुंचते ही मुन्ना सिंह का खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता के निर्माण और स्वस्थ समाज की आधारशिला रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सिलवार खुर्द के युवाओं में खेल के प्रति जो उत्साह, समर्पण और प्रतिभा दिखाई दे रही है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आने वाले समय में यही युवा अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों की मिट्टी में ऐसे अनेक खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता है। जरूरत सिर्फ उचित मार्गदर्शन, आधुनिक खेल सुविधाओं और नियमित प्रोत्साहन की है। हमारी महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में समाज और स्थानीय संस्थाओं के साथ मिलकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वो समय जब दूर नहीं जब ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। वर्तमान समय में खेल युवाओं के लिए रोजगार और करियर का भी सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। खेल व्यक्ति को अनुशासन, धैर्य, संघर्षशीलता और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए आवश्यक गुण हैं। उन्होंने युवाओं से नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में लगाने की अपील की। उन्होंने सिलवार क्रिकेट अकादमी के पदाधिकारियों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया महेंद्र राम प्रजापति, मुखिया प्रतिनिधि उमेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश देव, प्रधानाध्यापक शैलेश यादव सहित सिलवार क्रिकेट अकादमी के अमित यादव, शिवम यादव, सौरभ यादव, शनि यादव, ऋषभ यादव, विनय प्रजापति एवं सुनील पंडित समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन, अभिभावक, खेल प्रेमी और युवा उपस्थित थे।
एचज़ेडबी आरोग्यम कुणाल वूमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर गुरुवार को अस्पताल परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं मंत्रोच्चारण का आयोजन किया गया। इसके बाद अस्पताल परिवार ने एक वर्ष की सफल यात्रा का उत्सव मनाया। पूरे परिसर में उत्साह, उल्लास और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। एक वर्ष पूर्व शुरू हुई इस स्वास्थ्य सेवा संस्था ने कम समय में ही क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। महिलाओं एवं बच्चों के उपचार के क्षेत्र में अस्पताल ने कई जटिल और चुनौतीपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक उपचार कर लोगों का विश्वास अर्जित किया है। बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के कारण अस्पताल लगातार मरीजों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

हजारीबाग। कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवा गांव में गुरुवार को उस समय भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ग्रामीणों के आमंत्रण पर गांव पहुंचे। गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पूर्व में किए गए सहयोग और संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
Jun 08 2026, 18:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k