/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz उपायुक्त हेमन्त सती ने लोक नायक जयप्रकाश केन्द्रीय कारा, खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र एवं निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर का किया निरीक Pintu Kumar
उपायुक्त हेमन्त सती ने लोक नायक जयप्रकाश केन्द्रीय कारा, खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र एवं निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज परिसर का किया निरीक

उपायुक्त हेमन्त सती ने सोमवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा, हजारीबाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपूर्ण जेल परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

केन्द्रीय कारा का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मुलाकाती कक्ष पहुंचकर कैदियों के परिजनों से बातचीत की तथा कैदियों के लिए लाई जा रही सामग्रियों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कारा परिसर में संचालित पारा लीगल सेल के वॉलेंटियर से बातचीत कर कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए पेयजल व्यवस्था, शौचालय, शेड, सीसीटीवी सर्विलांस रूम, वॉच टावर एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने होमगार्ड जवानों के कार्यों का भी जायजा लिया। इसके अलावा जेल परिसर के भीतर संचालित प्रिंटिंग प्रेस, फाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, हैंडलूम एवं पावरलूम इकाई का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कारा के किचेन, अस्पताल वार्ड तथा दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।

हजारीबाग खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

इसके उपरांत उपायुक्त ने हजारीबाग खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सजायाफ्ता कैदियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। सभी कैदियों के आधार कार्ड निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। परिसर में स्थित पशु शेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कैदियों ने पशुपालन के क्षेत्र में प्रशिक्षण की इच्छा व्यक्त की, जिस पर उपायुक्त ने शीघ्र प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण

अपने भ्रमण के क्रम में उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य को आवश्यक निर्देश दिए तथा कार्यकारी एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण मानचित्र एवं प्रगति से संबंधित बिंदुओं के साथ विस्तृत बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।

पुराने समाहरणालय भवन परिसर का भ्रमण

इसके पश्चात उपायुक्त ने पुराने जिला समाहरणालय परिसर का भ्रमण कर वहां स्थित पुराने एवं निष्क्रिय भवनों की वर्तमान उपयोगिता एवं संभावित उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट, 370 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त

उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में सदर एवं बड़ा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया।छापेमारी के दौरान हुरहुरु क्षेत्र में 4, कुम्हारटोली क्षेत्र में 7 तथा पारनाला क्षेत्र में गहरे नाले के किनारे गड्ढा खोदकर छुपाकर रखी गई 5 अलग-अलग अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान संचालित भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के क्रम में घटनास्थल एवं आसपास छुपाकर रखा गया लगभग 1400 किलोग्राम किन्वयन योग्य जावा महुआ विनष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन आदि जब्त किए गए एवं करीब 370 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

उत्पाद विभाग द्वारा बताया गया कि मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इस छापेमारी अभियान में निरीक्षक उत्पाद श्री सौरभ कुमार झा, अवर निरीक्षक उत्पाद श्री भुनेश्वर नायक, अवर निरीक्षक उत्पाद श्री सुमितेश कुमार, उत्पाद आरक्षी श्री अनूप कुमार सिंह एवं सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे।

अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जून माह में मनाया जाएगा “मलेरिया रोधी माह”, जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार आगामी जून माह को “मलेरिया रोधी माह” के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जिले भर में मलेरिया से बचाव, रोकथाम एवं जन-जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मानसून की शुरुआत के साथ मलेरिया के प्रसार की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आमजन मलेरिया के प्रति सतर्क रहें तथा समय पर जांच एवं उपचार करा सकें।

इस वर्ष मलेरिया रोधी माह की थीम “Driven to End Malaria: Now We Can, Now We Must” निर्धारित की गई है। अभियान का उद्देश्य मलेरिया के प्रति जन समुदाय को जागरूक करना, बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

अभियान के अंतर्गत ग्राम गोष्ठी, रात्रि चौपाल, विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम, रैली, प्रभातफेरी, दीवार लेखन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया से बचाव संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास जलजमाव न होने दें, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं तथा मलेरिया के लक्षण दिखने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

खपरियांवा और कुद गांव पहुंचे मुन्ना सिंह, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

हजारीबाग। कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवा गांव में गुरुवार को उस समय भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ग्रामीणों के आमंत्रण पर गांव पहुंचे। गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पूर्व में किए गए सहयोग और संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व स्वर्गीय अजय साव के निधन के बाद मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। उनकी इसी मानवीय पहल को याद करते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल संकल्प है और वे हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार परंपरागत रूप से हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा रहा है और आगे भी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा करता रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसी क्रम में मुन्ना सिंह कटकमदाग प्रखंड के कुद गांव भी पहुंचे, जहां उन्होंने सेफ्टी टैंक हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय मदन साव, स्वर्गीय रवि साव तथा स्वर्गीय चमेली देवी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने इस दर्दनाक घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में हजारीबाग पुलिस का औचक निरीक्षण

