/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz 25 मई से 3 जून तक झुलसाएगी गर्मी, जानिए क्या है नौतपा India
25 मई से 3 जून तक झुलसाएगी गर्मी, जानिए क्या है नौतपा

#nautapa2026startfrom25mayto3juneweatheralert

देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। आसमान आग उगल रहा है। पूरे उत्तर भारत से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हैं। इसी बीच अब नौतपा की चर्चा भी तेज हो गई है। हर साल मई और जून के बीच आने वाले नौतपा को सबसे ज्यादा गर्म दिनों का दौर माना जाता है। इस बार 25 मई से 3 जून तक नौतपा की रहेगा।

क्या है नौतपा?

सनातन परंपरा और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव वृषभ राशि में भ्रमण करते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि के शुरुआती 9 दिनों को 'नौतपा' कहा जाता है। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है, जो शीतलता और जल का प्रतीक माना जाता है। जब प्रचंड अग्नि का स्रोत 'सूर्य' इस नक्षत्र में आता है, तो वह इसकी सारी शीतलता को सोख लेता है। परिणामस्वरूप, पृथ्वी पर तापमान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है।

25 मई से 3 जून तक आसमान से बरसेगी आग

ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार यह खगोलीय घटना 25 मई से शुरू होकर 3 जून तक चलेगा। खगोलीय विज्ञान की दृष्टि से, मई के अंत में सूर्य उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा के बिल्कुल समीप होता है। इस स्थिति में सूर्य की किरणें भारत के विशाल भूभाग पर बिल्कुल लंबवत पड़ती हैं। इस समय तक मानसूनी हवाएं भारत के मुख्य भूभाग तक नहीं पहुँचती हैं, जिससे वातावरण में नमी कम और शुष्कता अधिक होती है। यही कारण है कि हवाएं 'लू' का रूप ले लेती हैं।

50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा

मौसम विशेषज्ञों और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल का नौतपा पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकता है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक, आसमान से आग बरसने वाली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार, इस बार नौतपा के दौरान पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

नौतपा की गर्मी को क्यों माना जाता है जरूरी?

ग्रामीण भारत में नौतपा का खेती से गहरा संबंध माना जाता है। किसानों का मानना है कि नौतपा जितना ज्यादा तपता है। मानसून उतना ही बेहतर होता है। गांवों में एक कहावत भी कही जाती है- "नौतपा में जितनी तपन, उतनी बरखा सुखद।" जानकारों के अनुसार, तेज गर्मी की वजह से जमीन गर्मी होती है, जिससे समुद्र में उठने वाली नमी मानसूनी बादलों को तेजी से खींचती है। यही कारण है कि कई लोग नौतपा की गर्मी को अच्छी बारिश का संकेत मानते हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से भी नौतपा की गर्मी खेतों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। भीषण गर्मी के दौरान खेतों में मौजूद कई कीट-पतंगे, बैक्टीरिया और जहरीले जीव खत्म हो जाते हैं, जिससे फसलों को नुकसान कम होता है।

व्हाइट हाउस के बाहर फिर चलीं गोलियां, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को किया ढेर, राष्ट्रपति ट्रंप अंदर थे मौजूद

#whitehousefiringtwopeopleshotinencounterwithsecretservice

एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। शनिवार शाम को व्हाइट हाउस के चेकप्वाइंट पर एक शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। वहीं फायरिंग की घटना के बाद व्हाइट हाउस के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक राहगीर को भी गोली लगी है।

फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के नजदीक 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू NW इलाके में करीब 30 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। यह इलाका आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन के पास स्थित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक संदिग्ध बंदूकधारी ने व्हाइट हाउस के बाहर बने सुरक्षा बूथ पर फायरिंग शुरू कर दी, जहां सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध हमलावर घायल हो गया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ। हमलावर को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गोलीबारी के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे ट्रंप

घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। घटना के समय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी थी। इस गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन को तुरंत खाली कराया गया और कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू किया गया।

