किन्नर समाज पर हमला, बेनीगंज पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया मुकदमा
रितेश मिश्रा
हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मोहनी चेला रेखा निवासी अशरफ टोला, बेनीगंज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथियों के साथ कोथावां से बेनीगंज लौट रही थीं। इसी दौरान अटिया भट्टा के पास प्रियंका (किन्नर), अवधेश, सलीम, छोटू व अन्य अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मोहनी, नताशा, दीपिका, डोली व कजरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे सभी को चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर बेनीगंज पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Apr 13 2026, 12:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.5k