/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1723855722219762.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1723855722219762.png StreetBuzz “जाति पात छोड़ो, अपने नाम के आगे सनातनी जोड़ो” — सर्वेश कुमार सिंह का हुंकार, CM योगी पर टिप्पणी के विरोध में 24 घंटे में FIR व गिरफ्तारी की मां sultanpur
“जाति पात छोड़ो, अपने नाम के आगे सनातनी जोड़ो” — सर्वेश कुमार सिंह का हुंकार, CM योगी पर टिप्पणी के विरोध में 24 घंटे में FIR व गिरफ्तारी की मां
सुलतानपुर।मुख्यमंत्री Yogi Adityanath* पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जनपद में सनातन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस मामले को लेकर *राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी* के पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और संबंधित कथित शंकराचार्य के खिलाफ 24 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

यह ज्ञापन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के *प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह* के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और सनातन समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
*सर्वेश कुमार सिंह का तीखा बयान*
इस दौरान प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई कथित टिप्पणी केवल एक राजनीतिक बयान नहीं बल्कि सनातन परंपरा, हिंदू समाज और उसकी आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति, गौसंरक्षण और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक बन चुके हैं, ऐसे में उनके खिलाफ इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी पूरे समाज को आहत करने वाली है।
सर्वेश कुमार सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यापक आंदोलन छेड़ देगी और सनातन समाज सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा।
*सनातन एकता का नारा*
इस दौरान सर्वेश कुमार सिंह ने सनातन समाज को एकजुट करने के लिए जोरदार नारा दिया —
*“ जाति पात छोड़ो, अपने नाम के आगे सनातनी जोड़ो।”*
उन्होंने कहा कि आज सनातन समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज जाति-पात में बंटा रहेगा तब तक सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं पर प्रहार करने वालों का मनोबल बढ़ता रहेगा।
*गौसंरक्षण पर भी दिया जोर*
सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गौसंरक्षण के लिए लगातार बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए बजट का प्रावधान किया गया है और ग्राम पंचायत स्तर तक गोशालाओं के संचालन के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में गौ आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है और अवैध बूचड़खानों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यदि कोई व्यक्ति गौमाता, सनातन धर्म या प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रामक या अपमानजनक बयान देता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।
*हिंदू संगठनों ने भी जताया समर्थन*
इस मौके पर कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी कड़ी कार्रवाई की मांग का समर्थन किया। इनमें विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनकर प्रताप सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर रघुवंशी, समाजसेवी सौरभ सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
*राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रमुख पदाधिकारी*
इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें
राकेश सिंह ‘दद्दू’ – संरक्षक
जय शंकर दुबे – प्रदेश महामंत्री
सर्वेश कुमार सिंह – प्रदेश प्रभारी
विनय सिंह ‘बिन्नु’ – जिलाध्यक्ष
पूनम सिंह – जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)
उदय प्रकाश मिश्रा – जिला संयोजक
बृजेश श्रीवास्तव ‘बंटू’ – जिला उपाध्यक्ष
प्रदीप कसौधन – जिला उपाध्यक्ष
मुकेश कसौधन – जिला सचिव
फिरोज सोनी – जिला उपाध्यक्ष
सुभाष सोनकर – जिला उपाध्यक्ष
*कार्यकारिणी सदस्य*
गोपाल सोनी, डॉ. प्रदीप तिवारी, धर्मेन्द्र सोनी, शिव सागर, जिम्मी सरदार
इसके अलावा राजवीर श्रीवास्तव, सुरेश जायसवाल, विनय तिवारी, एस.पी. सिंह, मुकेश गोयल, राहुल गुप्ता, राज सिंह, बल्लम श्रीवास्तव, शुभम बरसवाल, विकास यादव, दीप सिंह (सभासद) सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
आंदोलन की चेतावनी
अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सनातन धर्म, गौमाता और प्रदेश के मुख्यमंत्री के सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो यह मुद्दा जनपद से निकलकर पूरे प्रदेश में सनातन समाज के बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
