/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728306751622.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728306751622.png StreetBuzz अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों का किया गया भंडारण mirzapur
अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों का किया गया भंडारण
-ड्रमडगंज वनरेंज के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में मध्यप्रदेश के लकड़ी करोबारी द्वारा किया गया भंडारण,वनविभाग की मिलीभगत ट्रक से लादकर काटी गई लकड़ियों को भेजा जा रहा मध्यप्रदेश

मीरजापुर।
एक तरफ सरकार वनों की सुरक्षा और उनकी देखभाल के लिए तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से जंगल में स्थित हरे भरे पेड़ो की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के गुलरिहा बस्ती में बबूल, जामुन,इमली तथा यूकेलिप्टस पेड़ों की लकड़ियां काटकर रखी गई लकड़ियों को ट्रक पर लादा जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वनविभाग की मिलीभगत से मध्यप्रदेश के हनुमना निवासी एक लकड़ी कारोबारी द्वारा भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के जंगल से महज आधा किलोमीटर दूर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की काटी गई लकड़ियों का कई महीनों से यहां अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है। वनविभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से जंगल में स्थित पेड़ों का कटान होने जंगल वीरान होते जा रहे हैं जिससे सरकार के वनावरण बढ़ाने के मंसूबों पर पानी फिर रहा है।इस संबंध में वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के एक लकड़ी कारोबारी द्वारा मध्यप्रदेश की काटी गई लकड़ियों का भैसोड़ बलाय पहाड़ में भंडारण किया गया है। वहीं डीएफओ मीरजापुर राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वनों का कटान करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीच सड़क गिरा नीम का पुराना पेड़, आवागमन,बिजली आपूर्ति रही बाधित
मीरजापुर। नगर क्षेत्र के शुक्लहां मोहल्ले में विशालकाय नीम का पेड़ आंधी तूफान में धराशाई हो जाने से लोग बाल-बाल बचे हैं। हालांकि पेड़ की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े कई ई-रिक्शा सहित आस-पास के घरों दुकानों के सामान नष्ट होने के साथ बिजली का पोल भी टूटकर ज़मीन पर आ गये। जिसके चलते बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही है। मोहल्ले के लोगों सहित स्थानीय सभासद पति कमलेश मौर्या ने बताया कि उन्होंने इस संदर्भ में बिजली विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित विभाग के जिम्मेदार मुलाजिमों को भी जर्जर पुराने पेड़ को कटवाने की मांग कि थी, लेकिन भविष्य में होने वाले हादसों को नकारते हुए इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिसका प्रतिफल यह रहा है कि आज यह हादसा हो गया।
हैंडपंप है खराब,जल जीवन मिशन भी नाकाम, ग्रामीण पानी के लिए परेशान
                              
मीरजापुर। जिले के ‌विकास खण्ड जमालपुर के ग्राम मनऊर पुरब पट्टी आबादी में लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब है तथा जल जीवन मिशन का पाइप लाइन गलियों में बिछें होने के बावजूद भी कनेक्शन नहीं दिये जाने से ग्रामीण पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जब से जल जीवन मिशन के तहत गांवों में हर घर, जल नल योजना शुरू हुआ है तभी से गांवों में मौजूद पहले के जल स्रोतों पर ग्राम पंचायत सहित शासन के जिम्मेदार लोगों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लोगों द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने से आजिज मनऊर पुरब पट्टी के ग्रामीणों द्वारा हैण्ड पंप के मरम्मत एवं जल जीवन मिशन पाइप लाइन से पानी का कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर खराब हैण्ड पंप के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों में अन्न दाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित दुर्गा शर्मा, भानु शर्मा, झारकंडे प्रजापति, बुद्धन प्रसाद, मेटी प्रजापति, राजेन्द्र बियार, विनोद गुप्ता, सुरज कुमार, संतोष शर्मा, रघुनाथ गुप्ता, लालचंद यादव, अनिरुद्ध प्रजापति, डोमन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
मीरजापुर : पुलिस मुठभेड़ में किशोरी हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार प्रेम-प्रसंग की थी हत्या*