हजारीबाग में बीते रात्रि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस द्वारा जिले के दंडाधिकारी की उपस्थिति में जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जेल के संदिग्ध वार्डों की गहन जांच की गई। साथ ही जेल परिसर के अंदर एवं बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौजूद पुलिसकर्मियों एवं जेल कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान हजारीबाग पुलिस से प्रतिनियुक्ति पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाए रखना बताया गया।

रोमी पंचायत में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, मुन्ना सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

हजारीबाग सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत रोमी पंचायत में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 6 मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जय प्रकाश भाई पटेल भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुन्ना सिंह ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ विस्तारपूर्वक संवाद कर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी जीवित एवं पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम किसी कारणवश सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, तो उसका नाम अविलंब जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि लोकतंत्र में हर नागरिक की भागीदारी बनी रहे।

मुन्ना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता की भागीदारी में निहित है और मतदाता सूची उसकी सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की मर्यादा और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, पारदर्शिता और जवाबदेही ही मजबूत लोकतंत्र का परिचायक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

वहीं जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी अधिकारियों, BLO एवं कार्यकर्ताओं से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

उपायुक्त का नगर निगम क्षेत्र में मैराथन दौरा, विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

उपायुक्त हेमन्त सती ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों का व्यापक भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने नगर भवन, खीरगांव स्थित कम्युनिटी हॉल, नए एवं पुराने बस स्टैंड, पिछड़ी जाति बालिका उच्च विद्यालय,मटवारी तथा गांधी मैदान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्थानीय नगर भवन का निरीक्षण

निरीक्षण की शुरुआत स्थानीय नगर भवन से हुई, जहां उपायुक्त ने भवन के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के प्रवेश एवं निकासी द्वार, चहारदीवारी, शौचालय, हॉल की आंतरिक साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, बेहतर साउंड सिस्टम, सोलर आधारित बिजली व्यवस्था, वातानुकूलन एवं फायर सेफ्टी जैसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु जिला परिषद को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नगर भवन की छत पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने छत पर जलजमाव एवं पानी रिसाव की समस्या देखी। मौके पर उपस्थित जिला परिषद अभियंता को उन्होंने शीघ्र स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की कई महत्वपूर्ण बैठकें नगर भवन में आयोजित होती हैं, इसलिए इसका सुव्यवस्थित एवं बेहतर रखरखाव आवश्यक है।

इसके पश्चात उपायुक्त ने

नगर निगम द्वारा निर्मित कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण

खीरगांव स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन वर्तमान में किसी उपयोग में नहीं है तथा अनधिकृत रूप से कब्जे में रखा गया है। उपायुक्त ने इस संबंध में जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने भवन का उपयोग रैन बसेरा अथवा शेल्टर होम के रूप में किए जाने की संभावना पर कार्य करने को कहा। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नगर निगम के अन्य अनुपयोगी भवनों की भी नियमित समीक्षा कर उनका जनहित में उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

नए एवं पुराने बस स्टैंड का भ्रमण सह निरीक्षण

उपायुक्त ने इसके बाद नए एवं पुराने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, बसों की व्यवस्थित पार्किंग, दुकानों एवं होटलों के बाहर कचरा न फैलाने तथा प्रत्येक दुकान के बाहर कूड़ादान रखने का निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु प्याऊ की व्यवस्था, शौचालयों की नियमित सफाई एवं यात्रियों के बैठने के लिए शेड निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड बंदोबस्ती से प्राप्त राशि का उपयोग बस स्टैंड की सुविधाओं के विकास एवं रखरखाव में किया जाए।

पिछड़ी जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, मटवारी का निरीक्षण

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ी जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय,मटवारी का भी भ्रमण किया। उन्होंने छात्रावास परिसर, रसोईघर, रोटी मेकिंग मशीन, सोलर पैनल की कार्यशीलता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही आवासीय विद्यालय में चार अतिरिक्त क्लास रूम निर्माण की आवश्यकता पर चर्चा की। छात्रावास प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में यहां 200 बालिकाएं आवासित हैं। उपायुक्त ने छात्राओं के खेलकूद हेतु निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का भी निरीक्षण किया।