नहर के पास मिली महिला की लाश,घर से थी लापता,भाई ने लगाया दहेज़ हत्या का आरोप*
सुल्तानपुर के कूरेभार थानाक्षेत्र के मुजेश गांव में एक नहर के पास एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान अयोध्या के बीकापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी दीप प्रकाश की पत्नी राधा के रूप में हुई है। राधा की एक तीन साल की बेटी है। महिला के भाई ने अपनी बहन की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के बैसूपाली निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन राधा की शादी वर्ष 2020 में अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर निवासी दीप प्रकाश से हुई थी। धर्मेंद्र के अनुसार, शादी में उन्होंने अपने बहनोई को एक लाख रुपये नकद और एक बाइक सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप दिया था। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति दीप प्रकाश, ससुर राम शब्द, सास, अजिया सास, देवरानी कविता, देवर जय प्रकाश, विकास और विवेक ने राधा को कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। वे उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पिछले साल अक्टूबर माह में दीप प्रकाश ने व्यापार के लिए राधा पर अपने पिता से तीन लाख रुपये मांगने का दबाव बनाया। जब राधा ने अपने पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने का हवाला देते हुए और दहेज देने से इनकार किया, तो दीप प्रकाश और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे आए दिन मारना-पीटना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र ने बताया कि 7 मार्च 2026 को उनके बहनोई दीप प्रकाश ने फोन कर सूचना दी कि राधा घर से कहीं चली गई है। परिवार के सदस्यों ने राधा की तलाश शुरू की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो धर्मेंद्र ने बीकापुर कोतवाली थाने में राधा के गुम होने की सूचना दर्ज कराई। आज सुबह धर्मेंद्र को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बहन का शव मुजेश स्थित नहर के किनारे लटका हुआ मिला है। धर्मेंद्र ने यह भी बताया कि उनकी बहन 2-3 माह की गर्भवती थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या उक्त लोगों ने की है।
*महिला खिलाड़ियों का हुआ सम्मान राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच अनुपम शुक्ला व 7 वर्षीय धाविका यशस्वी पाठक को मिला सम्मान*
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलों की धूम।

सुल्तानपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का भव्य आयोजन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में मेरा युवा भारत विभाग तथा खेल कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा फिट इंडिया महिला सप्ताह व अस्मिता कार्यक्रम के अंतर्गत महिला खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में महिला दौड़, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस तथा स्वदेशी खेलों का आयोजन किया गया। आयोजन क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर और जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडे की अगुवाई में संपन्न हुआ। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीवीए की टीम ने स्टेडियम टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर सीनियर वर्ग में कशिश प्रिया प्रथम तथा साक्षी गौतम द्वितीय रहीं। 200 मीटर सीनियर में प्रियांशी यादव प्रथम व चंद्रिका द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं 13 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशी प्रथम व अंकिता द्वितीय रहीं, जबकि 200 मीटर दौड़ में दिव्यांशी प्रथम तथा नैंसी द्वितीय रहीं। स्वदेशी खेलों के अंतर्गत इक्कम-दुक्कम, कीत-कीत और गिट्टक जैसे पारंपरिक खेलों का भी आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कीत-कीत में रिचा यादव प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं, जबकि इक्कम-दुक्कम में कशिश गुप्ता प्रथम व सोनाक्षी यादव द्वितीय रहीं।