/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz नर्सें हैं स्वास्थ्य सेवा की रीढ़: जीवेश त्रिपाठी Prayagraj
नर्सें हैं स्वास्थ्य सेवा की रीढ़: जीवेश त्रिपाठी
राजा कोठी वार्ड-9 में नर्स दिवस पर जीवेश त्रिपाठी ने किया नर्सों का सम्मान



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,शंकरगढ़ ब्लाक के अंतर्गत राजा कोठी वार्ड नंबर 9 में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजा कमलाकर डिग्री कॉलेज के पास के स्थानीय निवासी जीवेश त्रिपाठी ने नर्सों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्य को समाज सेवा बताया। उन्होंने कहा कि संकट के समय में नर्सें अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात मरीजों की सेवा करती हैं। यह समर्पण ही उन्हें समाज में विशेष स्थान दिलाता है। जीवेश त्रिपाठी ने कहा, नर्सिंग केवल एक नौकरी नहीं बल्कि त्याग और ममता का दूसरा नाम है। कोविड महामारी से लेकर हर आपात स्थिति में नर्सों ने फ्रंटलाइन पर रहकर मानवता की रक्षा की है। शंकरगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में इनकी भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने क्षेत्र की सभी नर्सों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित कार्य वातावरण और उज्जवल भविष्य की कामना की।
थाना होलागढ़ में पति ने पति लगाया मायके में घुसकर पत्नी और भतीजे को मारने पीटने का आरोप


विश्वनाथ प्रताप सिंह

घटना सीसीटीवी में कैद, जान से मारने की धमकी का आरोप
होलागढ़ इलाके चार दिनों में हुई बड़ी घटनाएं,पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई तो होगी बड़ी घटना
प्रयागराज,होलागढ़ । इलाके  के दहियावां निवासी काजल जायसवाल ने अपने पति पर मायके में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना 12 मई 2026 को हुई, जिसमें उनके भतीजे को भी पीटा गया।
शिकायत के अनुसार, कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित यशोदा नगर निवासी उनके पति आज जायसवाल अवैध हथियार (कट्टा) लेकर दहियावां स्थित उनके मायके पहुंचे। उन्होंने काजल जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी। जब उनके भतीजे ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो जायसवाल ने उसे भी लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। काजल जायवर्षों से अपने मायके दहियावां में रह रही हैं। उनके और पति के बीच मारपीट तथा घरेलू विवाद को लेकर एक मुकदमा चल रहा है।
महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी सामाजिक सद्भावना शोभायात्रा
17 जून को बघोल,लेंडियारी से कोरांव तक गूंजेगा वीरता और एकता का संदेश

प्रयागराज

विश्वनाथ प्रताप सिंह

मेवाड़ के महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप सिंह की जयंती को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को डी आर एजेंसी कोरांव में सर्व समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें महाराणा प्रताप जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में महाराणा प्रताप जयंती 17 जून को मनाई जाएगी, जो हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर पड़ती है। हालांकि महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक जन्मतिथि 9 मई 1540 मानी जाती है, लेकिन परंपरागत रूप से कई स्थानों पर उनकी जयंती पंचांग के अनुसार मनाई जाती है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाराणा प्रताप की वीरता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 जून 2026 को बघोल स्थित हनुमान मंदिर से लेंडियारी बाजार होते हुए कोरांव तक सामाजिक सद्भावना भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं युवा संगठनों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से ज्योति प्रकाश बाबा सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता एवं पत्रकार गिरिजेश शुक्ला, अवनीश मिश्रा, रत्नाकर सिंह, अनुराग तिवारी, राजू सिंह प्रधान, राजेश सिंह, राहुल पांडे, अधिवक्ता एवं जिला महासचिव संकल्प सिंह ‘शिब्बू’, राजेंद्र सिंह कुदर, शिवम् सिंह गहरवार, विनय प्रताप सिंह, बालेश्वरी सिंह, राकेश सोनी, निर्भय सिंह, श्यामु सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पीएम के आह्वान पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने पेश की मिसाल, पैदल जाएंगे कार्यालय कुलपति ने की ईधन बचाने की अपील

प्रयागराज, 13 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की खपत कम करने की अपील का असर उ.प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में व्यापक रूप से दिखा है। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने लीड बाय एक्जाम्पल  की भावना से खुद पैदल कार्यालय जाने का फैसला लिया है और साथ ही विश्वविद्यालय के सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों के समन्वयकों व समस्त शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों से भी ईंधन बचाने की अपील की है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सत्यकाम ने घोषणा की कि वे प्रतिदिन आवास से गंगा परिसर स्थित कार्यालय तक पैदल आएंगे।
कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का आह्वान राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। मैंने अपने सभी क्षेत्रीय केंद्रों के निदेशकों, समन्वयकों एवं शिक्षक साथियों से अनुरोध किया है कि वे भी सप्ताह में कम से कम एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यालय आएं। जब 12 केंद्रों का परिवार एक साथ यह कदम उठाएगा, तो हजारों लीटर ईंधन बचेगा और लाखों छात्रों तक पर्यावरण का संदेश जाएगा। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की सच्ची भावना है।
मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल एवं डीज़ल जैसे जीवाश्म ईंधनों की खपत कम करने तथा भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। यह केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक राष्ट्रीय दायित्व भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि कि वे ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा छोटी दूरी की यात्रा हेतु साइकिल अथवा पैदल चलने को प्राथमिकता दें। यथासंभव सार्वजनिक परिवहन, बस का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करें। मुक्त विश्वविद्यालय सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरणीय चेतना एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।