मीरजापुर। ज़िले के पड़री थाना क्षेत्र में रविवार को हत्या कर फेंकी गई लाश का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में घायल करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक कट्टा .315 बोर मय जिंदा व खोखा कारतूस तथा हत्या की घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया गया है। किशोरी की लाश मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने हत्यारोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए थे जिनके निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्र पाल सिंह नेतृत्व में थाना पड़री पुलिस टीम रविवार से हत्यारोपी के हरसंभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी कि देर रात थाना पड़री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हत्यारोपी बिना नंबर की बाइक से ग्राम गौराराज की तरफ जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा बौड़री पहाड़ी के पास पीछा करते हुए घेराबन्दी किया तो पुलिस से स्वयं को घिरता देखकर गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे, परन्तु थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित फायरिंग की गयी, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो। उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अजय बिंद पुत्र राम कुमार उम्र करीब-20 वर्ष निवासी सुखनई थाना मड़िहान बताया जिसकी जमा-तलाशी ली गयी तो उसको कब्जे सें मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त 1 कट्टा मय 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक गमछा बरामद हुआ जिसे उसके द्वारा हत्या की घटना में प्रयुक्त किया जाना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके दोस्त राजन उर्फ साजन का मृतका से पूर्व से सम्बन्ध था। राजन ने मुझसे कहां कि चलो मैं अपने प्रेमिका से तुम्हे मिलाता हूं। हम दोनों लोग उससे मिलने के लिए गये, जहां राजन उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा, मैं भी शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहां तो मृतका ने उसका विरोध किया और शोर मचाना चाही, तो मैं उसके सीने पर पत्थर से मारा तथा मैं और राजन उसका मुंह व गला गमछे से दबा कर हत्या कर दिये तथा शव को खेत में फेंक कर भाग गयें। जब सुबह उनके घर वाले मुकदमा लिखवा दिये तब आज मैं पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था, किन्तु अपने को पुलिस से घिरता देख मैने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, मुझे भी गोली लगी है जिस कारण मैं भाग नही पाया और आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। किशोरी हत्या कांड का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने साजन बिन्द पुत्र पप्पू बिन्द व अजय बिंद पुत्र राम कुमार निवासीगण सुखनई थाना मड़िहान को गिरफ्तार किया है, इसमें अजय बिन्द को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से बालिका का गला घोट कर हत्या कारित करने वाला गमछा बरामद किया गया।
श्री राम कथा में विदाई प्रसंग पर हृदय भाव-विभोर हो उठा: विधायक अनुराग सिंह
मीरजापुर। रविवार को पावन श्रीराम कथा का श्रवण करने आए चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि आज श्री राम कथा में विदाई प्रसंग पर हृदय भाव-विभोर हो उठा। कथा के प्रत्येक प्रसंग ने जीवन में मर्यादा, सेवा, भक्ति और मानवता का संदेश दिया। प्रभु श्रीराम का आदर्श चरित्र हम सभी को सत्य, धर्म और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस दिव्य आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का सुंदर वातावरण निर्मित हुआ। कथा वाचक पंडित आचार्य राघवेंद्र जी अध्यक्ष ब्रजराज सेवा ट्रस्ट वृंदावन एवं आयोजक मंडल विजय शंकर पांडे लालबाग कॉलोनी परिवार और समस्त श्रद्धालुजनों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्बुद्धि प्रदान करें। हैहय वंशीय नव युवक कसेरा समाज की अध्यक्ष श्रीमती जाह्नवी कसेरा ने कहा कि राम नाम जीवन का आधार है,और रामकथा आत्मा का उत्सव।
छठवें दिन कथा का श्रवण करने आए मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, केबी कॉलेज के प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश चंद्र ओझा, कड़ेशंकर पांडे, अमरेंद्र कान्त सिंह, कपिल देव तिवारी, सुभाष चंद्र तिवारी, संकटा प्रसाद तिवारी, मनोज पांडे, अमित पांडे, दिलीप पांडे, रिंकू पांडे आदि उपस्थित रहे।
Mirzapur : किशोरी की हत्या कर नाले में फेंका शव,गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप

मीरजापुर। मीरजापुर में किशोरी की हत्या कर नाले में फेंका हुआ शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई है। गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। किशोरी का शव उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है, जिसकी जानकारी होते ही सनसनी मच गई। पूरा मामला मीरजापुर ज़िले के पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव का बताया गया है। परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया है। इस दौरान एसपी ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक रविवार को तड़के तकरीबन 6.30 बजे  डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़री क्षेत्रांतर्गत ग्राम बसारी में एक लड़की का शव मिला है, जिसकी हत्या कर दी गयी है तथा यह भी बताया गया कि हत्या राजन नामक एक व्यक्ति द्वारा की गयी है। इस सूचना पर थाना पड़री पुलिस तथा फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। मृतक के परिजन की तहरीर पर नामजद आरोपी के विरूद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें लगा दी गयी है।
ऋ9षिकेश में आयोजित MFA-CC सम्मेलन में मिर्जापुर के समाजसेवी दम्पति विभूति कुमार मिश्र एवं नंदिनी मिश्रा ने रखे विचार
ऋषिकेश स्थित विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र परमार्थ निकेतन में 21 मई 2026 को यूनिसेफ़ इंडिया एवं जीवा के संयुक्त तत्वावधान में “MFA-CC (Multi Faith Action Core Committee)” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम पूज्य स्वामी चिदानन्द मुनि जी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मिर्जापुर के प्रसिद्ध समाजसेवी, महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विभूति कुमार मिश्र तथा महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी मिश्रा को विशेष वक्ता एवं प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया।