टेबल टेनिस एकल वर्ग में मासूम ने श्रिया मिश्रा को तीन सेटों के मुकाबले में 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं युगल वर्ग में श्रिया और मासूम की जोड़ी ने कल्पना व अपूर्वा की जोड़ी को लगातार दो सेटों में पराजित किया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत विभाग द्वारा राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच अनुपम शुक्ला को खेलों में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही नन्हीं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 7 वर्षीय धाविका यशस्वी पाठक को भी क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर एवं मेरा युवा भारत विभाग अधिकारी सुधीर पाण्डेय द्वारा मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अनुपम शुक्ला, प्रांजलि, पूजा यादव, बुशरा सत्तार, मो. सईद, आरिफ नियाज़, मुनेंद्र मिश्र, अर्जुन यादव, प्रदीप यादव, प्रवीण मिश्रा, आशा आनंद श्रीवास्तव, श्यामधर ओझा और पत्रकार किशन पाठक तथा राम नरेश उपस्थित रहे समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विशाल पाण्डेय, क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह, यश यादव, प्रशांत सिंह, अस्तित्व, अमन, शिवांश सिंह सहित अनेक प्रशिक्षक, खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कर समर्पित नारी शक्ति को श्रमदान,गोमती मित्रों ने कहा करो उनका सम्मान*
सुल्तानपुर,गोमती मित्र मण्डल द्वारा हर रविवार होने वाले साप्ताहिक श्रमदान को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को समर्पित करते हुये उनके सम्मान की अपील की गयी,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा की हमने महिला प्रकोष्ठ का गठन ही इसीलिए किया था की महिला सशक्तीकरण ही विकसित समाज की आधारशिला है। मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा की गोमती मित्रों ने हमेशा कहा है कि प्रकृति और समाज दोनों की रक्षा के लिए नारी शक्ति का साथ जरूरी है। आरती संयोजक डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बताया की सायंकालीन आरती महिला मण्डल के संयोजन में पूर्व पालिका अध्यक्षा बबिता जायसवाल से करवाई जायेगी। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,मुन्ना सोनी,राकेश कुमार मिश्र,राम किंवचल मौर्य,अजय प्रताप सिंह,राजेश पाठक,डॅा.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,रामू सोनी,आलोक कुमार तिवारी,जयनाथ प्रजापति,सत्यम सिंह,अभय मिश्रा,श्रेयांश प्रजापति,अरुण अग्रहरि आदि शामिल रहे।
सुल्तानपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले: पहले गौ हत्या बंद हो हिंदू राष्ट्र घोषित करने से पहले गौ रक्षा पर दिया जोर*
सुल्तानपुर,ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का शनिवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भव्य स्वागत किया गया। वे अपनी 'गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा' के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गौ रक्षा, हिंदू राष्ट्र और केंद्र-राज्य सरकारों के बीच तालमेल पर बेबाक टिप्पणी की। शंकराचार्य ने 'हिंदू राष्ट्र' की मांग पर एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि प्रतीकों की राजनीति से अधिक गौ माता का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने सवाल किया, "अरे पहले गौ माता की हत्या तो बंद कराओ! आज हिंदू राष्ट्र घोषित कर दोगे, तो क्या कल सवेरे से वहां गौ हत्या बंद हो जाएगी?" उन्होंने आगे कहा कि यदि हिंदू राष्ट्र में भी गौ हत्या जारी रहती है, तो यह अपमानजनक होगा। इसलिए, उनकी प्राथमिकता है कि पहले गौ हत्या बंद हो, बाकी बातें बाद में। जब उनसे पूछा गया कि गौ रक्षा के लिए कानून केंद्र सरकार को बनाना है, तो वे राज्यों में प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं, इस पर शंकराचार्य ने संवैधानिक प्रक्रिया का हवाला दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार तब कानून बनाती है जब राज्य सरकारें अपने यहां कानून बनाकर केंद्र को प्रस्ताव भेजती हैं। उनके अनुसार, राज्यों का समूह ही केंद्र सरकार है, और जब राज्यों की ओर से प्रस्ताव जाएगा, तभी केंद्र इस पर काम करेगा। सुल्तानपुर पहुंचने पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। फूलों से सजी गाड़ी में सवार शंकराचार्य ने लखनऊ रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात की। लंभुआ थाने के बगल स्थित हनुमान मंदिर पर भी उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां उन्होंने बजरंगबली की आरती उतारी और परिक्रमा की।
होली मिलन समारोह–बाल संस्कार केंद्र, हथियानाला,श्मशानघाट*