  डॉ प्रभात चंद्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
46 साल पुराने कचहरी हत्याकांड में बड़ा फैसला: बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत 4 को उम्रकैद

* प्रयागराज एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा, सभी दोषियों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना
प्रयागराज। करीब 46 साल पुराने चर्चित कचहरी हत्याकांड मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार दोषियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश योगेश कुमार-III ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने एक दिन पहले ही विजय मिश्रा और अन्य तीन आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी ठहराया था, जिसके बाद सजा पर सुनवाई पूरी कर निर्णय सुनाया गया।
यह मामला प्रयागराज कचहरी परिसर में हुए चर्चित हत्याकांड से जुड़ा है, जिसने उस समय प्रदेश की राजनीति और अपराध जगत में व्यापक चर्चा बटोरी थी। लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने दोषियों को सजा सुनाते हुए मामले का निपटारा किया है। अदालत के फैसले को कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
पुलिस मुठभेड़ में थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज,पुलिस मुठभेड़ में थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाइकिल बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण
                   दिनांक-12.05.2026 को समय करीब 00.30 बजे रात्रि गस्त/चेकिंग के दौरान थाना होलागढ़ पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक-10.05.2026 को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत टोडीपुरवा नहर के पास हुई हत्या की घटना पर थाना होलागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 व 3(2)v एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त साहिल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चन्देलन का पुरा पूरबनारा थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत दुर्गापुर नहर के पास छिपा हुआ है । इस सूचना पर थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त साहिल यादव उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 कारतूस .315 बोर तथा मौके पर कारित की फायरिंग के 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाइकिल वाहन सं0-UP 70 AH 6837 बरामद किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही-
                        पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज,श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर जोन के थाना होलागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 व 3(2)v एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त साहिल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चन्देलन का पुरा पूरबनारा थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-12.05.2026 को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत दुर्गापुर स्थित नहर पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ में 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
                 उल्लेखनीय है कि दिनांक-10.05.2026 को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टोडी की पुरवा स्थित नहर के पास अभियुक्त साहिल यादव उपरोक्त द्वारा मृतक हिमांशु के साथ पुरानी रंजिश को लेकर हाथापाई करते हुए तमंचे से हिमांशु के ऊपर फायर कर दिया गया था, जिससे हिमांशु की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना होलागढ़ पर मु0अ0सं0-44/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

पूछताछ का विवरण
                गिरफ्तार अभियुक्त साहिल उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि करीब 01 वर्ष पूर्व से दोनो के मध्य पुराने मोटरसाइकिल भिड़ने को लेकर रंजीश चल रही थी जिसके समझौता के लिये दिनांक-10.05.2026 को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत टोडीपुरवा नहर पुल के पास मृतक हिमांशु को बुलाया गया था, जहां पर उन दोनों के मध्य हाथापाई की गयी थी, हाथापाई के दौरान मेरे द्वारा तमंचे से हिमांशु (मृतक) के ऊपर फायर कर दिया गया था, जिसके उपरान्त वहां से भाग गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
साहिल यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चन्देलन का पुरा पूरबनारा थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 व 3(2)v एस0सी0/एस0टी0 एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण
01 तमंचा .315 बोर, 01 कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर ।
01 मोटरसाइकिल वाहन सं0-UP 70 AH 6837 ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 वीरेन्द्र कुमार मिश्र, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
रि0का0 राहुल कुमार, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
रि0का0 सिद्धार्थ दुबे, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
म0का0 प्रियंका, थाना होलागढ़ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
प्रदेश के 156 केन्द्रों पर मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 14 मई से
                     