श्री विभूति कुमार मिश्र ने अपने वक्तव्य में विश्व शांति, अहिंसा एवं सामाजिक समरसता के लिए रचनात्मक कार्यों की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि धर्म एवं समाज मिलकर सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। वहीं श्रीमती नंदिनी मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वरोजगार जैसे विषयों पर अपने विचार रखते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, पोषण, महिला सशक्तिकरण, बच्चों की सुरक्षा, शांति एवं अहिंसा जैसे विषयों पर गहन चिंतन किया गया तथा एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई।
कार्यक्रम को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष पूज्य स्वामी श्री चिदानंद मुनि जी, साध्वी भगवती सरस्वती, जैन आचार्य श्री विवेक मुनि जी, बौद्ध लामा श्री येशी जी तथा अखिल भारतीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री प्रगट सिंह सद्धू ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर यूनिसेफ़ दिल्ली के प्रतिनिधि श्री शादिक जी, हरिजन सेव संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंकर कुमार सान्याल जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नरेश यादव जी, पंजाब विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. कंचन मेहता जी, ग्लोबल पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व राजनयिक श्री मार्कण्डेय राय जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जीवा एवं MFA-CC की कॉर्डिनेटर सुश्री नन्दिनी द्वारा किया गया। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि सभी धर्म एवं सामाजिक संगठन मिलकर मानवता, शांति एवं सामाजिक कल्याण के लिए प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
नगर पालिका परिषद एवं विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में लगाया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
प्रेस नोट

