*मूल आवश्यकता है हिन्दू समाज को एकजुट खड़े होने की* *-स्वांत रंजन*
![]()
सुल्तानपुर। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुशभवनपुर, नगर के स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर के प्रांगण में स्वयंसेवकों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज की मान वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने सामूहिक पद विन्यास, दंडयोग, नियुद्ध , सामूहिक समता,खेल , योगासन आदि का घोषवादन के साथ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान स्वान्त रंजन जी (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक आद्य सर संघचालक डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं गुरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
उन्होंने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि
, डा0 हेडगेवार जी ने 1925 में हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए एक अभिनव शाखा पद्धति का विकास किया। वे बहुत तेजस्वी भाषण देते थे। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। प्रारंभ में डा0 साहब खण्डहरनुमा स्थान पर बच्चों के साथ खेल आदि कार्य क्रम करते थे। जैसे नदी के उद्गम स्थल पर उसकी धारा छोटी दिखाई देती है, लेकिन जैसे जैसे आगे बढ़ती जाती है,वह एक विशाल रूप ले लेती है।उसी प्रकार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी अपने छोटे स्वरूप से प्रारंभ होकर आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में भारतवर्ष के सभी खण्डों ग्रामों तक संघ की शाखाओं का विस्तार हो चुका है। समाज की आवश्यकता अनुशासन और मिलकर काम करने की है। देश के लिए आगे बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। परम पूज्य गुरु जी ने कहा जो समाज हमारे ऊपर अत्याचार कर रहा है , उसे गलत बातें बताई गई हैं। उन्हें भ्रमित किया गया है। इस कारण स्वयं सेवकों को बार-बार कठिन परीक्षाएं देनी पड़ी। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। भगवान का कार्य सरल नहीं अपितु कठिन होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विभाग संघ चालक डॉ0 अरुण कुमार जी ने की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी,विभाग कार्यवाह नवीन जी, प्रांत सहशारीरिक शिक्षण प्रमुख गोकुल जी,कृष्ण मोहन जी, माता प्रसाद जी, जिला प्रचारक आशीष जी,डॉ विनोद सिंह जी, डॉ राधाकृष्ण जी, जी,राकेशमणि जी, भूपेन्द्र जी, सह जिला संघचालक अजय जी , जिला प्रचार प्रमुख नीरज जी, अनिल जी, अर्पित जी, आदर्श जी, रुपेश जी, दिलीप जी, बलराम जी, नगर संघचालक अमरपाल जी, सह नगर संघचालक सरदार सुदीप पाल जी, नगर कार्यवाह अजय जी, नगर प्रचारक सुनील जी, सह नगर कार्यवाह अनूप जी, अर्चित जी, संजय जी, वेदप्रकाश जी, देवेन्द्र जी , कुलदीप जी,प्रशान्त जी, सुशील त्रिपाठी जी,प्रवीण अग्रवाल जी, डाक्टर आर ए वर्मा, डा0जे पी सिंह,डा0 रमेश ओझा ,डा0 सुनील त्रिपाठी,डा0 पवन सिंह, ओमप्रकाश बजरंगी , रूपेश सिंह, डाक्टर सीतासरन त्रिपाठी आलोक आर्य जी,रामचन्द्र मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।![]()


सुल्तानपुर :गोमती मित्र मंडल ने रविवार 26 अप्रैल का साप्ताहिक श्रमदान परिसर की सफाई के साथ-साथ मुख्य रूप से नदी के अंदर से कचरा निकालने के लिए किया,इस प्रक्रिया में पांच छः गोमती मित्रों के पैरों में और हाथों में कांच के टुकड़े,लोहे की कील,कलश के टुकड़े धंसने से गंभीर चोटे भी आईं लेकिन हिम्मत न हारते हुये ढाई घंटे तक लगातार प्रयास करके लगभग ढाई कुंतल कचरा नदी से निकाला जिसमें पुरानी टूटी-फूटी मूर्तियां,कलश,कांच के टुकड़े,फोटो फ्रेम,पुराने कपड़े निकले। लोगों ने नदी को कूड़ा घर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है सारा कबाड़ बस नदी में डालो,जीवन दायिनी का जीवन खुद संकट में है,गोमती मित्र अपील ही कर सकते हैं झगड़ा नहीं कुछ प्रशासनिक अदूरदर्शिता भी है। श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,दाऊ जी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,रुद्रा विश्व दीप,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,अभय मिश्रा,आयुष सोनी,रामू सोनी,तुषार अग्रहरि आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सुल्तानपुर,शहर में आयोजित ऐतिहासिक अम्बेडकर जयंती महाआयोजन के उपलक्ष्य में रविवार को अधिवक्ता सभागार, कलेक्ट्रेट में भव्य सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी झांकी इंचार्जों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 135वीं अम्बेडकर जयंती पर झांकियां लेकर मुख्यालय पहुंचे और विशाल आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