चार कारागारों को भी बनाया गया परीक्षा केन्द्र

                      
तीन पालियों में 65 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा


प्रयागराज ।  उ. प्र. राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की  सत्र जून 2026 की परीक्षाएं प्रदेश के 156 केंद्रों पर 14 मई 2026 से प्रारंभ हो रही हैं। इन परीक्षा केन्द्रों में 4 जिला एवं केंद्रीय कारागार भी शामिल हैं। परीक्षा में लगभग 65 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जी  के द्विवेदी ने बताया कि परीक्षाएं  3 जून 2026 तक संचालित की जाएंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर समय सारणी अपलोड की गई है।उन्होंने बताया कि  परीक्षाएं 3 पालियों में प्रातः 7:00 से 10:00, 11:00 से 2:00 तथा   3:00 से 6:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी विषयों के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि एवं समय के विवरण के साथ ऑनलाइन कर दिए गए हैं। जिन्हें डाउनलोड कर परीक्षार्थी  परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने राज्य सरकार द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों एवं विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन में प्राप्त आवेदन पत्र पर सम्यक विचारोपरांत संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 156 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया है। जिनमें सबसे अधिक 26 परीक्षा केंद्र प्रयागराज क्षेत्र में बनाए गए हैं । इसके अतिरिक्त गोरखपुर रीजन में 21, वाराणसी रीजन में 24, अयोध्या रीजन में 18, लखनऊ रीजन में 11, बलिया रीजन में 14, कानपुर रीजन में 8, आगरा रीजन में 9, झांसी  रीजन में 9, मेरठ रीजन में 5, गाजियाबाद रीजन में 4 तथा बरेली रीजन में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  विश्वविद्यालय जेल बंदियों की शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। इस बार पूरे प्रदेश में 4 जिला एवं केंद्रीय कारागारों गोरखपुर, बरेली, बस्ती और फतेहगढ़, फर्रुखाबाद केंद्रीय कारागार में जेल बंदियों को परीक्षा दिलाई जाएगी।
कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने मंगलवार को परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। संपूर्ण उत्तर प्रदेश में परीक्षा को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उड़ाका दल एवं पर्यवेक्षक दल का गठन किया गया है। गर्मी में प्रदेश में किसी भी केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शीतल जल एवं हवादार कमरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में क्षेत्रीय केंद्र वार सहायता पटल स्थापित किया गया है। जहां परीक्षार्थियों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक के पर्यवेक्षण में परीक्षा  विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद है। 


डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र
जनसंपर्क अधिकारी
डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
प्रयागराज। 12 मई 2026, मंगलवार को प्रातः काल राम जानकी मंदिर बक्शी बांध, दारागंज के प्रांगण में अथर्वन संस्था द्वारा दंपति सपना सिंह एवं डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह आईएएस के 31 वें वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर विशेष पर महंत आनन्ददास के हाथों छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए गए। महंत आनन्ददास ने आराध्य भक्तप्रवर हनुमान से दंपति के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की तथा उपस्थित जनसमूह में प्रसाद वितरित किया। इस अवसर कार्यक्रम संयोजक अश्वनी तिवारी, राजेश मिश्रा निर्वाचन विभाग, एडवोकेट प्रदीप कुमार, अर्पित, मनोज श्रीवास्तव,दयाल यादव उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने सम्बंधी शिकायतों के सम्बंध में की बैठक
*कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया जायेगा, तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए की जायेगी कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी*

*प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते पाया गया तो सम्बंधित प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन होगा निरस्त*

*जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों एवं अपर नगर मजिस्ट्रेटों को औचक निरीक्षण करने के दिए निर्देश*

*एलआईयू को निरीक्षण कर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये के दिए निर्देश*



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने सम्बंधी शिकायतों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त रूप से हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया जायेगा, तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को भी सख्त हिदायत दी है कि कोई भी सरकारी चिकित्सक उनके यहां पै्रक्टिस न करने पाये। उन्होंने कहा कि यदि औचक निरीक्षण में किसी भी प्राइवेट अस्पताल या नर्सिंग होम में कोई चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए पाया गया तो सम्बंधित सरकारी चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाई की ही जायेगी, इसके साथ ही साथ सम्बंधित प्राइवेट अस्पताल एवं नर्सिंग होम के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके रजिस्टेªशन को भी निरस्त किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज एवं सरकारी अस्पतालों के सीएमएस को ऐसे सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है जो कि प्रैक्टिस भी करते है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज एवं सीएमएस सहित अन्य सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारियों को निरंतर निरीक्षण करने एवं प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं अपर नगर मजिस्टेªटों के माध्यम से भी औचक निरीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एलआईयू को भी अपने स्तर से निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त करने तथा प्राइवेट पै्रक्टिस करने वाले सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दोनो कार्य एक साथ नहीं हो सकते, यदि कोई सरकारी चिकित्सक प्राइवेट पै्रक्टिस ही करना चाहता है, तो पहले उसको त्यागपत्र देना होगा। उन्होंने आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी इसकी निरंतर निगरानी करने तथा इसको प्रोत्साहित न करने के निर्देश दिए है।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रधानाचार्य मोती लाल नेहरू मेडिक कालेज डाॅ0 वी0के पाण्डेय, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली की सीएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों के सीएमएस तथा मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारीगणों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुष्पगुच्छ- अंगवस्त्रम से स्वागत-वंदन-अभिनंदन करते सरदार पतविन्दर सिंह।
बंगाल,असम और पुड्डुचेरी जीत की लख लख बधाइयां दी।



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। पुलिस लाइन प्रयागराज हेलीपैड पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविन्दर सिंह ने विधानसभा चुनाव 2026 में पश्चिम बंगाल,असम और पुड्डुचेरी मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से स्वागत-वंदन-अभिनंदन करते हुए लख लख बधाइयां दी।