गोमती मित्रों ने निकाला नदी से कुंतलों कचरा,टूटी मूर्तियां,कलश,कांच के टुकड़े और पुराना कपड़ा
सुल्तानपुर :गोमती मित्र मंडल ने रविवार 26 अप्रैल का साप्ताहिक श्रमदान परिसर की सफाई के साथ-साथ मुख्य रूप से नदी के अंदर से कचरा निकालने के लिए किया,इस प्रक्रिया में पांच छः गोमती मित्रों के पैरों में और हाथों में कांच के टुकड़े,लोहे की कील,कलश के टुकड़े धंसने से गंभीर चोटे भी आईं लेकिन हिम्मत न हारते हुये ढाई घंटे तक लगातार प्रयास करके लगभग ढाई कुंतल कचरा नदी से निकाला जिसमें पुरानी टूटी-फूटी मूर्तियां,कलश,कांच के टुकड़े,फोटो फ्रेम,पुराने कपड़े निकले। लोगों ने नदी को कूड़ा घर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है सारा कबाड़ बस नदी में डालो,जीवन दायिनी का जीवन खुद संकट में है,गोमती मित्र अपील ही कर सकते हैं झगड़ा नहीं कुछ प्रशासनिक अदूरदर्शिता भी है। श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,दाऊ जी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,रुद्रा विश्व दीप,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,अभय मिश्रा,आयुष सोनी,रामू सोनी,तुषार अग्रहरि आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
Apr 26 2026, 17:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k