सम्मान समारोह के दौरान सभी झांकी इंचार्जों का पंचशील की पट्टी पहनाकर सम्मान किया गया, जिससे पूरा माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों के इंचार्जों को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को संगठन की ओर से शील्ड प्रदान की गई।
अंबेडकर कल्याण समिति और दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह में दोनों ही संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम व धर्मराज बौद्ध ने कहा कि अम्बेडकर जयंती का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। वहीं संगठन के महासचिव डॉ. जयभीम बौद्ध ने कहा कि जनपद में अम्बेडकर जयंती मनाने का सिलसिला पिछले 57 वर्षों से लगातार जारी है और यह परंपरा आगे भी निरंतर इसी उत्साह के साथ जारी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन संगठन के विजय कोरी के कुशल नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में हौशीला भीम, रामफेर राव, एड. रामकृपाल, विजय गौतम, सुरेश बौद्ध, आर. ए. कोविद, डॉ. सुरेश कुमार, दयाराम बौद्ध, एड. कर्मेंद्र गौतम, बी. आर. बौद्ध, कैलाशनाथ, बैजनाथ, श्याम बहादुर बौद्ध सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
*जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य व पूर्ति निरक्षको की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग।*
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025-26 हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर* सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित हो गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर के भैया-बहनों ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: आदित्य भूषण पांडे ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवा स्थान बनाया तथा प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नया स्थान प्राप्त किया। आदित्य भूषण पांडे पुत्र श्री शांति भूषण पांडे माता श्रीमती शिवानी पांडे इन्होंने प्रदेश में छठवा स्थान प्राप्त किया है।
प्रत्यूषा मिश्रा पुत्री श्री पंकज कुमार मिश्रा माता श्रीमती जयश्री मिश्रा
हाईस्कूल (कक्षा 10) में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी:- 1. आदित्य भूषण पांडे (प्रदेश एवं जिला)2. प्रत्यूषा मिश्रा (प्रदेश एवं जिला)3. शताक्षी4. ओजस्वी यादव5. ईशा6. आन्या सिंह7. वैष्णवी
इंटरमीडिएट (कक्षा 12)में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 1. खुशी त्रिपाठी2. आदित्य सिंह विद्यालय के भैया बहनों ने न केवल उत्तीर्णता में उच्च प्रतिशत प्राप्त किया है, बल्कि अनेक विद्यार्थियों ने विशिष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को पुनः सिद्ध किया है। यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। इन सभी प्रतिभाशाली भैया-बहनों ने कठिन परिश्रम,समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से यह उपलब्धि प्राप्त की है। विद्यालय परिवार को इनकी सफलता पर अत्यंत गर्व है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि— “हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनके सतत प्रयास, अनुशासन एवं संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन निर्माण की प्रक्रिया है। हमारे भैया-बहनों ने इस सत्य को सिद्ध करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मैं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि— “विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता, बल्कि नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं राष्ट्रभावना के विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं। यह परिणाम उसी समन्वित प्रयास का सुखद परिणाम है।”
विद्यालय के आचार्यगणों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे इन मेधावी भैया-बहनों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत रहें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री दयाराम यादव जी कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं समस्त आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
*आधी आबादी के सम्मान के लिए भाजपा उतरेगी सड़कों पर*
जनपद सुलतानपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सुचितापूर्ण, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, चारू निगम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया गया।
7 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k