शिविर के अंतर्गत आठ रक्तदाताओ ने रक्तदान कर दिया जीवंत संदेश

पिता पुत्र की जोड़ी ने भी किया रक्तदान

मीरजापुर, 18 मई 2026 सोमवार
नगर पालिका परिषद मीरजापुर एवं विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के पहल पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के अंतर्गत 16 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया और स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात 8 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर समाज को जीवंत संदेश दिया।
रक्तदान करने वालों में केशव लुंडिया, आनन्द कसेरा, रीतेश कुमार गुप्ता, श्रीकिशन कसेरा, प्रथम कसेरा, सतीश कुमार,  कृष्णा सोनी, आशीष कुमार सम्मिलित रहें।
विशेष बात ये रही कि कोतवाली वार्ड के सभासद पति श्रीकिशन कसेरा ने अपने पुत्र प्रथम कसेरा के साथ रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के तरफ से सभासद अलंकार जायसवाल, सभासद बाबा यादव सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
तो विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तरफ से अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू, मीडिया प्रभारी विनय कुमार,  स्वतंत्र प्रभार  मोहित कसेरा और मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर की तरफ से डाॅ विनोद कन्नौजिया, काउंसलर माला सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता सहित अमित पटेल,  प्रवेश राजभर,  प्रदीप, मनीष, विनोद इत्यादि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान कृष्णानंद हैहयवंशी ने बताया कि विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट रक्तदान के क्षेत्र में पिछले आठ वर्षो से कार्य कर रही है और नगर पालिका परिषद मीरजापुर का हमें लगातार सहयोग मिल रहा है। उन्होनें नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर कसरी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विगत 12 जनवरी को ऐतिहासिक घंटाघर में भी नगर पालिका के सहयोग से शिविर लगा था जहां ऐतिहासिक 83 यूनिट रक्तदान हुआ था तो आज यहां पर 8 यूनिट रक्तदान हुआ।
कार्यक्रम का संचालन कर रहें आनन्द कसेरा ने बताया कि आवश्यक कारणों से नगर पालिकाध्यक्ष जी को अचानक लखनऊ जाना पड़ा लेकिन उन्होनें पूर्व निर्धारित इस शिविर के लिए जाते समय हम सभी को दिशा-निर्देश दे दिया था।
पांचवीं जिलास्तरीय योगासन चैंपियनशिप में बच्चों ने किया अद्भुत प्रदर्शन
मीरजापुर , डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन मीरजापुर की ओर में नगर के पांडेयपुर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में पांचवीं जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी राज लक्ष्मी साहिल ने शिव तांडव पर अद्भुत प्रस्तुति दी।
योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डॉ अमन सिंह यादव ने प्रबंधक अनंत राज भंडारी ने मिलकर नगर विधायक को अंगवस्त्रम व मूमेंटो प्रदान कर उनका स्वागत
किया। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि योग कहा कि हमारी सनातन संस्कृति और सभ्यता का मूल धरोहर है , जिसे आज योगासन खेल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए बच्चों के लिए एक नया अवसर है।
कार्यक्रम समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश सरकार सोहन लाल श्रीमाली जी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें मेडल मुमेटों के साथ प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उन्हें आने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जनपद के बच्चों का अद्भुत प्रदर्शन देख कर मन प्रफुल्लित हुआ , और लगा कि सच में जनपद में भी योग में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभाएं मौजूद है , जो आने वाले समय में जनपद मीरजापुर का गौरव बढ़ाएंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 8 से 14 वर्ष में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं बच्चों में आर्टिस्टिक सिंगल गर्ल सब जूनियर प्रतियोगिता में आकृति मौर्य प्रथम , आयुषी दुबे द्वितीय एवम् दृष्टि पाण्डेय तृतीय स्थान प्राप्त की। सब जूनियर ट्रेडिशनल गर्ल प्रतियोगिता में , प्रीति बिंद प्रथम अर्चिता सिंह द्वितीय , प्रियांशी पाण्डेय तृतीय स्थान पर रही।
सब जूनियर ट्रेडिशनल ब्वॉय प्रतियोगिता में , यश चौहान प्रथम , शिवाय गुप्ता द्वितीय तन्मय भारती तृतीय स्थान पर रही।
जूनियर 14 से 18 वर्ष ब्वॉय प्रतियोगिता में कृतवेश पाण्डेय प्रथम , हर्ष पाण्डेय द्वितीय , कृष्णम पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। गर्ल प्रतियोगिता में पूनम बिंद प्रथम स्थान पर रही।
आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर ब्वॉय संकल्प कुशवाहा प्रथम देवांश तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर ब्वॉय
रिदमिक पेयर में मानस राय एवं शिवाय गुप्ता प्रथम स्थान , अद्विक एवं शिव श्याम द्वितीय स्थान , सब जूनियर रिदमिक पेयर गर्ल त्रिशिखा पाण्डेय एवं श्रीजा सिंह प्रथम स्थान , जियांशी शेखर एवं अर्चिता सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
सीनियर बॉयस ट्रेडिशनल इवेंट अश्वनी मौर्य प्रथम , सीनियर गर्ल ट्रेडिशनल इवेंट में राज लक्ष्मी प्रथम , आरती द्वितीय एवं विजय लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही।
शेष प्रतियोगिता लगातार चल रही है जिसका रिजल्ट आना शेष है। कार्यक्रम में राज्य मंत्री ने आए हुए डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के साथ पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम व प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर खेल संघ के अध्यक्ष डॉ अमन सिंह यादव ने पूरी टीम के साथ आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए सभी योगासन जजों खिलाडियों एवं सहयोगी स्कूल परिवार का आभार धन्यवाद् व्यक्त किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर प्रधानाचार्या रितु भंडारी योग गुरु भोला नाथ संगीता व्यास रचना नीतू यादव रामधनी पाल भरत जी दिव्या श्रीवास्तव अवनीश उपाध्याय राहुल यादव प्रवीण मौर्य अनिल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Mirzapur:  आंधी-तूफान में गिरे पेड़ से हुई क्षति का आंकलन करने नहीं पहुंची टीम

मीरजापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा सरहरा गांव में कच्चे मकान पर गिरे विशाल पेड़ ने मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए दो घरों गृहस्थी का सामान नष्ट कर दिया है। वहीं परिजनों को अभी भी शेष बचे घर के ढ़हने का अंदेशा बना हुआ है। बताते चलें कि 13 मई को आएं भीषण आंधी-तूफान ने जिले में जमकर तांडव करते हुए कितने लोगों को बेघर भी कर दिया है। लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत हलिया के बरडीहा सरहरा गांव निवासी जगजीवन राम और किशुनलाल सगे भाई हैं जिनका मकान कच्चा खपरैल का होने के साथ ही आपस में जुड़े हुए हैं। 13 मई को आएं आंधी-तूफान के दौरान घर के समीप में लगे तीन विशालकाय पेड़ धराशाई हो कर कच्चे मकान पर गिर पड़े जिससे दोनों भाईयों के कच्चा मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घर का खपरैल चूर चूर होने से घर में रखे घर गृहस्थी के सामान भी नष्ट हो गये है। वहीं किशुनलाल की पत्नी भी घायल हो गई है। परिजनों के मुताबिक संयोग अच्छा रहा है कि अन्य लोग बाल-बाल बचे हैं अन्यथा एक बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। मज़े की बात है कि इस घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी मौके पर ग़रीब परिवार का हाल लेने कोई नहीं पहुंचा है जिससे परिवार के लोग भय के साए में जीवन यापन करने को विवश हैं। आश्चर्य की बात है कि कच्चे घर के उपर गिरा हुआ पेड़ भी अभी जसका तस पड़ा हुआ है।