गांधी मैदान,मटवारी का निरीक्षण

नगर भ्रमण के अंतिम चरण में उपायुक्त गांधी मैदान, मटवारी पहुंचे और मैदान की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने मैदान में प्रकाश व्यवस्था, कूड़ादान की उपलब्धता तथा बैठने की समुचित व्यवस्था को लेकर सहायक नगर आयुक्त से जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि नगर क्षेत्र के सार्वजनिक परिसंपत्तियों का बेहतर रखरखाव एवं जनहित में उनका प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा

उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी मद से 22 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण

उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएमएफटी मद से 22 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इस पहल के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों एवं रोजगार से जुड़े दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देते हुए लाभ प्रदान किया गया, ताकि उनके दैनिक आवागमन को सुगम बनाया जा सके।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कई दिव्यांग विद्यार्थी एवं नौकरी पेशा से जुड़े दिव्यांग लोग आवागमन की समस्या के कारण कठिनाइयों का सामना करते हैं। बैटरी चालित ट्राईसाइकिल मिलने से अब उन्हें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, कार्यालय एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े एवं अन्य दिव्यांगजनों को सहयोग देना समाज को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग लाभुकों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा वे अपने कार्यों को अधिक आत्मविश्वास एवं स्वतंत्रता के साथ कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंहा सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

फ्लड लाइट की रोशनी में चमका ओमेगा कप का फाइनल, आर के सन पावर बनी चैंपियन

हजारीबाग। शहर के ऐतिहासिक अन्नदा कॉलेज मैदान में ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित ओमेगा कप हजारीबाग T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला सोमवार की रात फ्लड लाइट की रोशनी में खेला गया। टूर्नामेंट के 11वें दिन खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में आर के सन पावर और मायल-11 की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मुकाबले में मायल-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 114 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर के सन पावर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट खोकर 115 रन बनाकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के साथ मैदान में खिलाड़ियों और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

टूर्नामेंट के विजेता आर के सन पावर टीम को 1.5 लाख रुपए नगद इनाम एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता मायल-11 की टीम को 75000 रुपए नगद इनाम राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का खिताब विकास कुमार गुप्ता ने अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, जिससे पूरा मैदान खेल भावना और जोश से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, मुंबई के कस्टम कमिश्नर प्रशांत कुमार सिन्हा (बब्बू कुशवाहा), हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद कुमार राणा, यातायात प्रभारी अनूप कुमार, समाजसेवी राकेश गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी तथा अन्नदा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नीलमणि मुखर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

मुंबई के कस्टम कमिश्नर प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि छोटे शहरों में इस तरह के भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मेयर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि खेल युवाओं को नशा और गलत गतिविधियों से दूर रखकर बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने की बात कही।

टूर्नामेंट के आयोजक सह ओमेगा ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट शादाब अंसारी ने कहा कि ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य हजारीबाग के युवाओं और क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह आयोजन समिति के लिए प्रेरणादायक रहा।

फाइनल मुकाबले में अंपायर की भूमिका खुर्शीद आलम एवं सुजल ने निभाई, जबकि उद्घोषक की भूमिका शरीफ उल्ला गुड्डू और सचिन राणा ने शानदार तरीके से निभाई। संपूर्ण टूर्नामेंट के दौरान अंपायर की जिम्मेदारी सुजल कुमार, खुर्शीद आलम, प्रभात रंजन और नयन नंदी ने संभाली, वहीं स्कोरर की भूमिका अनिकेत कुमार एवं विकास कुमार ने निभाई।

कल्याण विभाग की योजनाओं एवं छात्रावासों की स्थिति की उपायुक्त ने की समीक्षा

उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालक एवं बालिका छात्रावासों की संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित छात्रावासों का नियमित भ्रमण कर उनकी अद्यतन स्थिति का प्रतिवेदन समर्पित करें। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए छात्रावासों में प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्रीवाल, शौचालय, स्वच्छता एवं रखरखाव आदि का गहन निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने जिले के सभी असंचालित छात्रावासों को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अपने क्षेत्र के असंचालित छात्रावासों को पुनः संचालित कराने में सफल होंगे, उन्हें आगामी 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

समीक्षा बैठक में साइकिल वितरण योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण करें तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित आवेदन प्रपत्र जरूरतमंद एवं गरीब नागरिकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक लाभुक योजना से लाभान्वित हो सकें।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिले के पीवीटीजी बहुल क्षेत्रों में आधार कार्ड निर्माण हेतु विशेष आधार शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र व्यक्तियों को आधार पंजीकरण की सुविधा सुलभ हो सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय,जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती मां देव प्रिया मौजूद थी।