सुल्तानपुर,नर सेवा ही नारायण सेवा है इस पवित्र भाव को हृदय में धारण कर सेवा भारती समाज के वंचित,पीड़ित और उपेक्षित बंधुओं के जीवन में आशा,सम्मान और आत्मविश्वास जगाने का सतत कार्य कर रही है। सेवा भारती का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में आत्मसम्मान, संस्कार और स्वावलंबन की भावना को जागृत करना है। इसी सेवा और समरसता की भावना के साथ हथियाला श्मशानघाट स्थित बाल संस्कार केंद्र पर रंगों का पावन पर्व होली बड़े उत्साह, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र तथा किशोरी विकास केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को कौशल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुल्तानपुर के सह जिला कार्यवाह श्री शक्ति प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्वरूप माना गया है। जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है, वहीं सुख, समृद्धि और देवत्व का वास होता है। मातृशक्ति समाज और राष्ट्र की सशक्त आधारशिला है। स्वावलंबन एवं समाज निर्माण में मातृशक्ति को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर विभाग महामंत्री डॉ. सुनील त्रिपाठी जी ने कहा कि सेवा भारती का कार्य समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को बढ़ाना है। बाल संस्कार केंद्र बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम में ज्योति तिवारी जी, डॉ. राजीव त्रिपाठी जी, डॉ. अभिषेक पांडेय जी, विभाग सेवा प्रमुख दयाराम जी, सत्रुधन जी, विवेक जी, राहुल जी, केंद्र के शिक्षक दान बहादुर जी, अखिल प्रताप जी, शिखर पाठक जी तथा नगर प्रचारक सुशील जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिनी तिवारी जी ने की। साथ ही रश्मि जी, नीलम जी, केंद्र की शिक्षिका आरती विश्वकर्मा जी तथा मेहंदी केंद्र की शिक्षिका दीपा जी सहित अनेक समाजसेवी एवं धर्मानुरागी व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समरसता, प्रेम और सहयोग का अत्यंत प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन केवल होली का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और एकता का संदेश देने वाला प्रेरक कार्यक्रम सिद्ध हुआ।
ठेकेदारों ने माननीयों के दबाव में निविदाएं निरस्त करने का सनसनीखेज आरोप लगाया*
सुल्तानपुर में ठेकेदारों ने माननीयों के दबाव में निविदाएं निरस्त करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इतना ही नहीं ठेकेदारों का आरोप है कि माननीयों के दबाव में उनपर फर्जी केस भी दर्ज कर उनका चरित्र प्रमाण पत्र भी निरस्त करवाया जा सकता है। लिहाजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ अपनी शिकायत दर्ज करवाई है, बल्कि मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज दिया है। हालांकि निविदा निरस्त करने के मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदारों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दरअसल लोकनिर्माण विभाग द्वारा फरवरी माह में जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कार्यों के लिए निविदाएं निकाली गई थी। जिसमें जिले के ठेकेदारों ने टेंडर डाला था। आरोप है कि टेंडर बिड खुलते ही माननीय के खेमे में न रहने वाले ठेकेदारों की निविदाएं नियम कानून बताकर निरस्त कर दिया गया। अब इन ठेकेदारों को आशंका है कि माननीयों के दबाव में इनपर फर्जी मुकदमे लगाकर इनका चरित्र प्रमाण पत्र भी निरस्त करवाया जा सकता है,ताकि ये सभी आगामी टेंडर न डाल सकें। लिहाजा करीब आधा दर्जन से ज्यादा ठेकेदार आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले को पुलिस अधीक्षक से अवगत करवाया। इनकी माने तो इसके पहले भी सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा कई ठेकेदारों पर ऐसी फर्जी मुकदमों की कार्यवाही की गई थी,लेकिन पहले ही इन लोगों ने पुलिस के आलाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रखा था, जिसके चलते जांच में ये सभी बेदाग साबित हुए थे। उन्होंने अनुरोध किया है कि बिना संज्ञान में लाये मुकदमें न दर्ज किये जायें, पूछताछ के लिए ये सभी हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर इन्होंने अपनी आपबीती बयां की है। हालांकि ठेकेदारों के आरोपों को लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। उनकी माने तो टेंडर में सामग्रियों के रेट घटे बढ़े पाये गये थे, जिसके चलते इन ठेकेदारों का निविदाएं निरस्त किया गया। उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज,सुल्तानपुर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन*
