*18 सालों तक 26 जनवरी को मनाया गया गणतंत्र दिवस, जानिए इस दिन का ऐतिहासिक महात्व
![]()
आज पूरा देश बड़े ही धूमधान से 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हम भारतीय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते है। इसी दिन हमें हमारा संविधान मिला था। देश की आजादी के करीब ढाई साल के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी से पहले 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था।
18 वर्ष तक 26 जनवरी को मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
दरअसल आजादी से पहले 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था। करीब 18 वर्ष तक 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस (स्वतंत्रता दिवस) मनाया जाता रहा। दिसंबर 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर में अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने की थी। अधिवेशन में पंडित नेहरु ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव में कहा गया था कि यदि अंग्रेजी हुकूमत 26 जनवरी 1930 तक भारत को उसका प्रभुत्व (डोमिनियन का पद) नहीं देती है तो भारत खुद को स्वतंत्र घोषित कर देगा। इसलिए कांग्रेस ने 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस (स्वतंत्रता दिवस) घोषित किया।
1930 को पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
26 जनवरी 1930 को पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी दिन जवाहर लाल नेहरु ने तिरंगा फहराया था। फिर देश को आजादी मिलने के बाद 15 अगस्त 1947 को अधिकारिक रूप से स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू होने की तिथि को महत्व देने के लिए ही 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।
26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्रता दिवस ?
बता दें कि 15 अगस्त 1947 को भारत के आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन किया गया। फिर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने तकरीबन दो साल, 11 महीने और 18 दिन में दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया। सन 1948 के शुरूआत में ही डॉ अंबेडकर ने संविधान सभा में पहली बार संविधान की रूपरेखा प्रस्तुत की थी। लेकिन इनमें कुछ संशोधनों के बाद नवंबर 1949 में इसे स्वीकार कर लिया गया और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू कर दिया गया। इसके बाद हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र का जश्न मनाते हैं।
बता दें कि संविधान के लागू होने के बाद इसके निर्माताओं को ये विचार आया कि इस दिन को ऐसे अवसर पर मनाया जाना चाहिए जिसका संबंद्ध राष्ट्रीय गौरव से हो। इसके बाद ये फैसला लिया गया कि गणतंत्रता दिवस ‘पूर्ण स्वराज दिवस’ यानी 26 जनवरी को ही मनाया जाएगा।





6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k