एक महीने पहले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई थी गोलीबारी

यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी हुई थी। उस मामले में आरोपी शॉटगन लेकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था और उस पर ट्रंप की हत्या की कोशिश का केस चल रहा है। हाल ही में डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने उस कथित हमले से जुड़ा वीडियो जारी किया था। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में संदिग्ध कोल टॉमस एलन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर गोली चलाते हुए देखा गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था। वीडियो में आरोपी को घटना से एक दिन पहले होटल इलाके की रेकी करते हुए भी दिखाया गया। अमेरिकी अटॉर्नी टोंड ब्लैंच ने बताया कि आरोपी कोल टॉमस एलन पर तीन संघीय आरोप लगाए गए हैं और एफबीआई के साथ मिलकर मामले की जांच जारी है।

व्हाइट हाउस के बाहर फिर चलीं गोलियां, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को किया ढेर, राष्ट्रपति ट्रंप अंदर थे मौजूद

#whitehousefiringtwopeopleshotinencounterwithsecretservice

एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। शनिवार शाम को व्हाइट हाउस के चेकप्वाइंट पर एक शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। वहीं फायरिंग की घटना के बाद व्हाइट हाउस के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक राहगीर को भी गोली लगी है।

फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के नजदीक 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू NW इलाके में करीब 30 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। यह इलाका आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन के पास स्थित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक संदिग्ध बंदूकधारी ने व्हाइट हाउस के बाहर बने सुरक्षा बूथ पर फायरिंग शुरू कर दी, जहां सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध हमलावर घायल हो गया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ। हमलावर को अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गोलीबारी के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे ट्रंप

घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। घटना के समय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी थी। इस गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन को तुरंत खाली कराया गया और कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू किया गया।

एक महीने पहले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई थी गोलीबारी

यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी हुई थी। उस मामले में आरोपी शॉटगन लेकर सिक्योरिटी चेकपॉइंट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था और उस पर ट्रंप की हत्या की कोशिश का केस चल रहा है। हाल ही में डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने उस कथित हमले से जुड़ा वीडियो जारी किया था। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में संदिग्ध कोल टॉमस एलन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर गोली चलाते हुए देखा गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था। वीडियो में आरोपी को घटना से एक दिन पहले होटल इलाके की रेकी करते हुए भी दिखाया गया। अमेरिकी अटॉर्नी टोंड ब्लैंच ने बताया कि आरोपी कोल टॉमस एलन पर तीन संघीय आरोप लगाए गए हैं और एफबीआई के साथ मिलकर मामले की जांच जारी है।

लुटियंस दिल्ली के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब पर संकट !
* केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने का दिया आदेश

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्र सरकार ने क्लब को 5 जून 2026 तक जमीन और परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। सरकार ने अपने आदेश में “सार्वजनिक उद्देश्य”, “रक्षा ढांचे” और “राष्ट्रीय सुरक्षा” का हवाला दिया है।

इस फैसले के बाद लुटियंस दिल्ली के राजनीतिक, नौकरशाही और कारोबारी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर देश के सबसे प्रभावशाली क्लबों में गिने जाने वाले इस संस्थान की जमीन पर किसकी नजर है और सरकार की आगे की योजना क्या है।

करीब 27 एकड़ में फैला दिल्ली जिमखाना क्लब राजधानी के सफदरजंग रोड इलाके में स्थित है। लगभग 108 वर्ष पुराने इस क्लब की स्थापना ब्रिटिश काल में “इम्पीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब” के रूप में हुई थी। आजादी के बाद इसका नाम बदलकर “दिल्ली जिमखाना क्लब” कर दिया गया।

दिल्ली जिमखाना क्लब की सदस्यता देश की राजनीति, नौकरशाही, सेना, न्यायपालिका और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों के पास रही है। यही वजह है कि क्लब से जुड़ा यह घटनाक्रम सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में खासा महत्व रखता है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परिसर खाली कराने के बाद उक्त जमीन का उपयोग किस परियोजना या उद्देश्य के लिए किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस मामले पर और तस्वीर साफ होने की संभावना है।
पीएम मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई बात?

