दूसरी बार सीएम बनेंगे हिमंत बिस्वा सरमा, 4 विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
#himantabiswasarma_oath
अमस में हिमंत बिस्वा सरमा आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हिमंता दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। गुवाहाटी के केंद्रपाड़ा के वेटिनरी कॉलेज फील्ड में मंच तैयार है, जहां मंगलवार सुबह 11:40 बजे हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार शपथ लेंगे। हिमंता के साथ केवल चार मंत्री शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा के दो वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों असम गण परिषद तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के एक-एक नेता शामिल हैं।
![]()
ये चार विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री सरमा के साथ चार विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। हिमंत सरमा ने सोमवार रात चार नेताओं के नामों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मेरे चार सहयोगी – रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मेरे साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। बोरा, असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष हैं और बोरो, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से विधायक हैं। और दोनों एनडीए नीत पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके हैं। नियोग पिछली सरकार में भी मंत्री थीं। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं, जिन्होंने 2026 के चुनाव में राज्य की राजनीति में वापसी की।
पीएम मोदी-अमित शाह समेत दिग्गजों का जमावड़ा
खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ राजग शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे गुवाहाटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की तीसरी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले सोमवार रात गुवाहाटी पहुंचे। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य बीजेपी नेताओं ने गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयर पोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।






May 12 2026, 10:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k