बंगाल में आज सीएम के नाम का ऐलान, अमित शाह जा रहे कोलकाता, विधायकों के साथ करेंगे मंथन
#whowillbecomebengalnewcmbjp
पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। अब निगाहें सीएम फेस पर टिकी हैं। इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
![]()
विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी शुक्रवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां विधायक दल के नेता और बंगाल के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा। अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे और बैठक से पहले राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रारंभिक चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे नवनिर्वाचित विधायकों के साथ औपचारिक बैठक होगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
सुवेंदु अधिकारी सबसे प्रमुख दावेदार
पार्टी का नया मंत्रिमंडल अनुभवी नेताओं और राजनीति में नए चेहरों का मिश्रण हो सकता है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सबसे प्रमुख दावेदारों में माने जा रहे हैं। इसकी वजह उनकी राजनीतिक अहमियत, संगठन में पकड़, जमीन समझ और नेटवर्क है। बीते दो विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने न केवल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने चुनाव लड़ा, बल्कि जीत भी हासिल की। ममता सरकार को सीधे चुनौती देने की वजह से ही अधिकारी को बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा माना जाता है।
बंगाल से ही होगा नया मुख्यमंत्री
चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया था, वहीं टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कोई भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया था, लेकिन शाह ने चुनावी रैली के दौरान यह जरूर कहा था कि नया मुख्यमंत्री बंगाल से ही होगा। ऐसे में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सभी की निगाहें टिकी हैं।




नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मेट्रो फेज V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-III तक नए मेट्रो कॉरिडोर की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के पूरा होने से पूर्वी दिल्ली के लाखों यात्रियों को तेज़ और बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के लिए 200 रुपये न मिलने पर एक युवक ने बुजुर्ग की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है।
नोएडा/ दिल्ली। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में युवक-युवती के तीन मंजिला मकान की छत से गिरने का मामला अब हत्या और हत्या के प्रयास में बदल गया है। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।
1 hour and 50 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k