#ussecretaryofstatemarcorubiometwithprimeministernarendra_modi

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटें तक चर्चा चली। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जय शंकर के अलावा एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे हैं।

इन मुद्दों पर मंथन

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि वैश्विक हितों के लिए भारत और अमेरिका का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका भविष्य में भी आपसी सहयोग को और गहरा करते रहेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता व विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने पर सार्थक चर्चा- सर्जियो गोर

वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने X पर मीटिंग की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए मार्को रूबियो के साथ शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। हमने सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्रों में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तौर-तरीकों पर सार्थक चर्चा की। ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों राष्ट्रों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र व खुले इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाते हैं। भारत और अमेरिका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार है!

पीएम को व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। इससे पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कल जयशंकर के साथ रूबियो की द्विपक्षीय वार्ता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, महत्वपूर्ण तकनीक और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति जैसे विषय भी बातचीत का हिस्सा रहेंगे।

जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है', पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर खरगे का हमला

#people-searningsarebeinglootedininstallmentskhargeattackscentreover

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में ये तीसरी बार बढ़े हैं। पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, वहीं डीजल के रेट 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार-खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जनता की कमाई किस्तों में लूटने का आरोप लगाया। खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि पेट्रोल अब हुआ 100 रूपये पार, अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार। पेट्रोल-डीजल पर रोजाना 1000 रुपये करोड़ का केंद्रीय कर लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा। अंतरराष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फायदा नहीं पहुंचाया, उन्हें जमकर लूटा।'

लोगों को “त्याग” का संदेश दिया- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'जब संकट आया तो, चुनाव में जुट गए और चुनाव बाद त्याग का उपदेश दिया, फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए। हमें बताया गया कि विदेशों के मुकाबले भारत में दाम सबसे कम हैं। पश्चिम एशिया में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी जी हम भारतीयों को सब ठीक है की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुंचा रहे थे।'

खरगे ने इन देशों का दिया उदाहरण

खरगे ने कई देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि इटली ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को राहत दी। उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया ने भी टैक्स कम कर पेट्रोल की कीमतों में करीब 17 रुपये प्रति लीटर तक राहत दी। जर्मनी ने तेल पर टैक्स घटाकर कीमतों में 17 से 19 रुपये प्रति लीटर तक कमी की। ब्रिटेन ने परिवारों को 100 पाउंड की सहायता देने के साथ ईंधन और बिजली पर टैक्स कम किए। आयरलैंड ने भी राहत पैकेज देकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की।

खरगे ने पूछा- लूट की किश्त किस-किस को जा रही?

पोस्ट के अंत में खरगे ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी बताइए, इस लूट की किश्त किस-किस को जा रही है? आप इतने 'कंप्रोमाइज्ड' क्यों हैं?' उन्होंने दावा किया कि इस सरकार में नेतृत्व का संकट असली है, 140 करोड़ भारतीय अब ये समझ गए हैं।

कांग्रेस बोली-‘महंगाई मैन’ मोदी

वहीं, कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘महंगाई मैन’ मोदी ने पिछले 9 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये बढ़ा दिए हैं। आज फिर पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे महंगा कर दिया गया। मोदी को सिर्फ तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता है। दुनिया भर की सरकारें अपने नागरिकों को राहत दे रही हैं, जबकि मोदी सरकार अपने ही लोगों को लूटने में लगी है। कम से कम एक बार जनता के हित के बारे में सोचिए, आखिर कब तक पूंजीपतियों का पक्ष लेते रहेंगे?'

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, कोलकाता में ‘मदर हाउस’ का किया दौरा, आज दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात

#ussecretaryofstatemarcorubioarrivesinindia

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर पहुंचे। चार दिन के भारत दौरे पर आए रुबियो का कोलकाता एयरपोर्ट पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से मार्को रुबियो सीधे सेंट टेरेसा की संस्था ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय ‘मदर हाउस’ पहुंचे। जहां उन्होंने संस्था के अधिकारियों से मुलाकात की और वहां चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली।

14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा

अमेरिका के किसी विदेश मंत्री का यह 14 साल बाद कोलकाता दौरा है। इससे पहले मई 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोलकाता आई थीं। मार्को रुबियो का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार बनी है।

पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात

भारत में अमेरिकी राजदूत राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रुबियो के आगमन की जानकारी दी। रुबियो का भारत दौरा 23 से 26 मई तक प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान रुबियो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात होगी, जिसमें व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा सहयोग और क्वाड समेत कई रणनीतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय मीटिंग

वहीं, रविवार 24 मई 2026 को सुबह 11.30 बजे वह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे। मेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा है। भारत की सैन्य क्षमताओं में पहले से ही अमेरिकी तकनीक की अहम भूमिका है। भारतीय वायुसेना और नौसेना बोइंग पी-8 पोसाइडन विमान, एमक्यू-9बी स्काईगार्डियन ड्रोन, एम777 हॉवित्जर तोप और बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर-III जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं। हालांकि, बातचीत अब केवल रक्षा खरीद तक सीमित नहीं रह गई है। दोनों देश रक्षा प्रणालियों के को-प्रोडक्‍शन, एआई, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगी।

क्‍वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ऐसे समय भारत पहुंचे हैं, जब क्वाड देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के लिए अहम बैठक कर रहे हैं। भारत के लिए क्वाड हाल के वर्षों में रक्षा सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच क्वाड को चार लोकतांत्रिक देशों के बीच रणनीतिक समन्वय बढ़ाने वाले समूह के रूप में भी देखा जा रहा है।

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अब कितनी हो गई नई कीमत

#petroldieselpriceshikedagain3rdtimein10_days

पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ गईं। बीते नौ दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 23 मई 2026, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। आज डीजल के कीमत में भी 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

दिल्ली में अब कितने का हुआ पेट्रोल-डीजल

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

बीते 10 दिनों में तीसरी बढ़ोतरी

इस साल 15 मई, शुक्रवार को सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर तीन रुपये या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी करीब चार साल बाद हुई थी। उसके चार दिन बाद ही मंगलवार, 19 मई 2026 को भी पेट्रोल की कीमतों में (दिल्ली की कीमत) 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद आज एक बार फिर से पेट्रोल को को 91 पैसे जबकि डीजल को 87 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है।कोलकाता में 94 पैसे की बढ़ोतरी के साथ कीमत 110.64 रुपये, मुंबई में 90 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 108.49 रुपये और चेन्नई में 82 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 103.31 रुपये पर पहुंच गई है।

कच्चे तेल की तीमतों में तेजी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज मामूली तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 0.96 फीसदी तेजी के साथ 103.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.25 फीसदी तेजी के साथ 96.60 डॉलर प्रति बैरल पर है। इंडियन बास्केट क्रूड में भी तेजी आई है और यह 0.45 फीसदी तेजी के साथ 109.3 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?

पिछले कुछ दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसी वजह से तेल कंपनियों ने खुदरा ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करते हैं।

बीजेपी और कांग्रेस को पछाड़ने वाली ‘कॉकरोच पार्टी’ क्या है, कौन हैं इसके संस्थापक अभिजीत दीपके?

#cockroachjantapartyforeignlinknationalsecurity_concern

इंस्टाग्राम पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी नाम का अकाउंट तेजी से सुर्खियों में है। अब इसने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। पांच दिन से कम में इस अकाउंट को इंस्टाग्राम पर 1.7 करोड़ लोगों ने फॉलो किया है। इस अकाउंट ने पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंस्टाग्राम हैंडल को पीछे छोड़ने के बाद अब इस अकाउंट ने कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल को भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। यह पूरा घटनाक्रम बेहद तेजी से हुआ है, जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा दी है।

ऐसे अस्तित्व में आया 'कॉकरोच जनता पार्टी'

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकान्त की टिप्पणियों के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अचानक सुर्खियों में आ गया। एक सुनवाई के दौरान, सीजेआई ने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं, जो पत्रकारिता और एक्टिविज़्म की ओर बढ़ रहे हैं, की तुलना तिलचट्टों और परजीवियों से की। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा विशेष रूप से 'फर्जी और बेहूदा डिग्री' वाले लोगों की ओर था, न कि व्यापक रूप से भारत के युवाओं की तरफ। लेकिन तब तक यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से फैल चुकी थी, जिससे गुस्सा, चुटकुले और एक 'मज़ेदार राजनीतिक विचार' के तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) जन्म ले चुकी थी।

किसका है ये आइडिया?