सुल्तानपुर,पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज,सुल्तानपुर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर में वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. आर. ए. वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सभासद श्री रमेश सिंह टुन्नू की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री सुधांशु शुक्ला (भाजपा जिला अध्यक्ष, अमेठी), श्री जगजीत सिंह छंगू (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), पूर्व सांसद एवं इसौली के वर्तमान विधायक मोहम्मद ताहिर खान, श्री पंकज दुबे (सचिव, जिला ओलंपिक संघ), डॉ. दिनकर राजभर (जिला रोजगार अधिकारी), डॉ. शक्ति सिंह (प्राचार्य, के.एन.आई. सुल्तानपुर), डॉ. डी.एस. मिश्रा (भाजपा के वरिष्ठ नेता), श्रीमती मनीषा पांडे (भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका), श्री पंकज कुमार कनौजिया (पूर्व कप्तान, राष्ट्रीय हैंडबॉल टीम), श्री नूरेन आलम (राष्ट्रीय खिलाड़ी, एथलेटिक्स), श्री विजय यादव (सचिव, बॉक्सिंग संघ) तथा श्री संतोष मिश्रा (प्रधानाचार्य, जीआईसी टिकरी पन्ना) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस क्रीड़ा महोत्सव में 13 खेल विधाओं में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सूर्य प्रकाश सिंह एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश पांडे के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलकूद से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता की आधारशिला है। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जयप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री लालमणि दुबे एवं डॉ. पंकज सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
श्रीनाथ वर्मा नेता व वरिष्ठ पत्रकार अरुण जायसवाल ने आईजी सोमेन बर्मा का किया अभिनंदन*
सुल्तानपुर,अयोध्या के आईजी रेंज सोमेन वर्मा का वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनाथ वर्मा व वरिष्ठ पत्रकार अरुण जायसवाल ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। आपको बताते चलें की आईपीएस सोमेन वर्मा इसके पहले सुल्तानपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक थे। अब वह अयोध्या रेंज के डीआईजी हैं जो अपनी बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते थे। आज एक प्रतिनिमण्डल ने अयोध्या जाकर डीआईजी का स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनाथ वर्मा ने भगवा रंग में लिपटा गुलदस्ते चर्चा में रहा।
*बाबा जनवारी नाथधाम में बने करोड़ों की लागत से पुजारी आवास गेट बाउंड्री वॉल के जांच के लिए पर्यटन मंत्री यूपी शासन को दिया गया पत्र*
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तथा बाबा जन वारी नाथ के भक्त रवीन्द्र त्रिपाठी पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जयवीर सिंह से मुलाकात कर पर्यटन विभाग से करोड़ों की लागत से बने धर्मशाला पुजारी आवास बाउंड्री वॉल तथा गेट के निर्माण के 12 वर्ष के बाद ही जर्जर होने की शिकायती मांग पत्र पर्यटन मंत्री को सौंपा। दिए गए मांग पत्र में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने लिख है कि उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील अंतर्गत सयता पुर सराय में स्वतः लिंग बाबा जन वारी नाथ स्थित है जहां पर हजारों की संख्या में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन किया जाता है जहां पर वर्ष 2013-14 में करोड़ों की लागत से बाबा जनवारी नाथ धाम में डबल स्टोरी धर्मशाला पुजारी आवास बाउंड्री बलवा गेट का निर्माण हुआ था निर्माण बहुत ही घटिया हुआ था जो 12 वर्ष में ही जर्जर हो गया कई बार पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई स्थिति यह है कि जो भी निर्माण हुआ है वह इतना घटिया है कि कभी भी धर्मशाला पुजारी आवास की छत गिर सकती है एक बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई रिकवरी करते हुए उक्त निर्माण को दोबारा कराए जाने की मांग पर्यटन मंत्री से व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी ने किया है श्री त्रिपाठी ने पर्यटन मंत्री को बताया कि हम बाबा जन वारी नाथ के भक्त हैं वहां पर प्रायः शनिवार व सोमवार को जाकर बाबा काजल अभिषेक एवं पूजन करता हूं वहां पर हुए निर्माण जर्जर अवस्था में है निर्माण 12 वर्ष बाद ही निर्माण कर जर्जर हो गया है और गिरने की स्थिति में है यदि धर्मशाला पुजारी आवास आदि आकस्मिक गिर गया तो बड़ी घटना होगी इसलिए इस प्रकरण की तत्काल जांच करवाते हुए दोषियों पर कार्यवाही कर उनसे रिकवरी करते हुए पुनः संपूर्ण निर्माण फिर से करवाने की कृपा की जाए। जिस पर पर्यटन मंत्री ने तत्काल प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग को जांच करने का निर्देश जारी किया। प्रदेश महामंत्री ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे प्रस्ताव पर आपके द्वारा संज्ञान लेते हुए तीर्थ स्थल धोपाप में 2 करोड़ की धनराशि वहां के विकास के लिए आवंटित किया गया सर्वे भी हो गया जिसे हम स्वागत करते हुए आपको संपूर्ण क्षेत्रवासियों की तरफ से धन्यवाद दे रहे हैं। प्रदेश महामंत्री के साथ जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि कोषाध्यक्ष राकेश अग्रहरी जिला मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मिश्रभी उपस्थित रहे।