सीजेपी कोई औपचारिक राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित एक ऑनलाइन आंदोलन है। सुप्रीम कोर्ट की एक हालिया टिप्पणी के बाद शुरू हुए इस पेज ने लोकप्रियता के मामले में बड़े-बड़े दिग्गजों को धूल चटा दी है। इसकी सदस्यता शर्तों में बेरोज़गार होना, आलसी होना, हमेशा ऑनलाइन रहना और 'पेशेवर तरीके से भड़ास निकालने की क्षमता' होना शामिल है। पांच दिन में इंस्टाग्राम पर इसके 1.7 करोड़ से ज़्यादा फ़ॉलोअर हो चुके हैं। इसे अभिजीत दीपके ने बनाया, जो एक राजनीतिक संचार रणनीतिकार और बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र हैं।

सीजेपी का X अकाउंट भारत से ब्लॉक

इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक हो चुका है। दरअसल कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वो स्क्रीनशॉट दिखा रहे हैं और बता रहे हैं कि उनकी पार्टी का X हैंडल भारत से सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि दूसरे देशों में ये हैंडल चालू है।

नए अकाउंट पर भी 1.50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं। नए अकाउंट से पहली पोस्ट कल दोपहर 2:29 बजे की गई थी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक इसके X पर 1.50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। अभिजीत ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

बीजेपी ने निकाला 'सोरोस' कनेक्शन

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को लेकर बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाए है। बीजेपी का आरोप है कि अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी यानि अरविंद केजरीवाल के कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विदेश यात्रा के खर्च को लेकर भी सवाल किया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल ने कहा, 'यह सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपको आम आदमी पार्टी यानि अरविंद केजरीवाल के कार्यकर्ता हैं।' उन्होंने मनीष सिसोदिया के साथ तस्वीर भी शेयर की। निशिकांत दुबे ने सवाल किया कि 'अभिजीत दीपके यह बोस्टन किसके पैसे से गया? क्या इसके रहने और खाने का खर्चा सोरोस फाउंडेशन दे रहा है? यह विपक्ष के लिए एक चेतावनी है,क्या आप देश तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों की मदद लेंगे?'

सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क

इधर, 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम का सोशल मीडिया मूवमेंट अब सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गया है। सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि यह डिजिटल गुस्सा कहीं जमीन पर उतरकर बड़ा आंदोलन न बन जाए। सबसे बड़ी चिंता इसकी तेजी से बढ़ती पहुंच और इसके पीछे काम कर रहे नेटवर्क को लेकर है। एजेंसियों का मानना है कि जिस रफ्तार से यह प्लेटफॉर्म बढ़ा, वह सामान्य सोशल मीडिया ट्रेंड जैसा नहीं दिखता। यही वजह है कि अब इसके विदेशी कनेक्शन, टेलीग्राम नेटवर्क और पुराने डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान, खरगे सहित ये दिग्गज हो रहे रिटायर

#rajyasabhaelectiondatesannouncedfor24rajyasabha_seats

चुनाव आयोग ने जून-जुलाई में राज्यसभा में खाली होने वाली 24 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। 10 राज्यों में राज्यसभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई में खत्म होने वाला है। इन सभी सीटों के लिए आयोग ने चुनाव की तारीखें घोषित की हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया है।

18 जून को होगा मतदान

भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की। इसके लिए मतदान 18 जून को होगा। अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है। उम्मीदवारों को 11 जून तक अपना नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा, और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती निर्धारित है।

किन राज्यों में खाली हो रही सीटें

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें मल्लिकार्जन खरगे, दिग्जिवजय सिंह और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का नाम भी शामिल है। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली हो रही हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर होना है चुनाव?

• आंध्र प्रदेश से चार

• गुजरात से चार

• झारखंड से दो

• मध्य प्रदेश से तीन

• मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश से एक-एक

• कर्नाटक से चार

• राजस्थान से तीन

चुनाव आयोग ने जारी किए विशेष निर्देश

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया बैंगनी रंग का विशेष स्केच पेन ही इस्तेमाल किया जाएगा। किसी अन्य पेन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।